Author: admin

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को खूंटी लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड के टुकुपानी बगीचा में दोपहर 12 बजे से किया गया है। सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, खूंटी से एनडीए प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी (सिमडेगा) शैलेंद्र सिंह, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी (कोलेबिरा) श्यामलाल शर्मा सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Read More

-राहुल की सभा से ज्यादा भागीदारी हुई थी पीएम की सभा में -भीड़ को पैमाना मान कर हो रही है तरह-तरह की चर्चा सत्यकाम लोहरदगा। खूंटी और लोहरदगा लोकसभा सीट को लेकर बसिया के मैदान में की गयी भाजपा और कांग्रेस की चुनावी जनसभा और शक्ति प्रदर्शन आम जनों की चर्चा में है। 4 मई को पीएम नरेंद्र मोदी की बसिया में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में लाखों की भीड़ उमड़ती रही, जन सैलाब की तुलना 7 मई को हुई राहुल गांधी की जनसभा से लोग कर रहे हैं। सिसई की धरती को भाजपा और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना…

Read More

कानपुर। लोकसभा चुनाव के दो चरणों में जनता जिस प्रकार इंडी गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी हुई उससे तीसरा चरण आते-आते भाजपा बेइमानी पर उतर आई है। यह लोग कुछ भी कर लें करोड़ों जनता पीडीए के नाम पर मतदान कर इंडी गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। इंडी गठबंधन सरकार में फ्री आटा के साथ डेटा भी दिया जाएगा। यह बातें मंगलवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में कही। मैनपुरी लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद सपा अध्यक्ष अकबरपुर लोकसभा से पार्टी उम्मीदवार राजाराम पाल के…

Read More

रांची। रांची में लोकसभा से ठीक पहले सेकड़ों मुसलमानों ने भाजपा का दामन थामा। मंगलवार को अरगोड़ा स्थित संजय सेठ के कार्यालय में सैकड़ों मुस्लिम सहित अन्य समुदायों के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम वरुण साहू के नेतृत्व में किया गया। मोहम्मद अनवर का स्वागत रांची के विधायक सीपी सिंह ने पट्टा पहना कर किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के संचालन जोनी वर्कर, और मो. रब्बानी, कर रहे थे। मोहम्मद अनवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन…

Read More

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम के घर रुपए के बंडल बरामद होने पर भाजपा को गठबंधन सरकार को घेरने का संजीवनी मिल गया है। भाजपा इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव में भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मंगलवार को प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक दल के नेता होने के नाते मैं कांग्रेस विधायक दल…

Read More

रांची। नगर प्रशासक के आदेशानुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़कों को जाम मुक्त व अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को रांची नगर निगम ने अतिक्रमण मुक्त अभियान बरियातू पेट्रोल पंप से हिल व्यू चौक होते हुए बूटी मोड़ तक दंडाधिकारी व पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया। इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए अस्थायी दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। साथ ही सामान जब्त किया गया तथा नो वेंडिंग जोन में खड़े दुकानों, ठेला-खोमचा, गुमटी और बांस-बल्ली को हटाया गया। वहीं सड़क के किनारे अतिक्रमण करने…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि ईडी रेड के दौरान ईडी कार्यालय द्वारा मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र की प्रति मिलना एक गंभीर मामला है। इस पर बिना देर किए प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा करें। अन्यथा यह माना जाएगा कि भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले में आप चुप रहे और यह सब कुकृत्य देखते रहे। झारखंड की जनता भी आपसे यह सवाल पूछेगी। अगर आप और मुख्य सचिव यह सब जानने और संज्ञान में आने के…

Read More

रांची। इडी ने ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को अदालत से 10 दिनों की रिमांड मांगी लेकिन अदालत ने दोनों को छह दिनों की रिमांड दी है। इडी के अधिकारी बुधवार से दोनों से छह दिनों तक पूछताछ करेंगे। इस दौरान कई राज खुलेंगे। इडी ने कोर्ट में दिए गए रिमांड पिटीशन में कहा है कि अब तक की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि सोमवार को बरामद हुआ सारा पैसा टेंडर घोटाले का है। टेंडर घोटाले से जुड़े धनशोधन के इस मामले में कई बड़े अधिकारियों…

Read More

रांची। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद पंकज मिश्रा के खास सहयोगी बच्चू यादव समेत 10 अपराधियों पर सीसीए के तहत साहिबगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। बच्चू यादव को सीसीए के तहत थाना में हाजरी लगानी होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर साहेबगंज जिला के विभिन्न कांडों में सक्रिय और कुख्यात 10 अपराधियों के विरुद्ध उउअ के तहत कार्रवाई की गई। इसके तहत 2 अपराधियों को जिला बदर, 1 अपराधी को जेल निरुद्ध एवं 7 अपराधी को प्रतिदिन थाना में हाजरी लगानी होगी। नगर थाना क्षेत्र के अजय प्रताप और मनीष पासवान के विरुद्ध जिला बदर, जेल…

Read More

पलामू। जिले के छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ठाकुरबाड़ी मंदिर के नजदीक छत्तरपुर निवासी व्यवसायी रितेश कुमार आनंद उर्फ राजा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। खाटिन निवासी संतोष गुप्ता को गोली मारने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और व्यवसाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर यह धमकी दी गई है। व्यवसायी रितेश ने मंगलवार को बताया कि फोन पर धमकी देते हुए 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर शाम तक गोली मारने की चेतावनी दी गई है। इस…

Read More

पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को सीआरपीएफ को ठहारने के लिए चयनित राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के आसपास फैली झाड़ियों की साफ-सफाई करने पर बल दिया। वहीं राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय में भी सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के लिये चिन्हित सदगुरु प्रताप हरि$2 उच्च विद्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने चैनपुर बीडीओ से रिजर्व ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से…

Read More