रांची। हाइकोर्ट ने लोहार जाति को एसटी सूची से बाहर करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को छह सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में हुई। खतियानी लोहार-लोहरा जनजाति समाज के अध्यक्ष अतीत कुमार की ओर से इस संबंध में हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। याचिका में कहा गया है कि लोहार संविधान के प्रारंभ से ही जनजातीय रहा हैण् लेकिन झारखंड अलग राज्य बनने के बाद लोहार को एसटी सूची से बिना किसी उचित कारण बताये…
Author: admin
रांची। झामुमो की ओर से 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान न्याय महारैली आयोजित होनी है। इसमें झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम नहीं दिखेंगे। पाकुड़ में विधायक लोबिन हेंब्रम ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे महारैली में शामिल नहीं होंगे। साथ ही सवाल करते हुए कहा कि आखिर वे इस रैली में क्यों जायें। ऐसी क्या कमजोरी आ गयी है झामुमो में कि पूरे गठबंधन के साथ वहां उलगुलान किया जा रहा है। अगर ऐसा कुछ था भी तो इसके लिए झामुमो अकेला ही काफी था। क्या झामुमो इसके लिए अकेला सक्षम नहीं था, जरूर था। जब…
रांची। बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश सिंह का घर धनबाद में ही है और उनकी पोस्टिंग भी धनबाद लोकसभा में हुई है। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंच कर बोकारो एसपी को चुनाव कार्य से मुक्त करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव और न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा, प्रदेश कार्यसमिति डॉ राजश्री जयंती शामिल थे। सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक का घर धनबाद में ही है और बोकारो भी धनबाद लोकसभा में पड़ता है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोई पदाधिकारी का तबादला उसके गृह…
भागलपुर। भागलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के प्रचार के लिये राहुल गांधी भागलपुर आये। उनके साथ मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे। राहुल गांधी ने निशाना साधते हुये कहा कि बीजेपी को 150 सीट से ज्यादा नहीं आने वाली। वहीं अग्निवीर योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने रैली के जरिए सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंच से कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। आरएसएस और बीजेपी संविधान को खत्म…
फारबिसगंज/अररिया।अररिया भाजपा के मजबूत स्तंभ पुराने पूर्णिया जिला के दो बार जिला अध्यक्ष रहे और नरपतगंज विधानसभा से चार बार भाजपा के विधायक रहे जनार्दन यादव उनके व्यक्तित्व को देखते हुए अररिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ शत्रुघन मंडल को समर्थन देने का घोषणा किया है। पूर्व विधायक ने बताया कि अब भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। लिहाजा वे निर्दलीय प्रत्याशी शत्रुघन मंडल के पक्ष में खुलकर चुनाव प्रचार करेंगे और वंचित समाज को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग करते रहेंगे। डॉ शत्रुघन मंडल सक्रिय रूप से अररिया आरजेडी के नेता थे वे अररिया लोकसभा…
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में जनपद रायबरेली और उन्नाव में रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट समेत अन्य चीजें मिली हैं। यह लोग यहां पर फर्जी तरह से क्लीनिक चला रहे थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि, पुलिस को इनपुट मिला कि उन्नाव जनपद के मौरांवा कस्बे व रायबरेली के खीरो कस्बे समेत अन्य जगहों पर बांग्लादेशी नागरिक फर्जी तरह से रह रहे हैं। उनके साथ उनके रिश्तेदार भी है। यहां पर ये लोग क्लीनिक चलाकर अपना भरण पोषण करते हैं। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों की तलाश…
देश-दुनिया के इतिहास में 21 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मुगल साम्राज्य के लिए खास है। 21 अप्रैल, 1526 को काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में बाबर ने तोपों का इस्तेमाल किया। लोदी ने हाथियों की परंपरागत ताकत के दम पर जंग लड़ी। बाबर की सेना संख्या में कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी। इस लड़ाई में लोदी मारा गया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी। महत्वपूर्ण घटनाचक्र 1451ः…
लातेहार। जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड पर शनिवार को टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में टेंपो पर सवार सीआरपीएफ के हवलदार राम भुवन सिंह यादव (44) की मौत हो गई। मृतक राम भुवन सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले थे। वर्तमान में लातेहार जिला मुख्यालय में स्थित सीआरपीएफ 214 बटालियन में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार शनिवार को राम भुवन सिंह यादव छुट्टी लेकर घर जाने के लिए कैंप से निकले थे। वे ऑटो पर सवार होकर लातेहार रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो और एक ट्रैक्टर में टक्कर हो गई।…
रांची। बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद बिक्री मामले में आरोपी अफसर अली के डिस्चार्ज पिटीशन पर इडी कोर्ट 25 अप्रैल को अपना आदेश सुनायेगा। अफसर अली अभी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन फर्जीवाड़ा मामले में इडी की रिमांड पर है। अफसर अली के खिलाफ सेना की बरियातू स्थित 4.55 एकड़ की जमीन और चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के से जुड़े जमीन फर्जीवाड़ा मामले में भी वह आरोपी है। 14 अप्रैल 2023 से वह न्यायिक हिरासत में जेल में है। सेना…
रामगढ़। पुलिस ने शनिवार को बिजली का तार चोरी करने के दो आरोपितों को कुजू ओपी क्षेत्र में हाईवे पर गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी का बिजली तार भी बरामद कर लिया। इस संबंध में रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वेस्ट बोकारो क्षेत्र से बिजली विभाग का एल्युमिनियम का तार अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। तत्काल कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया। टीम ने कुज्जू क्षेत्र में नया मोड़ मुख्य सड़क के पास टैम्पो (जेएच-24 सी-4145) पर प्लास्टिक…
भारतीय प्रशासनिक सेवा ने बड़ा लम्बा सफर तय किया है। वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक प्रशासन का मुख्य लक्ष्य लोकहित ही रहा है। उनकी योग्यता और प्रतिभा बेजोड़ रही है। लेकिन तमाम ज्ञान गरिमा से युक्त होने के बावजूद वे भारतीय जनमानस के आत्मीय हित साधक नहीं बन सकते। प्रशासन और भारतीय जनता के मध्य दूरी है। प्रशासन एक तरह से स्थाई कार्यपालिका है। इसके कामकाज में आमजनों के साथ सम्पर्कों में संवेदनशीलता का अभाव देखा गया है। संविधान सभा में अनेक सदस्यों ने अंग्रेजीराज के सिविल ढांचे को समाप्त करने की मांग की थी। सरदार पटेल ने…