Author: admin

जामताड़ा। चुनाव को लेकर जामताड़ा जिले में उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुये 16 लाख 75 हजार जब्त किया है। जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकों के अलावा अन्य सभी स्थानों में उड़नदस्ता दल (एफएसटी) के माध्यम से 24 घंटे नजर रखी जा रही है। यह पैसे मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र से बरामद हुये हैं। इसी क्रम में  मिहिजाम थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में एफएसटी टीम  को मिली सूचना के आधार एक व्यक्ति से 16 लाख 75 हजार 3 सौ रुपए नकद प्राप्त हुये। जिसे कार्रवाई करते हुये जब्त किया गया एवं…

Read More

– मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता के लिए एसबीआई द्वारा आयोजित कार रैली को किया रवाना भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को प्लेटिनम प्लाजा से कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओ। कार रैली का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने प्रदेश के सभी नागरिकों से 7 मई को उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। प्रदेश में तीसरे चरण में 7 मई…

Read More

अररिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के समर्थन में नरपतगंज के विभिन्न इलाकों में रविवार को जनसंपर्क कर आम मतदाताओं से वोट की अपील की। स्थानीय भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव और पूर्व प्रमुख विजय यादव के साथ पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सरकार की ओर से चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाओं की दुहाई देते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने आम मतदाताओं से जाति धर्म और मजहब से ऊपर उठकर विकसित भारत के निर्माण…

Read More

मुंबई। चुनाव आयोग की सतर्कता टीम ने शनिवार को देर रात बीड और ठाणे जिले में ढाई करोड़ रुपये बरामद किये हैं। इन दोनों मामलों की गहन छानबीन चुनाव आयोग की टीम और स्थानीय पुलिस की टीम कर रही है। राज्य में इस समय लोकसभा चुनाव का महासंग्राम जारी है और तीसरे चरण का मतदान 7 अप्रैल को होगा। इस दौरान अवैध धन का इस्तेमाल रोकने के लिए चुनाव आयोग की सतर्कता टीम ने पुलिस की मदद से सख्त नाकाबंदी शुरू की है। इसी तरह की नाकाबंदी चुनाव आयोग की सतर्कता टीम ने पुलिस के सहयोग से बीड जिले में…

Read More

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने रविवार को रायपुर क्षेत्र के अन्तर्गत जयपुर में जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय लोगों से जनसम्पर्क कर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। जोशी ने कहा कि देहरादून शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर पूरे देहरादून की दुर्दशा कर दी गयी है, जगह जगह सड़कें और नालियां खोदकर जनमानस का जीना दूभर कर दिया है। लेकिन भाजपा पूरे शासन काल में सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी में लगी रही, वे न तो देहरादून को स्मार्ट सिटी बना पाये और…

Read More

-कृषि मंत्री ने जगाधरी विधानसभा के गांवों में जाकर अंबाला लोकसभा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे यमुनानगर। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रविवार को अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव चाहडो,मामली, सलेमपुर बांगर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के लिए वोट व समर्थन की अपील की। कृषि मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि माताओं और बहनों के आत्म सम्मान, स्वावालंबन, आत्मनिर्भरता और मुस्लिम समाज की महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दी है मोदी सरकार ने। मातृ शक्ति के लिए बीजेपी सरकार ने बहुत कुछ प्रयास किया है। उन्होंने कहा…

Read More

वाराणसी। नमामि गंगे के सदस्यों ने रविवार को प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगा तल की सफाई की। गंगा के तलहटी से पुराने कपड़े, पॉलिथीन सहित अन्य प्रदूषित कर रहे धार्मिक निर्माल्य को निकाला। गंगा पूजन के बाद सभी ने अविरल गंगा- निर्मल गंगा की शपथ दोहराई। गंगा स्नान के लिए जुटे तीर्थयात्रियों को गंगा की महत्ता बताई गई। नमामि गंगे के राजेश शुक्ला ने लोगों से घाटों पर गंदगी न करने का अनुरोध किया। इस दौरान गंगा स्तोत्रम, गंगाष्टकम और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि गंगा केवल एक नदी नहीं है। गंगा हमारे वेदों में हैं,…

Read More

यमुनानगर। दिल्ली कांग्रेस के अध्य्क्ष अरविंदर सिंह लवली और पंजाब के कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा में शामिल होने का बहुत अच्छा फैसला लिया है, इससे भाजपा को और मजबूती मिलेगी। हम प्रदेश में सभी दस की दस सीटों को जीत रहे हैं। यह कहना है भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर का, जो रविवार सुबह जगाधरी अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व दिशा हीन है और इस पार्टी का अब कोई विजन नही है। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे है।…

Read More

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित भारत नगर इलाके में जाली नोट छापने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार की रात छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से 100, 200, 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है। मुंबई पुलिस को बीकेसी के भारत नगर इलाके में जाली नोट छापने की गुप्त सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार को देर रात भारत नगर में छापा मारा और यहां से जाली नोट छापने में प्रयोग…

Read More

अगरतला। त्रिपुरा के धलाई जिले के दो अलग-अलग स्थानों से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ तीन बच्चों को भी पकड़ा गया है। इन सभी के पास से बांग्लादेश सरकार का टिकट, कोविड टीकाकरण दस्तावेज और कुछ बांग्लादेशी मुद्रा जब्त की गई है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धलाई जिले के गंडाचेरा थाना पुलिस ने मास कुंभिरपारा से 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। यह सभी तीन साल पहले काम की तलाश में पश्चिम बंगाल के हकीमपुर भारत-बांग्लादेश सीमा से बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे। फिर वे काम की…

Read More

विश्व हास्य दिवस मई माह के पहले रविवार को मनाया जाता है। 11 जनवरी, 1998 को मुंबई में इसका सबसे पहला आयोजन किया गया था। विश्व हास्य योग आंदोलन की स्थापना का श्रेय डॉ. मदन कटारिया को जाता है। जिन्होंने हास्य दिवस को जन-जन तक पहुंचाया। हास्य योग के अनुसार, हास्य सकारात्मक और शक्तिशाली भावना है जिसमें व्यक्ति को ऊर्जावान और संसार को शांतिपर्ण बनाने के सभी तत्व उपस्थित रहते हैं। विश्व हास्य दिवस का आरंभ संसार में शांति की स्थापना और मानवमात्र में भाईचारे और सद्भाव पैदा करने के उद्देश्य से हुआ। इसकी लोकप्रियता हास्य योग आंदोलन के माध्यम…

Read More