– अपनी भारी जीत के साथ विपक्ष उम्मीदवार की जमानत जब्त होने का किया दावा कानपुर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को भाजपा उम्मीदवार रमेश अवस्थी ने नामांकन कराया। इस दौरान भाजपा समर्थकों की नामांकन जुलूस में भारी भीड़ रही। वहीं रमेश अवस्थी ने दावा किया कि अबकी बार पिछली बार से अधिक वोटों से भाजपा कानपुर सीट जीतने जा रही है। विपक्षी उम्मीदवार आलोक मिश्रा को लेकर कहा कि उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। कानपुर में लोकसभा चुनाव के भाजपा उम्मीदवार रमेश अवस्थी ने शनिवार को परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर…
Author: admin
मथुरा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रथम चरण में सपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश की जनता अबकी बार सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भ्रष्टाचार व घोटाले करने वाली सपा व कांग्रेस पार्टी है वहीं दूसरी तरफ 23 साल तक मुख्यमंत्री रहकर जनता की सेवा करने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाकर लटकाकर रखा। मोदी ने 10 साल में राम मंदिर का केस भी जीता,भूमि पूजन भी किया और राम मंदिर की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और ँदूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार भी जोर-जोर से चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मालदा जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर माकपा और कांग्रेस पर एक सुर में हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ये दोनों पार्टियां भाजपा के सहयोगी हैं और इन्हें एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए। ममता ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की जीत होगी और वह सरकार का हिस्सा रहेंगी। हालांकि उन्होंने फिर दोहराया…
मुर्शिदाबाद। कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी को घेर कर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसे लेकर कांग्रेस ने तृणमूल पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना मुर्शिदाबाद जिले के नउदा विधानसभा क्षेत्र के दमदमा-श्यामनगर इलाके की है। शनिवार सुबह अधीर चौधरी अपने समर्थकों के साथ पैदल चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। उसी समय नवदा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सूफीउज्जमां के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और अधीर…
अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में नजर आने के बाद से ही चर्चा में हैं। इस कॉन्सर्ट में एक्टर सामान्य से थोड़े अलग नजर आए। इस बीच, इस कॉन्सर्ट से राजकुमार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और अफवाहें उड़ गईं कि राजकुमार ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इस पर अब राजकुमार ने चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा, ”मैंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है। हम कह सकते हैं कि वायरल फोटो महज एक…
रांची। राजधानी में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गयी। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गये। घटना शनिवार दोपहर को हुई। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के झारखंड पुलिस मुख्यालय के पास स्थित भोकड़ो पुल के पास हुई है, जहां जेएच 01सी क्यू 2142 नंबर की कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गयी। इस घटना में छह लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया और कार को अपने कब्जे में ले…
-इंडी गठबंधन के साथियों के लिए आदिवासी कल्याण कभी मुद्दा नहीं था, आज भी नहीं है -रैली का उद्देश्य है परिवारवादी और तुष्टिकरण की मानसिकता को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार करना और करनेवालों को बढ़ावा देना रांची। आदिवासी समाज की जमीन और उनके संसाधनों को लूटने और तबाह करने वालों को उलगुलान जैसे पवित्र शब्द के प्रयोग से बचना चाहिए तथा इतिहास में झांक कर इंडी गठबंधन के साथियों को एक बार उलगुलान विद्रोह को फिर से पढ़ा जाना चाहिए। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही हैं। बाबूलाल मरांडी के अनुसार उलगुलान विद्रोह मूल निवासियों के संसाधनों,…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा 21 को होने वाले उलगुलान रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस रैली में आने वाले सभी परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। इस रैली में वैसे लोगों की जमात होगी जो भ्रष्टाचार ने लिप्त हैं। देश की जनता अब भ्रष्टाचार के गोलबंद हो गई है।ऐसे लोगों की जमात को पूरे देश की जनता देख रही है। इन लोगों ने किस तरीके से राजनीत को हथियार बनाकर ऐसा उपयोग किया की वो देश के लिए दुरुपयोग साबित हो रहा है। अब ऐसे लोगों की जमात बनेगी जिसके नेता पर…
भागलपुर बिहार। राज्य के भागलपुर के सैंडिंस कंपाउंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 150 से अधिक सीटें नहीं मिलने वाली है। यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के अरबपतियों का मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। आईएनडीआईए की सरकार बनेगी तो जितना कर्ज पूंजीपतियों का माफ किया गया, उतना कर्ज किसानों का भी माफ किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए शासन काल में किसानों का कर्ज माफ हुआ…
रामगढ़। रामगढ़-हजारीबाग के बॉर्डर पर हथियार के साथ घूम रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा है। उन दोनों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है। यह जानकारी शनिवार को एसपी डॉक्टर बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सयाल पीपला सेंटर के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ राजू और सायल शिवाजी रोड का रहने वाला प्रेम कुमार राम शामिल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सायल क्षेत्र में पुलिस जांच अभियान चलाकर पकड़ा। दोनों आरोपित हजारीबाग जिले के उरिमरी क्षेत्र में किसी बड़ी…
-गर्मी के कारण 11.30 बजे तक ही आठवीं तक की कक्षाएं -नौ से ऊपर की कक्षाएं 12.00 बजे तक ही संचालित -प्रार्थना सभा, अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जायेंगी रांची। राज्य में भीषण गर्मी को देखते स्कूलों में कक्षाओं का समय सरकार ने निर्धारित कर दिया है। इस संबंध में शनिवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूलों में केजी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक ही चलेंगी। कक्षा नौ और…