नई दिल्ली। रविवार को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा निलंबन के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने इस मुद्दे पर कहा कि उन्होंने डोपिंग परीक्षण के लिए नाडा अधिकारियों को अपने नमूने देने से कभी इनकार नहीं किया। बजरंग ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया, “मुझे डोप टेस्ट के लिए कहे जाने की खबर पर मैं स्पष्टीकरण देना चाहता हूं!!! मैंने नाडा अधिकारियों को अपना नमूना देने से कभी इनकार नहीं किया, मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे पहले मुझे जवाब दें कि उन्होंने मेरा नमूना लेने के लिए जो एक्सपायरी किट लाई थी, उस पर उन्होंने क्या कार्रवाई…
Author: admin
कॉमेडियन कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के बीच आना शुरू हुआ है। शो के नए एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आये। शो के दौरान कपिल शर्मा ने देओल बंधुओं के साथ खूब मस्ती की। साथ ही कई दिलचस्प किस्से भी शेयर किए गए। हालांकि, शो के दौरान बातचीत में दोनों भाई भावुक होते नजर आए। हाल ही में इसके कुछ खास वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में सनी देओल की बात पर बॉबी देओल की आंखों से आंसू आते नजर आ रहे…
काठमांडू। जापान की विदेश मंत्री खामीखावा योको कुछ घंटे के नेपाल दौरे पर रविवार को काठमांडू पहुंचीं हैं। आज दिन भर राजनीतिक मुलाकात के बाद देर रात उनकी वापसी होगी। नेपाल के उपप्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ के निमंत्रण पर जापानी विदेश मंत्री योको काठमांडू पहुंचीं। त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल पर विदेश सचिव सेवा लम्साल ने उनका स्वागत किया। लम्साल ने बताया कि कुछ पर्यटकीय क्षेत्रों का अवलोकन करने और राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने का कार्यक्रम तय है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक जापानी विदेश मंत्री योको सबसे पहले काठमांडू के दरबार स्क्वायर और बसन्तपुर क्षेत्र का अवलोकन…
– ओली ने अपने ही गठबंधन के मुख्यमंत्री को विश्वास का मत देने से इंकार काठमांडू। नेपाल के सत्तारूढ़ वाम गठबंधन के बीच चल रहे मनमुटाव का असर अब सार्वजनिक मंचों से प्रदेश सरकार के भविष्य पर भी दिखाई देने लगा है। गठबंधन के शीर्ष नेताओं के बीच चल रहे घमासान से सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार का भविष्य संकट में पड़ गया है। वर्तमान सत्ता गठबंधन के प्रमुख नेता केपी शर्मा ओली ने सुदूर पश्चिम सरकार के मुख्यमंत्री ने ही घटक दल एकीकृत समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री दीर्घराज सोडारी को विश्वास मत नहीं देने का निर्देश दिया है। सुदूर पश्चिम…
– महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ मैनपुरी में अराजक सपा कार्यकर्ताओं ने की थी छेड़छाड़ -सपाइयों ने उनके भाले में सपा का झण्डा लहराकर दी मोदी-योगी को गालियां मैनपुरी। मैनपुरी में राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अराजकता और उपद्रव करने के साथ ही प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वाले सपा समर्थकों पर मैनपुरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने रविवार सुबह महाराणा प्रताप चौक पर धरना दिया और अराजक सपाइयों के साथ ही सपा के लोकसभा प्रभारी और विधान सभा प्रभारी की गिरफ्तारी की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दशक में हुई प्रगति केवल एक ट्रेलर है और अभी बहुत कुछ करना है। हम भारत को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न गुजराती समाचार पत्रों को दिए साक्षात्कार में उक्त बातें कहीं हैं। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े साक्षात्कार को एक्स पर साझा करते हुए कहा है कि गुजरात फिर से भाजपा को चुनने के लिए तैयार है। कांग्रेस की गुजरात विरोधी मानसिकता को लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात में तीसरे चरण में मंगलवार को…
बदायूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के लिए रोड शो करने बदायूं पहुंचे। रोड शो करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि अमेठी कांग्रेस की परम्परागत सीट है। अमेठी से इंदिरा गांधी चुनाव हारी, राजीव गांधी चुनाव हारे, लेकिन उन्होंने कभी अमेठी की सीट नहीं छोड़ी। यह पहली बार है कि राहुल गांधी ने वहां का रण छोड़ दिया है, एक तरह से भाग गए हैं। यह देश की जनता देख रही, राहुल गांधी ने अभी अमेठी छोड़ी है। वह वायनाड भी…
पटना (बिहार)। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में मोकामा के पूर्व विधायक एवं बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पेरोल पर रविवार सुबह जेल से बाहर आ गये। बेऊर जेल अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने बताया कि गृह विभाग से मिले आदेश की कॉपी जेल प्रशासन के पास आयी है। पूर्व विधायक अनंत सिंह को सुबह एम्बुलेंस से जेल से बाहर लाया गया। एम्बुलेंस से उतरकर वह निजी वाहन से आगे गये। जेल से बाहर आने की खुशी में सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर काफी भीड़ रही। वहां से वह रोड शो में…
– वायु सेना ने कॉर्पोरल विक्की पहाड़े के बलिदान को सलाम करके गहरी संवेदना व्यक्त की – चार अन्य घायल वायु सेना कर्मियों का उधमपुर के कमांड अस्पताल में चल रहा है इलाज नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शनिवार को भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले के बाद रविवार को सुरक्षाकर्मियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। वायु सेना ने आतंकी हमले में वायु सेना कर्मी कॉर्पोरल विक्की पहाड़े के बलिदान को सलाम करते हुए रविवार को गहरी संवेदना व्यक्त की है। चार अन्य घायल वायु सेना कर्मियों का इलाज उधमपुर के कमांड अस्पताल…
कल्पना सोरेन ने गांडेय में झोंकी ताकत गिरिडीह। झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। भीषण गर्मी में चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। रविवार को कड़ी धूप में ही कल्पना सोरेन ने पचंबा और गांडेय के आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद थे। कल्पना सोरेन ने रविवार को इलाके के भ्रमण की शुरूआत पिंडातांड से की। इसके बाद कल्पना सोरेन ने मनियामांडी, जगमनपहरी, पनयडीह के साथ करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों से मिलने के क्रम में कल्पना सोरेन ने पति…
रांची। रांची में बीएसएनल मुख्यालय में भीषण आग लग गयी है। आग लगने के कारणों का अभी तक तक पता नहीं चल पाया है। कर्मचारियों की और से इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिये कड़ी मशक्कत कर रही है। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। किन कारणों से आग लगी इसका पता नहीं चल पाया मिली खबर के मुताबिक आग आज को दोपहर में लगी है। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा…