नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया। उन्होंने इसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधरोपण कर की। प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब 10ः45 बजे बुद्ध जयंती पार्क पहुंचे और पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय पर्यावरणमंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास है कि लोग इस अभियान से जुड़ें और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि विश्व…
Author: admin
पेरिस। विश्व की तीसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की कोको गॉफ ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गॉफ ने मंगलवार को खेले गए महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ट्यूनीशियाई खिलाड़ी ओन्स जाबेउर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मौजूदा अमेरिकी ओपन चैंपियन और पूर्व रोलांड गैरोस उपविजेता गॉफ ने कोर्ट फिलिप चैट्रियर पर 4-6, 6-2, 6-3 से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में उनका सामना टूर्नामेंट की पसंदीदा इगा स्विएटेक या मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा। यह अमेरिकी स्टार गॉफ का लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल…
रांची। ट्रेन से बैग चोरी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम शिव प्रकाश चौधरी है। वह चुटिया का रहनेवाला है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची सुरक्षा नियंत्रण से आरपीएफ पोस्ट को एक शिकायत मिली कि ट्रेन संख्या 18635 से एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग के ट्रॉली बैग की चोरी कर लिया है। शिकायत प्राप्त होने के बाद निरीक्षक डी शर्मा ने आरपीएफ पोस्ट और सीआईबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टेशन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति…
नवादा। नवादा के चर्चित शिक्षाविद उदय शंकर उर्फ पिंकी तथा रिंकी कुमारी के पुत्र सक्षम शंकर ने नीट में 695 नंबर लाकर जिले का गौरव बढ़ाया है ।उसने बेहतर चिकित्सक बनकर पीड़ित मानवता से की सेवा की भी बात कही है । उनके साथ ही परीक्षा जेड 2024 में ज्ञान भारती के विद्यार्थियो का शानदार प्रदर्शन रहा है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रकाशित होने के बाद बुधवार को उनके आवास पर शुभचिंताम में आकर बधाई दी। इस परीक्षा में उनके साथ ही ज्ञान भारती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद बकार ने 710 अंक लाकर आल इंडिया रैंकिंग…
रांची। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एक ब्यूटी पार्लर में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में गलत काम करने के आरोप में तीन युवतियों को हिरासत में लिया। तीनों को महिला थाना में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में अन्य इलाकों में भी छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ब्यूटी पार्लर में गलत काम हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि कोई भी आपत्तिजनक हालत में नहीं पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।…
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से डेढ़ लाख से ज्यादा वोट से जीते। -राहुल गांधी रायबरेली से 3.90 लाख और वायनाड से 3.64 लाख से अधिक वोट से जीते। -उत्तरप्रदेश में अखिलेश और बंगाल में ममता का जलवा -झारखंड में कल्पना सोरेन का कमाल आजाद सिपाही संवाददाता -कुल सीट-543 बहुमत-272 -भाजपा-240 …
-अब हकीकत बन गयी हेमंत की कल्पना -हेमंत बिन जेएमएम की कल्पना को मिली मजबूती राहुल सिंह लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश बहुत कुछ कहता है और देश की खूबसूरत लोकतांत्रिक व्यवस्था को दर्शाता है। यह जनादेश किसी की जीत या हार को नहीं दर्शाता, यह लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। यह जनादेश जात-पात और धर्म से ऊपर उठ कर कर्म को दर्शाता है। अगर झारखंड के परिणाम की समीक्षा की जाये तो इस बार के लोकसभा चुनाव परिणाम को लोकतंत्र की जीत कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। भले ही झारखंड में एनडीए को नौ सीटों पर जीत मिली,…
एनडीए की जीत पर भाजपा मुख्यालय में मना जश्न रांची। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। पटाखे फोड़े गये, मिठाइयां बंटी और ढोल-नगाड़ों पर लोग खूब थिरके। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश सिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है। भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री…
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गये हैं। देश की 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ गये हैं। झारखंड में एनडीए 9 सीटों पर रही वहीं इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर रहा। पलामू से बीडी राम लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें जनता ने 770362 वोट दिया है। उनके सामने राजद की ममता भुईयां थीं। जो चुनाव हार चुकी हैं। उन्हें जनता ने 481555 वोट दिया है। रांची से बीजेपी के प्रत्याशी संजय से जीत गये हैं। उन्हें जनता ने भारी बहुमत से जिताया है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय थीं जो हार चुकी हैं।…
रांची। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो वादे किये थे, जो गारंटी दी थी, देश ने उस पर भरोसा किया है। ठाकुर ने आगे कहा, जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना था, उसे एकत्रित कर जो न्याय पत्र दिया था, जो गारंटियां दी थीं उसपर लोगों ने भरोसा जताया है। ठाकुर ने आगे कहा, भाजपा भी जादूई आंकड़ा नहीं छू पायी है। वे भी किसी तरह ही सरकार बनायेंगे। बीजेपी खेमे के…
रांची। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा से कालीचरण मुंडा की जीत को लेकर बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पिछले 10 सालों में मोदी जी ने जिस तरह देश के हर तबके के लिए काम किया है, उसके लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद है।