लोहरदगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर विधि-व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं को लेकर बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में हुई। बैठक में वल्नरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाइसेंसी हथियारों की जब्ती की स्थिति, जिला में निर्वाचन को लेकर विधि व्यवस्था की स्थिति का प्रतिवेदन, फ्लाइंग स्क्वायड टीम व स्टैटिक सर्विलांस टीम के द्वारा की जा रही नियमित जांच व कार्रवाई की स्थिति, उत्पाद विभाग द्वारा की जा रही छापेमारी व कार्रवाई की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां,…
Author: admin
रांची। झारखंड में चौथे चरण के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन भी शुरू हो जायेगा। 29 अप्रैल को गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए इंडी गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना सोरेन नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और राज्य सरकार के कई मंत्रियों समेत झामुमो के राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद, गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहेंगे। कल्पना सोरेन के पर्चा दाखिल करने के बाद गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पपरवाटांड़ में चम्पाई सोरेन की जनसभा भी होगी। जानकारी के अनुसार कल्पना सोरेन के प्रस्तावक गिरिडीह…
भाजपा के मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं, दिलाएं ऐतिहासिक जीत : राजनाथ सिंह खूंटी झारखंड। राज्य के खूंटी लोकसभा सीट से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अर्जुन मुंडा ने खूंटी के कचहरी चौक से रोड शो किया। इस दौरान गाड़ी पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी उपस्थित थे। रोड शो के बाद पतरा मैदान में भाजपा की जनसभा हुई। जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन…
चाइबासा। इंडिया गठबंधन की तरफ से चाइबासा में जेएमएम उम्मीदवार जोबा मांझी ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना मुर्मू सोरेन और मंत्री दीपक बिरुआ सहित झामुमो विधायक मौजदू रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद शहर के खुंटकटी मैदान में जनसभा हुई, जहां हजारों की संख्या में जेएमएम और कांग्रेस के समर्थक मौजूद थे। जोबा मांझी के नॉमिनेशन के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी कोल्हान में बीजेपी का खाता खुलने नहीं देंगे। इस बार हम सभी 14 सीट…
चाइबासा। केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश भर में चुनाव है। एक तरफ पूंजीपति की पार्टी है। दूसरी तरफ गरीब दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक की पार्टी है। 2019 में पूर्ण बहुमत से हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनी। इसके बाद से लगातार बीजेपी सरकार गिराने का प्रयास करती रही। इस दौरान हेमंत सोरेन कल्याणकारी योजना बनाते रहे। आदिवासी मूलवासी कल्याण के लिए काम करते रहे। सरकारी पदों पर नियुक्ति का काम भी होता रहा। टीचर की बहाली हुई। बीजेपी ने षड्यंत्र करके हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। अब भी साजिश कर रही है। संविधान को बदलने की…
रांची। कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर पिछड़ा विरोधी मानसिकता के लोगों के इशारे पर टिकट बंटवारे में ओबीसी अल्पसंख्यक, वैश्य समुदाय की घोर नाइंसाफी कर रहे है। जिससे इस वर्ग में कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश और निराशा है। उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कही है, उन्होंने कहा कि एक तरफ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी देश में कमजोर वर्ग के प्रतिनिधियों से मिलकर समस्या को घोषणा-पत्र में शामिल कर सामाजिक न्याय कर जनमत को अपने पक्ष में कर रहे हैं। झारखंड में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के मेरे सवालों पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष…
चाइबासा। चाइबासा से झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी जोबा मांझी ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ प्रदेश के सीएम चंपई सोरेन, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन और चाइबासा विधायक दीपक बिरुआ शामिल हुए। जोबा मांझी के नामांकन की पूर्व संध्या पर दीपक बिरुआ ने कहा। इस बातचीत में उन्होंने सिंहभूम सीट से उन्हें टिकट नहीं मिलने, इंडिया गठबंधन में प्रत्याशी बदलने, ईचागढ़ डैम निर्माण और विस्थापन सहित चुनाव में माहौल के सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया। ये पूछे जाने पर कि चाइबासा में जोबा मांझी के साथ आपकी प्रतिष्ठा भी दांव…
हुगली। पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा 23,753 लोगों की नौकरी रद्द किए जाने के बाद वरिष्ठ वकील और श्रीरामपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कल्याण बनर्जी ने पूर्व जज और तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली पर व्यक्तिगत हमला बोला। कल्याण बनर्जी ने कहा,”” सुप्रीम कोर्ट में अदालत के इस फैसले पर स्टे लगेगा। मैं 43 वर्षों से मामला कर रहा हूं, मैं जनता हूं कि अदालत के इस फैसले पर स्टे लगेगा ही। अभिजीत गंगोपाध्याय ब्रीफकेस लेकर पीछे पीछे घूमने वाले व्यक्ति थे, बूढ़ी उम्र में हाई कोर्ट के जज बने, 56 या…
-पत्र में लालू-राबड़ी के शासनकाल की दिलाई याद पटना। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों के नाम एक पत्र लिखा है, जिसे मंगलवार को सार्वजनिक किया गया। नीतीश ने इस पत्र में वर्ष 2005 के पहले के बिहार के हालात को बयां किया है। लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा है कि तब बिहारवासियों को देश-दुनिया में अपमान झेलना पड़ता था। बिहार के लोगों को संबोधित पत्र में नीतीश ने लिखा है, आपको याद होगा कि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार को किस हाल में…
किशनगंज। देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता क्षेत्र में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में रैली की और मोदी-तेजस्वी पर जमकर बरसे। असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान ओवैसी ने खुद को तेजस्वी का जीजा बता दिया। एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि किशनगंज लोकसभा सीट पर प्रचार अभियान जोरों पर है, जहां 68% मुस्लिम वोटर हैं। उन्होंने बांग्लादेशी…
किशनगंज। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान होने वाला है, जिसमें सीमांचल का किशनगंज लोकसभा सीट भी शामिल है। सीमांचल मुस्लिम बहुल इलाका माना जाता है, ऐसे में 67 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज लोकसभा सीट पर जदयू प्रत्याशी के पक्ष में अल्पसंख्यक मंत्री व जदयू के किशनगंज लोकसभा प्रभारी जमा खां मुस्लिम वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंद करने में लगे हैं। हिन्दुस्थान समाचार से खास बातचीत में जमा खां ने कहा कि हम लोगों का काम करने का तरीका लोगों ने देखा है। उन्होंने कहा कि जिले में दो हफ्तों से कैंप…