-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से डेढ़ लाख से ज्यादा वोट से जीते।
-राहुल गांधी रायबरेली से 3.90 लाख और वायनाड से 3.64 लाख से अधिक वोट से जीते।

-उत्तरप्रदेश में अखिलेश और बंगाल में ममता का जलवा
-झारखंड में कल्पना सोरेन का कमाल
आजाद सिपाही संवाददाता

-कुल सीट-543                                                                                            बहुमत-272
-भाजपा-240                                                                                               कांग्रेस 99
-एनडीए-291                                                                                        इंडिया गठबंधन-235

नयी दिल्ली/रांची। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ गया। एनडीए ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता, वहीं इंडिया गठबध्ांन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों का दिल। उत्तरप्रदेश में सपा के अखिलेश यादव और प. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी का जलवा दिखा है। वहीं, झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कमाल दिखा दिया है। लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत है। भाजपा, कांग्रेस या किसी अन्य दल को अकेले बहुमत हासिल नहीं हुआ है। भाजपा 240 सीटें जीत कर (जीत और बढ़त सीट समेत) सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। कांग्रेस को 99 सीटें जीत और बढ़त सीट समेत) मिली हैं। वहीं, भाजपा और सहयोगी दल यानी एनडीए को बहुमत हासिल हुआ है। एनडीए को 292 सीटें (जीत और बढ़त सीट समेत) मिली हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों यानी इंडिया गठबंधन को 233 सीटें (जीत और बढ़त सीट समेत) हासिल हुई हैं।

अखिलेश, ममता और कल्पना का कमाल:
उत्तरप्रदेश में सपा के अखिलेश यादव मजबूती से उभरे हैं। वहां 80 सीटों में से 37 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। यहां से इंडिया गठबंधन को एनडीए से ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं, भाजपा को 42 सीटों पर संतोष करना पड़ा। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दबदबा कायम रहा। वहां की 42 सीटों में से 30 सीटों पर उनकी पार्टी टीएमसी ने कब्जा जमा लिया है। भाजपा को यहां से 11 और कांग्रेस को 1 सीट मिली है। झारखंड में झामुमो नेता कल्पना सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन ने अपनी ताकत दिखायी है। कल्पना के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने 14 में से पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया है। यहां झामुमो को तीन और कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं। भाजपा और आजसू को 9 ( 8 और 1) सीटों पर संतोष करना पड़ा।

जदयू और टीडीपी की होगी अहम भूमिका:
भाजपा, कांग्रेस या किसी अन्य दल को पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटें नहीं हैं। भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में एक बार फिर सामने है। उसे 240 सीटें मिली हैं। यानी वह अकेले बहुमत के आंकड़े से 32 सीट पीछे है। हालांकि एनडीए को बहुमत हासिल है। भाजपा को सरकार गठन के लिए अपने सहयोगी एनडीए में शामिल जदयू और टीडीपी की जरूरत सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बिहार में 12 और आंध्रप्रदेश की चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी को 16 सीटें मिली हैं। इन दोनों घटक दलों की सरकार गठन में अहम भूमिका होगी।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version