अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने बॉलीवुड कला जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन पिछले साल के अंत में श्रेयस को निजी जिंदगी में कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें 15 दिसंबर, 2023 को एक फिल्म की शूटिंग से घर लौटते समय दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनकी अंधेरी के वेल्वु हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी हुई। अब श्रेयस बिल्कुल ठीक हैं और अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रेयस ने हार्ट अटैक आने को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “मैं धूम्रपान नहीं करता, मैं शराब भी नहीं…
Author: admin
मुंबई। बुलढ़ाणा जिले में मुंबई कॅारिडोर पर चैनल नंबर 304 के पास समृद्धि हाईवे पर रविवार तड़के अज्ञात वाहन, एक कार को टक्कर मार फरार हो गया। घटना में कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आज तड़के हरियाणा जिले के पांच लोग कार से समृद्धि हाईवे पर सफर कर रहे थे। अचानक मुंबई कॉरिडोर पर चैनल क्रमांक 304 के पास अज्ञात वाहन कार को पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना में मुकेश…
रांची। सीपीआइ के राज्य कार्यालय के सभागार में रविवार को कार्ल मार्क्स की 206वीं जयंती मनायी गयी। राज्य कार्यकारणी सह रांची जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कार्ल मार्क्स की लिखी और कही बातें सत्य साबित हो रही हैं। पूंजीवादी व्यवस्था आम जनों का खून चूस रही है। वर्तमान की सरकार 80 फीसदी आबादी की बात न कर चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। आवश्यक खाद्य और जरूरतमंद चीजें जो प्रतिदिन के इस्तेमाल में आती हैं, जो कभी भी टैक्स के दायरे में नहीं आती थीं, सरकार ने उन सभी चीजों पर टैक्स…
रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान छत्तीसगढ़ में 7 मई को 7 लोकसभा सीट पर होने वाले हैं। चुनाव में जनता को साधने भाजपा-कांग्रेस सहित कई बड़े राजनीतिक दलों के दिग्गज लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (रविवार) को सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सूरजपुर के हाई स्कूल स्टेडियम में जेपी नड्डा आज सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सरगुजा से भाजपा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।
रायपुर / भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। यहां ब्लाॅस्ट फर्नेस 8 और स्टील मेल्टिंग शॉप 3 के बीच में हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आगजनी में स्टील प्लांट को करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टारपीडो नंबर 205 करीब 250 टन हॉट मेटल लेकर बाहर निकला था। स्टील मेल्टिंग शॉप-एसएमएस 3 के रिलैडलिंग एरिया में पहुंचा ही था कि अचानक से हॉट मेटल बाहर गिरने लगा।…
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने जिले के कई थाना अध्यक्षों पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, चुनाव प्रेक्षक और एसएसपी से शिकायत की है। शिवपाल यादव रविवार को अपने बेटे व सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। शिवपाल यादव ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिले के मूसाझाग, विनाबर, कुंवरगांव, सहसवान, रजपुरा, वजीरगंज और सदर कोतवाल ने करीब 40 लोगों को उठा लिया है। उनमें से मूसाझाग थानाध्यक्ष ने 151 के तहत 31 लोगों पर चालान की कार्रवाई की है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने…
शिमला। अपर शिमला के झाकड़ी थाना क्षेत्र में 17 साल की एक नाबालिग किशोरी को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता ने पिछले दिन झाकड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि रामपुर निवासी दिनेश (25) ने उसे शादी करने का झांसा दिया और इसकी आड़ में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता को आरोपित अच्छी तरह से जानता है। पीड़िता की शिकायत के बाद…
लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अहम सीट संभल से निर्वाचित तीन सांसद ही अब तक कुल मतों में से 50 फीसदी का आंकड़ा छू पाए हैं। इनमें दो सांसद समजावादी पार्टी (सपा) जबकि एक भारतीय लोकदल (बीएलडी) के रहे। बता दें, संभल संसदीय सीट पर तीसरे चरण के चुनाव में 7 मई को मतदान होगा। संसदीय सीट संभल को अपना पहला सांसद 1977 में मिला था। अब तक यहां 12 लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। 169 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इस दरम्यान कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई आंकड़े तक महज तीन सांसद ही पहुंचने में…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट पर नव मतदाता और युवाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर जबरदस्त जोश है। रविवार को लखनऊ में युवाओं से चर्चा में नव मतदाताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 से अभी तक के कार्यकाल को जमकर सराहा है। वृंदावन कालोनी निवासी नव मतदाता रचना, पूर्णिमा और उनके मित्रों ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काल बन गये हैं। बड़े नामचीन अपराधियों के जेल में जाने से उनके भाईलोग भी शांत है। गुंडागर्दी कम हुई है। जिसे 20 वर्षों में कोई…
लखनऊ। 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज और रुहेलखंड की 10 सीटों पर सात मई को मतदान होगा। इसमें एक सीट सूफी-संतों औलियाओं और पीरों की भूमि वाली बदायूं की है। पिछले चार दशकों में इस सीट पर हुए 12 चुनाव में कोई भी विजेता कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई नंबर को छू नहीं पाया। उल्लेखनीय है कि बदायूं से दिल्ली का सफर तय करने वाले दो सांसद ही अब तक चुनावी पिच पर ’50’ बना सके हैं। ओंकार सिंह को मिले थे 68.05 फीसदी वोट बदायूं संसदीय सीट पर 1977 में हुए आम चुनाव में…
तेल अवीव। हमास आतंकियों की तरफ से गजा में बंधक बनाए गए इजराइलियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार देर रात इजराइल में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने देश के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर देश को युद्ध की आग में झोंकने का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन उस समय हो रहा है जबकि शनिवार को ही काहिरा में मिस्र और कतर की मध्यस्थता में गजा में संघर्ष विराम को लेकर समझौता वार्ता शुरू हुई जो पहले दिन बेनतीजा रहने के बाद रविवार को भी जारी रहेगी। इस वार्ता में हमास के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। समझौता वार्ता में इजराइल ने…