Author: admin

कोलकाता। गर्मी ने बंगाल में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से छह डिग्री अधिक और इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यानी शुक्रवार मौसम का सबसे गर्म दिन है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मुर्शिदाबाद के इलाके में तापमान…

Read More

सिलीगुड़ी। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को दार्जिलिंग शाहिद पश्चिम बंगाल के तीन लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। दार्जिलिंग में भ सुबह से मतदान शांतिपूर्ण चल रहे है। दार्जिलिंग के भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट ने सिलीगुड़ी के विभिन्न बूथों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत भी की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजू बिष्ट ने कहा कि हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अपनी जीत को लेकर शत प्रतिशत आश्वस्त दिख रहे भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के…

Read More

मथुरा। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने शुक्रवार को वृंदावन में मतदान से पूर्व भाजपा की जीत का पूरा भरोसा दिलाया है। उन्होंने स्वयं इस बात को स्वीकार किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गये विकास कार्यों से जनता प्रसन्न है। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। भाजपा सांसद ने कहा कि हमारी जीत निश्चित है। मैं चाहती हूं कि लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी जनता शामिल हो। सभी वोट करें, यह देश के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण की लोकसभा सीट लखनऊ में मुस्लिम मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सपा, बसपा और भाजपा में त्रिकोणी मुकाबला चल रहा है। वैसे तो बसपा ने मुस्लिम चेहरे को ही प्रत्याशी बनाया है लेकिन लखनऊ के मुस्लिम मतदाता का झुकाव देश व प्रदेश में उनके हितैषी नेताओं की ओर ही ज्यादा है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रविदास महरोत्रा के लिए महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दकी प्रचार कर रहे हैं। फाखिर सिद्दकी ने पार्टी उम्मीदवार रविदास को जीताने के लिए महानगर कार्यकारिणी के समस्त मुस्लिम चेहरों को उनके गली मोहल्ले में सक्रिय रहने के…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। इसी बीच जनपद बागपत, बुलंदशहर और अमरोहा में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। इन सभी की अपनी-अलग समस्या है। ग्रामीण अलग पंचायत की मांग कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन के समझाने पर ग्रामीण मतदान के लिए राजी हो गये। छपरौली विधानसभा के विकास खंड बिनोली के इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव में ग्रामीणों ने एकजुट होकर चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है। यहां के लोगों का कहना है कि काफी समय से सड़क, नाली और गंदगी की समस्या से ग्रासित…

Read More

रांची। सिपाही नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में सिपाही नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के बीच बहस चली, दोनों ओर से दलीलें पेश की गई। सुनवाई के बाद अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए नियुक्ति पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इस फैसले से नियुक्त सिपाहियों को राहत मिली है। 6800 सिपाहियों की हुई थी नियुक्ति बता दें कि वर्ष रघुवर सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2015 में कॉन्स्टेबल की बहाली की गई थी। 6800 सिपाहियों की नियुक्ति की गई थी। सुनील…

Read More

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज सुबह सात बजे से उप्र की आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। पहले चार घंटे के चुनाव में 11 बजे तक पश्चिम उप्र की जिन आठ सीटों पर मतदान चल रहा है, उनमें कुल 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से 11 बजे तक हुए मतदान में अमरोहा सीट पर सबसे अधिक मतदान के साथ आठ सीटों में आगे चल रहा है। द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर,…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने गांडेय उपचुनाव पर रोक की अर्जी को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने प्रार्थी से कहा है कि अगर उन्हें इस उपचुनाव से कोई शिकायत थी तो अधिसूचना जारी होने के पहले कोर्ट को बताना चाहिए था। अधिसूचना जारी हो जाने के बाद अदालत चुनाव रद्द नहीं कर सकती। गौरतलब है कि 20 मई को गांडेय में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। झामुमो ने इस उपचुनाव के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन को मैदान में उतारा है। विधानसभा का कार्यकाल अब एक साल से कम इसलिए नहीं होना चाहिए उपचुनाव गौरतलब है कि वीरेंद्र मंडल नामक एक…

Read More

मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह हाल ही में दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। हाल ही में इस कपल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस मौके पर आरती सिंह लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आरती का ब्राइडल लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। ऐसे में आरती के चाचा गोविंदा ने शादी में शामिल होकर सभी को चौंका दिया है। उनके आने से भाई-बहन आरती और कृष्णा अभिषेक समेत सभी लोग बेहद खुश हैं। आरती सिंह की शादी में सबको जिस शख्स का इंतजार था वो थे…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने प्रार्थियों को राहत नहीं देते हुए उसकी याचिका खारिज कर दी। पूर्व में कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्य सरकार की ओर से बताया गया था कि सरकार को अधिकार है कि वह नियमावली में बदलाव कर सके और रूल फ्रेम कर सके। इस संबंध में सुनील टूडू सहित 65 याचिकाएं अदालत में दाखिल की गई थीं।…

Read More

मैड्रिड। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में गुरुवार को आसान शुरुआत करते हुए अमेरिका के डार्विन ब्लैंच को केवल 63 मिनट में 6-1, 6-0 से हरा दिया। हालांकि एक दिन पहले ही उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अनिश्चितता जाहिर की थी। अपनी जीत के बाद स्पेनिश टीवी से बात करते हुए नडाल ने कहा कि वह हर पल का आनंद लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं कल (शुक्रवार) फिर से प्रशिक्षण लूंगा और परसों यहां वापस आऊंगा और यह बहुत अच्छा है।”…

Read More