Author: admin

चतरा।नामांकन के बाद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस 40 डिग्री तापमान में कार्यकर्तागण नामांकन के कार्यक्रम में बैठे हैं। मुझे आशीष देने के लिए, मुझे जीताने के लिए, मैं जीवन भर अनुग्रह रहूंगा। यह मुझे संवेदनशीलता के साथ याद रहेगा। मुझे टिकट मेरे कारण नहीं मिला है। मुझे टिकट तो आप जनता की उम्मीदों ने दिलायी है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश भी करूंगा। जनता की आवाज को बाबूलाल मरांडी ने पूरी संवेदनशीलता से सुनी। भाजपा आलाकमान के आगे मेरा नाम सुझाया। मैं बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर…

Read More

चतरा। पांकी विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि देशभर में भाजपा 400 पार करेगी। इन 400 फूलों की माला में एक फूल चतरा से भी होगा। उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा से पिछली बार से 10 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को दिलाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है। उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा से दो लाख से अधिक मत भाजपा को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने इस बार चतरा लोकसभा में पांच लाख से अधिक मतों से जिता कर भेजने का संकल्प लिया है।

Read More

-चतरा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण ने नामांकन दाखिल किया -बाबूलाल, बाउरी, आदित्य साहू समेत अन्य नेता हुए शामिल -जनसभा में भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की प्रवीण रस्तोगी चतरा (आजाद सिपाही)। चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। प्रचंड गरमी और धूप भरी दोपहर में लगभग 12.45 में कालीचरण रोड शो करते हुए चुनाव कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता, रामदेव सिंह भोक्ता आदि उपस्थित थे। नामांकन के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया, जहां भाजपा नेताओं ने…

Read More

अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत काम किया है। कांग्रेस का मैनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का छाप है। पीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों के हक की बात कही थी।जिसका वीडियो अभी भी है।जबकि एनडीए मानती है देश के संसाधन और संपत्ति पर पहला हक गरीबों का है।गरीब मजदूरों,किसानों,छात्र,युवा और मां बहनों का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संपत्ति,जमीन,यज्ञ तक की घर में रखे गहने और वह भी सुहागिन…

Read More

अररिया। अररिया के फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हुंकार भरी।उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के द्वारा संविधान को खतरा और आरक्षण हटाने की भ्रम वाली बात जनता में फैला रही है।जो नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब तक देश में प्रधानमंत्री हैं तब तक न तो संविधान को कोई खतरा है और न ही आरक्षण व्यवस्था पर।उन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि चिराग पासवान के रहते संविधान और आरक्षण पर किसी तरह की आंच…

Read More

अररिया। बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी जनसभा में महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में सुबह से ही महिलाएं सभा स्थल जाने के लिए प्रवेश द्वार के पास कतारबद्ध दिखी। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए न केवल शहरी इलाके बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी सभा स्थल में उमड़ी हुई थी। प्रधानमंत्री एयर फोर्स के विमान से करीब एक बजे हवाई अड्डा के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे और मंच पर आकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को फारबिसगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के संसाधनों पर यदि पहला हक किसी का है तो वह देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और माताओं-बहनों का। चाहे वह किसी भी जाति-धर्म का हो। यदि वह गरीब है तो देश के संसाधनों पर पहला हक उसका है। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के हिन्दुओं के साथ भेदभाव किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का कहना है कि देश…

Read More

रांची। धनबाद के बलियापुर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर जयंत कुमार डे को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों एसीबी ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बलियापुर के भीखराजपुर के ही ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से फाइबर ब्लॉक के बिल करने के एवज में तीस हजार रुपये की मांग की गई थी। आपको बता दें कि गोलमारा हरि मंदिर और दोलाबड में फाइबर ब्लॉक का काम हुआ था, जो ढाई-ढाई लाख की लागत से बना है इस काम का बिल पास करने के लिए मोहम्मद इरशाद लगातार का अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। जयंत…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट में करीब दो दशक से चल रहे संपत्ति विवाद का केस का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा हो गया। इस केस के निपटारे में रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दरअसल, वादी दामोदर नाथ शाहदेव द्वारा सगे भाई बड़ा लाल गोविंद नाथ शाहदेव और अन्य के विरुद्ध लेक रोड, हरमू रोड, किशोरगंज, रांची स्थित भूमि 1.25 एकड़ पर मुकदमा ओएस टाइटल शूट दर्ज कराया गया था। समझौता को लेकर दोनों पक्षकारों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझ पा रहा था। इसके बाद कोर्ट ने दोबारा समझौता के लिए…

Read More

रांची। हाइकोर्ट के वरीय अधिवक्ता प्रलय सिन्हा की स्मृति में लेक्चर सीरीज की शुरूआत की गयी। महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हाइकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में इसकी शुरूआत की। लेक्चर सीरीज में हर दूसरे सप्ताह कानूनी विषयों पर चर्चा की जायेगी। पहली चर्चा में अधिवक्ता जीतेंद्र सिंह ने वकीलों के साथ खनिज कानूनों के संबंध में जब्ती की कार्यवाही विषय पर मंथन किया।

Read More

रांची। राजधानी रांची के रातू रोड इलाके के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में रहने वाला 24 साल का रोहित शर्मा बीते 17 अप्रैल से लापता है। वह घर में रामनवमी जुलूस देखने जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से अब तक घर नहीं लौटा है। उसी दिन से उसका मोबाइल भी लगातार स्विच आॅफ आ रहा है। परिजन परेशान हैं और उसकी खोजबीन के लिए प्रयास कर रहे हैं। थाना में भी बीते 19 अप्रैल को एक गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रोहित अपने 70 वर्षीय नाना शहदेव…

Read More