कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बीच विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की बैठक रांची में होने जा रही है। इसमें भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं जाएंगी। रांची में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की ओर से बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक के लिए देश के सभी विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल को भी न्योता दिया गया है। खासतौर पर ममता बनर्जी को बुलावा भेजा गया है लेकिन पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी बड़े नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर…
Author: admin
-महाराष्ट्र के नांदेड़ में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री -पहले चरण में एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान नांदेड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बार फिर विपक्ष और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यहां एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद बूथ लेवल पर जो विश्लेषण हुआ है, उससे यह विश्वास पक्का हो गया है कि पहले चरण में एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि मतदाता देख रहे हैं कि इंडी गठबंधन के लोग अपने स्वार्थों में, अपने भ्रष्टाचार को बचाने के लिए एक साथ आये हैं। पहले चरण में…
कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यहां कहा कि पैदा तो बहुत कर दिया, इतना बाल-बच्चा पैदा करना चाहिए क्या। उनका यह तंज राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार और उनके बच्चों को लेकर था, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। नीतीश कुमार के इस बयान पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। क्या कहा नीतीश ने नीतीश कुमार ने लालू यादव पर तंज कसते हुए बच्चों को लेकर टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि किसी को इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा करना चाहिए क्या। राजनीति में ‘परिवारवाद’ पर इशारों में चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, आजकल…
चाईबासा में पीएलएफआइ के दो नक्सली गिरफ्तार दो एके 47, तीन मैगजीन, 118 गोली और 50 हजार नगद बरामद चाईबासा। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के चितिर पहाड़ी के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो एके 47 राइफल, तीन मैगजीन, 118 राउंड गोली, 50 हजार नगद और कई अन्य सामान बरामद किये गये हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि उन्हें जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम उर्फ…
भागलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनी, तो वह सबसे पहले पांच गारंटियों को पूरा करेंगे, जो युवा, किसान, महिलाएं, मजदूर आशा वर्कर और सेना से जुड़ी होंगी। शनिवार को यहां इंडी अलांयस की चुनावी रैली में उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुई कई आरोप भी लगाये। राहुल गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी, तो जितना कर्ज पीएम मोदी ने अरबपतियों का माफ किया है, उतना पैसा हम गरीबों को देंगे। गरीब परिवारों की लिस्ट निकालेंगे। हर परिवार से एक महिला चुनी जायेगी, जिसके खाते में हर साल एक लाख रुपये…
पूर्णिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को पूर्णिया के श्री नगर प्रखंड में राजद उम्मीदवार बीमा भारती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया । इस मौके पर तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए पप्पू यादव पर जमकर प्रहार किया । उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं और दिन रात मेरे पिता को गाली देने का काम करते हैं, जबकि हम सभी ने कभी भी उसे अपमानित नहीं किया । उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसा ऐसा वीडियो है जिसे दिखा दिया जाए तो लोग शर्मसार हो जाएंगे । उन्होंने कहा…
कोडरमा। आजसू पार्टी जिला कमेटी की बैठक शनिवार शाम को जिला अध्यक्ष राजकुमार मेहता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय दूधी माटी कोडरमा में किया गया। बैठक में आजसू पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव संतोष सहाय एवं केंद्रीय सचिव अजीत बरनवाल, केंद्रीय कमेटी सदस्य बाल गोविंद मोदी विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक का संचालन केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज कुमार यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन शंभू कुमार बर्णवाल ने किया। आजसू पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी ने कहा कि राज्य में हम एनडीए घटक दल का एक अंग हैं, इसलिए कोडरमा में भी हम बीजेपी के द्वारा दिए गए…
रांची। राजधानी की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के मामले में तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुकेश राय, मुकेश तिर्की और रंजन कुमार सिंह शामिल हैं। इनके पास से इनके पास से पुलिस ने 1.56 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, एक होंडा साइन बाइक और 20 हजार 500 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर बड़ा पुल के पास कुछ लोगों के जरिये प्रतिबंधित नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद…
रांची। लोकतंत्र बचाओ 2024 का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों में देश में नौकरी का संकट पैदा हुआ है। पर्याप्त मजदूरी भी लोगों को नहीं मिल रही है। इस संगठन की ओर से प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने कहा कि भारत में वास्तविक मेहनताना 2014-15 के बाद से नहीं बढ़ा है, जबकि देश की जीडीपी जरूर बेहतर हुई है। इस दौरान देश की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था भी थम सी गयी है। देश के अनौपचारिक श्रमिकों का जीवन बेहद अनिश्चित है। खासकर झारखंड जैसे राज्यों में जहां आकस्मिक रोजगार लाखों लोगों की…
रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ की कार्यकारिणी की आपात बैठक ध्रुव प्रसाद की अध्यक्षता में नेपाल हाउस सचिवालय में हुई। कार्मिक विभाग द्वारा सचिवालय सेवा के उपसचिव और संयुक्त सचिव के पद सृजन की संचिका प्रशासी पदवर्ग समिति से वापस मांगे जाने और विभिन्न पदों की कटौती का प्रस्ताव लाने के विरुद्ध यह बैठक आहूत की गयी थी। ध्रुव प्रसाद ने बताया कि बैठक में कार्मिक विभाग द्वारा तर्कहीन और मनमाने तरीके से पदों की कटौती संबंधी प्रस्ताव पर आपत्ति जतायी गयी। निर्णय लिया गया कि यदि सरकार पद सृजन के मामले में सकारात्मक पहल नहीं करती है और पदों…
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बालमुकुंद सहाय सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। । सांसद संजय सेठ ने कहा कि युवा मोर्चा ने रांची सहित पूरे झारखंड में भाजपा के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभायी है। उन्होंने युवा मोर्चा से जुड़े अपने संस्मरण भी कार्यकर्ताओं को सुनाये और कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति हैं। विश्वास है कि…