Author: admin

रांची। राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया है जबकि एक युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने बताया है कि उसकी बेटी गुरुवार को मौसेरी बहन के साथ चान्हो में मेला देखने गई थी। उसकी बेटी के साथ दो लड़के भी थे, जो पूर्व से उनके परिचित थे। मेले से लौटने के दौरान आरोपितों ने रास्ते में ही एक खाली मकान में डरा-धमकाकर दोनों नाबालिगों के साथ दुष्कर्म किया। जब दोनों नाबालिग गुरुवार…

Read More

हरिद्वार। वाहनों को रास्ता देने को लेकर आपस में विवाद कर रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आपस में वाहनों को रास्ता देने के संबंध में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, परन्तु दोनों पक्ष झगड़े पर उतारू रहे। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। आरोपितों के नाम नदीम पुत्र समीम, आस मोहम्मद…

Read More

गोरखपुर। यूपी में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। इसकी आंच योगी की कर्मभूमि गोरखपुर में भी दिख रही है। यह नगरी भगवाधारी के नाते भगवामय है। इस लोकसभा क्षेत्र में सभी जाति,वर्ग एवं सम्प्रदाय के लोग हैं, लेकिन सबका एक ही सुर है ‘राष्ट्र सर्वोपरि’। गोरखपुर सदर लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं शामिल हैं, लेकिन सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण विधानसभा सीट गोरखपुर शहर है, जहां से योगी आदित्यनाथ विधायक बनकर वर्ष 2017 और फिर वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। शहर में मतदाताओं से लोकसभा चुनाव 2024 का हालचाल जानने पर हरिओम नगर कालोनी निवासी…

Read More

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार इस समय जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने शनिवार को पिछोर विधानसभा क्षेत्र के भौंती में पहुंचकर यहां पर जनता से संवाद किया और जनता से अपील की कि वह 7 मई को भाजपा प्रत्याशी उनके पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच करके वोट डालें। भौंती में जनता से संवाद करते हुए प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता से हमारे पारिवारिक संबंध है।…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट में करीब चार दशक से ज्यादा पुराने मामले का निष्पादन शनिवार को हो गया। मटका खेलाने के अभियुक्त मंसूर आलम जो 44 साल से फरार था, उसने शनिवार को न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश बेहरा की अदालत में उपस्थित होकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद अदालत ने दोषी अभियुक्त को मामूली जुर्माना लगाया। अभियुक्त पर 1980 में मटका खेलने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने जांच पूरी करते हुए 17 सितंबर 1980 को अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल…

Read More

रांची। नगर विकास विभाग ने झारखंड में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के घरों में लाभुकों को शिफ्टिंग कराने पर विशेष बल दिया है। पीएम आवास से जुड़े अधिकारियों सहित सभी निकायों को भी कहा है कि स्वीकृत आवास से जो पूर्ण कर दिये गये हैं, उन आवासों में जल्द से जल्द बिजली-पानी उपलब्ध कराया जाये। सारी सुविधा उपलब्ध होने के बाद गृह प्रवेश भी कराने को कहा है। पीएम आवास से पूरे राज्यभर में लगभग एक लाख से अधिक आवास निर्माण का काम पूरा हो गया है। ऐसे में लाभुकों के लिए स्वीकृत इन आवासों में शौचालय, बिजली-पानी…

Read More

मेरठ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मेरठ में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सुनीता वर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा की पहचान झूठ और लूट की बन गई है। हापुड़ रोड स्थित हाजीपुर गांव में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ सीट के टिकट को लेकर बहुत चर्चा हुई है। सामने वाले दल ने भी बहुत चर्चा की। पहले चरण के चुनाव से खबरें आ रही है कि पश्चिम की हवा भाजपा का सफाया करने जा रही है। भाजपा का पहला शो ही…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण से आगे बढ़ते हुए भारत में “वूमेन लेड डेवलपमेंट” का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना और महिलाओं को देश की विधायिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। अनुराग ठाकुर ने ये बातें शनिवार को अपने हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान सुजानपुर और भोरंज विधानसभा में आयोजित महिला मोर्चा व एससी मोर्चा सम्मेलनों में कहीं। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाएं विकसित भारत के चार अमृत स्तंभों में एक…

Read More

रांची। एएसपी निशा मुर्मू के घर में आग लगने की घटना सामने आयी है। घटना गोंदा थाना क्षेत्र के मिशन गली में हुई है। शनिवार की दोपहर निशा मुर्मू के निजी आवास में अचानक ही आग लग गयी। आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी माहौल बन गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की…

Read More

-प्रेस वार्ता का आयोजन कर डीएम ने दी कई अहम जानकारी नवादा। नवादा के डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा है कि नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कोइल्जा तथा दनिया मतदान केंद्र पर वोट बहिष्कार किए जाने के बावजूद भी दोबारा मतदान नहीं कराया जाएगा । जिला प्रशासन के सारी व्यवस्था के बावजूद अगर स्वैच्छिक तरीके से मतदान नहीं किया गया तो निश्चित तौर पर यह मतदाताओं की जिम्मेदारी बनती है। वे शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि यह बड़ी ही खुशी…

Read More

हजारीबाग। चुनावी गर्मी के साथ हजारीबाग का तापमान भी बढ़ने लगा है। लोकसभा क्षेत्र के बिहार-झारखंड बॉर्डर चोरदाहा चेकपोस्ट पर शनिवार को तापमान भट्ठी की तरह गर्म रहा। इस प्रचंड गर्मी में गर्म हवा के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जयसवाल ने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित इस क्षेत्र के अन्य नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं संग जनसंपर्क अभियान शुरू किया। लोगों ने सांसद प्रत्याशी मनीष जयसवाल को सुना और उनके समर्थन में मतदान करने का भरोसा जताया। मनीष जयसवाल ने इस दौरान बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड स्थित करीब 11 पंचायतों के दर्जनभर…

Read More