रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में नामांकन 27 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तीन मई तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। चार मई को स्क्रुटनी होगी और छह मई तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसके बाद 20 मई को लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा और चार जून को मतगणना के बाद यह प्रक्रिया खत्म होगी। डीसी ने बताया कि 20 मई को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी को रामगढ़ कॉलेज परिसर में 19 मई को ईवीएम उपलब्ध…
Author: admin
रांची। राजधानी की लोअर बाजार थाना पुलिस ने कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से दो महिलाओं सहित चार तस्करों को 43. 60 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत आठ लाख 60 हजार आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों में उत्तर प्रदेश निवासी सुमित कुमार, पश्चिम बंगाल निवासी दीप राई, उत्तर प्रदेश निवासी अंजना सिंघल और दिल्ली निवासी सुषमा शामिल हैं। इनके पास से 43.60 किलो गांजा, चार मोबाइल, तीन आधार कार्ड, 1500 नकदी और धुर्वा से बनारस जाने का सामूहिक बस टिकट (रेखा बस) बरामद किया गया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को…
रांची। राजधानी रांची में भीषण जल संकट से बचने के लिए राज्य सरकार गंभीर है। नगर विकास विभाग ने रांची नगर निगम को जन जागरुकता अभियान चलाकर वर्षा जल संचयन और संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) कराने का निर्देश दिया है। अभी जो रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए नियम बना है उसके अनुसार 3000 स्क्वायर फीट से अधिक वाले आवासों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक है। इस नियम के कारण लगभग 60 हजार आवास रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं करायें हैं जबकि यह सभी आवास पानी का उपयोग करते हैं। नियम के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सीमा में आने वाले…
साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने रंगदारी वसूली की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बड़ा जिरवाबाड़ी के बबलू मंडल और पप्पू मंडल शामिल हैं। इनके पास से पुलिस एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद किया है। पप्पू मंडल हाल ही में जमानत पर जेल से निकला है। बबलू मंडल बम कांड में वांछित था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना पर निरापाडा जंगल में छापेमारी कर रंगदारी वसूली करने की योजना बना रहे बबलू मंडल और पप्पू मंडल को गिरफ्तार किया गया। बबलू मंडल तालझारी थाना क्षेत्र स्थित मसकलईया गांव में…
गिरिडीह। देवरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब और बीयर से भरे सात पेटी को जब्त किया है। साथ ही एक बाइक जब्त करने के साथ दो धंधेबाजों को भी दबोचा है। गिरफ्तार धंधेबाजों में भेलवाघाटी थाना इलाके के जगसीमर गांव निवासी अनिल यादव और सुमन यादव शामिल हैं। दोनों डिमांड के अनुसार शराब और बीयर के स्टॉक को बाइक से पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान देवरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक के साथ दोनों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब और बीयर के स्टॉक में किंगफिशर का बीयर और…
देवघर। जिले की टाउन थाना पुलिस ने होटल इम्पीरियल हाईट्स के पीछे एक घर में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 420 बोतल शराब बरामद किया है। बरामद शराब की बाजार मूल्य 1.25 लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपित मां-बेटे के विरुद्ध टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में लोकसभा चुनाव होने के कारण देवघर जिले में शराब की बिक्री पर पाबंदी है। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र के होटल इम्पीरियल हाईट्स के पीछे अनीता घोष ने घर में भारी मात्रा में शराब स्टॉक कर रखी…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड में लव जिहाद के बाद लैंड जिहाद शुरू हो गया है। रांची में भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर की तर्ज पर गैंग्स आॅफ छोटानागपुर काम कर रहा है, जो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के कई बड़े नेताओं को जमीन कब्जा करने के लिए कागजात बनाने में मदद करता था। कहा कि हेमंत सोरेन की कब्जे वाली 8.86 एकड़ की बेनामी जमीन पर कब्जे में जिन लोगों पर कागजात के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाये उनमें प्रमुख है…
रांची। हाइकोर्ट में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की क्रिमिनल रिट की सुनवाई शुक्रवार को हुई। छवि रंजन की ओर से सेना के कब्जे वाली जमीन से संबंधित ईडी के अनुसंधान के क्रम में आये वैसे दस्तावेज की मांग की गयी है, जिसे इडी ने कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया है। इन दस्तावेजों को इडी ने कोर्ट के रिकॉर्ड में नहीं लाया गया है। कोर्ट ने इडी को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में इडी ने…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने जैक को निर्देश दिया कि इस वर्ष एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं दे पाये गिरिडीह जिला स्कूल के 52 छात्रों को इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराया जाये। साथ ही इनके रिजल्ट पर कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं लिखा रहेगा। इन 52 छात्रों के लिए यह मुख्य परीक्षा होगी। कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता उपेंद्र राणा की ओर से बताया गया कि इस वर्ष की इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए उनके बच्चे को एडमिट कार्ड जैक से नहीं दिया गया जबकि परीक्षा शुल्क स्कूल में जमा कराया गया था। परीक्षा…
खूंटी। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद का खूंटी में शुक्रवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजेंद्र प्रसाद अगंराबारी जाने के क्रम में कुछ देर के लिए खूंटी में रुके थे। राजेंद्र प्रसाद ने लोगों से अपील की कि मतदान आपका सबसे बड़ा अधिकार है और इसी चुनाव के माध्यम से आप देश का भाग्य बदल सकते हैं। इसलिए हर योग्य व्यक्ति वोट जरूर डाले। राजेन्द्र ने कहा कि वोट करना राष्ट्र धर्म है। उन्होंने कहा कि सदान अपने अधिकारों को ध्यान में रखकर वोट करें, जिससे सरकार और राजनीतिक दलों के ऊपर मूलवासी सदानों…
रांची। राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं का असर भी राजधानी समेत अन्य हिस्सों में बढ़ता जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें बताया है कि 30 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव का असर लगातार बढ़ता रहेगा। 26 और 27 अप्रैल को जहां हीट वेव का असर संथाल और दक्षिणी हिस्से में देखा जायेगा। वहीं, 28 से 29 के बीच हीट वेव का असर पलामू प्रमंडल और मध्य हिस्से में भी देखा जायेगा। ऐसे में लोगों…