Author: admin

नई दिल्ली। फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनी नेस्ले इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च, 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 27 फीसदी की वृद्धि के साथ 934 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी को 737 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। नेस्ले ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में नेस्ले इंडिया का मुनाफा 27 फीसदी उछलकर 934 करोड़ रुपये…

Read More

नई दिल्ली। जर्मन वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने कार की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी कच्चे माल की बढ़ती कीमत के प्रभाव को कम करने के लिए एक जून से भारत में अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में दो फीसदी तक का इजाफा करेगी। कंपनी के इंडिया प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने जारी बयान में कहा कि एक जून से कीमतों में बढ़ोतरी का उद्देश्य ऑटोमेकर और उसके डीलरों के लिए सतत विकास सुनिश्चित करने के साथ ही ग्राहकों पर प्रभाव को कम करना है। कच्चे माल की बढ़ती लागत हमें कीमतों में दो फीसदी तक…

Read More

हैदराबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम आज रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपना 250वां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच खेलेगी। आईपीएल 2024 में अब तक लगातार छह मैच हार चुकी आरसीबी को जीत की सख्त जरूरत है। वे एक जीत और सात हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे हैं, जिससे उन्हें दो अंक मिले हैं। वहीं, हैदराबाद की टीम पांच जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है, जिससे उसे 10 अंक मिले हैं। आईपीएल में अब तक खेले गए अपने 249 मैचों में आरसीबी ने 117…

Read More

लाहौर। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम को मिली 3-0 की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय महिला चयन समिति का पुनर्गठन किया है और इसे सात सदस्यों तक बढ़ा दिया है। नई चयन समिति में पिछले पैनल के बरकरार सदस्य अस्माविया इकबाल और मरीना इकबाल शामिल हैं। अब्दुल रज्जाक और असद शफीक (दोनों पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य) और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बतूल फातिमा भी समिति में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कोच और कप्तान राष्ट्रीय महिला चयन समिति में भी काम करेंगे। पीसीबी ने गुरुवार…

Read More

नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में कप्तान ऋषभ पंत के सनसनीखेज प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। पंत की 43 गेंदों में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल की 43 गेंदों में 66 रनों की पारी के साथ-साथ ट्रिस्टन स्टब्स की 7 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद घरेलू टीम ने गुजरात टाइटन्स को 220/8 पर रोक दिया। जीत पर दिल्ली…

Read More

नई दिल्ली। इंग्लिश कबड्डी खिलाड़ी फेलिक्स ली और युवराज पांड्या ने हाल ही में समाप्त हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 10 में भाग लेकर पीकेएल का हिस्सा बनने का अपना सपना पूरा किया। पीकेएल 10 दो दिसंबर 2023 से 01 मार्च 2024 तक 12 शहरों में आयोजित किया गया था। पीकेएल के अपने अनुभव को लेकर फेलिक्स ने गुरुवार को लीग द्वारा जारी एक बयान में कहा, “पीकेएल में अनुभव अद्भुत था क्योंकि इंग्लैंड में कबड्डी इतनी बड़ी नहीं है। मैंने हमेशा पीकेएल का हिस्सा बनने का सपना देखा था क्योंकि मैं सीजन 1 से इसका अनुसरण कर रहा हूं।…

Read More

लखीमपुर खीरी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद भाजपा ने अपना हर वायदे को पूरा किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का कद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। अब भारत कुछ बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। कांग्रेस की सरकार में आये दिन किसी न किसी राज्य में आतंकी वारदातें होती थीं। आज कहीं पर भी आतंकवादियों को आतंकी हरकत करने…

Read More

पटना। बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। इन दिनों पटना में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। बच्चों पर इस मौसम के पड़ते प्रभाव को देखते हुए डीएम ने एक बार फिर से स्कूल के समय में बदलाव किया है। पटना जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी सह जिला दण्डाधिकारी ने पटना जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में 10वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10.30 बजे तक संचालित करने…

Read More

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को पटना से कार अपने गांव लेरूआ सासाराम शादी समारोह में शामिल होने आ रहे उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव शैलेंद्र नाथ (52 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से जख्मी हैं। पुलिस के मुताबिक वे स्विफ्ट डिजायर कार से पटना से अपने गांव लेरुआ जा रहे थे। इसी बीच कार का अगला चक्का फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें और चालक को लोग नोखा पीएचसी में…

Read More

भोजपुरी अभिनेता व काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा किए पवन सिंह व उनके सहयोगी अंबूज सिंह पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने की प्राथमिकी संझौली के सीओ ने कराई है। जिसमें स्वीकृत वाहन की संख्या से अधिक का उपयोग करने की बात कही गई है। रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के सीओ किशोर पासवान ने थाना में कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि पवन सिंह के रोड शो की अनुमति लेने वाले राजपुर निवासी अंबुज कुमार सिंह ने पांच वाहन की अनुमति मांगी थी। लेकिन रोड शो में अधिक वाहनों का उपयोग कर आदर्श आचार…

Read More

देवघर। देवघर पुलिस ने गुरुवार को कुख्यात बदमाश ढिल्लन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बिहार-झारखंड के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश ढिल्लन सिंह उर्फ वृजनंदन सिंह उर्फ वृजनंदन शर्मा देवघर टाउन थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी का रहने वाला है। मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिला के पिपरिया थाना क्षेत्र स्थित वलीपुर का निवासी है। बदमाश ढिल्लन को देवघर पुलिस ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद आरोपित फरवरी के अंतिम सप्ताह में देवघर शहर के बंपास टाउन इलाके में स्थित एक विवाह…

Read More