Author: admin

रांची। महानगर युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बार संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन और मनमानी करने के संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपायुक्त, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कडरू स्थित सरोज बार औरलाइन टैंक रोड स्थित स्काई स्केप बार के संचालक अपने आप को कानून और नियमों से ऊपर मानते हैं। ये न तो हाइकोर्ट, न उत्पाद विभाग, ना सरकार और ना ही जिला प्रशासन के निर्देशों और कानून का पालन करते हैं।

Read More

रांची। दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह अपने फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उतरने के बाद वह सीधा रेडिशन ब्लू होटल गये। होटल में कुछ देर रुकने के बाद उन्होेंने ओरमांझी में आयोजित सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां वह ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों के साथ खेलते नजर आये। कार्यक्रम के बाद सचिन ने इसे यादगार दिन करार दिया है। इस दौरान उन्होंने बच्चियों के साथ खूब मस्ती की। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी थीं। वह भी सचिन तेंदुलकर के साथ मस्ती करते दिखीं। इस दौरान कभी वह…

Read More

रांची। हटिया विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कटहल मोड़ में खोला गया। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जयसवाल, विधायक समरी लाल, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, संयोजक संजीव विजयवर्गीय, सहसंयोजक रमाकांत महतो उपस्थित रहे। कहा गया कि यह चुनाव देश के दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की जरूरत है। सांसद सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण तक हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। 33 परसेंट आरक्षण के रूप में अब संसद में पुरुषों के बराबर में…

Read More

पिस्टल दिखा कर धमकाने वाला युवक कट्टा के साथ धराया साहिबगंज। जिला के राजमहल थाना क्षेत्र में बीते 25 मार्च को हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार सुबह चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त गुड्डू कुमार, भोला चौधरी, सडला चौधरी और अजय कुमार चौधरी उर्फ छोटू चौधरी पर राजमहल महिला थाना में कांड संख्या 1/2024 के तहत प्राथिमिकी दर्ज की गयी थी। मामले की जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में दी। राजमहल में देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार इधर राजमहल पुलिस अनुमंडल के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा जंगली पाड़ा में देशी…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए पत्नी द्वारा पति पर बार-बार रेप करने के लगे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। दरअसल अनिरुद्ध लकड़ा उर्फ महली पर उसकी पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। प्राथमिकी में शादी के बाद बार-बार रेप का आरोप लगाया गया था। चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान भी लिया था। इसके बाद आरोपी ने रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय की कोर्ट में डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल की थी। इसपर सरकार और अनिरुद्ध की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन को स्वीकार कर लिया। डिस्चार्ज पिटीशन स्वीकार…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में यूपी की आठ सहित देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं। अबतक के रुझान इस बात को बहुत स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करते हैं कि पूरे देश में आम जन का मत मोदी सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है। स्वभाविक रूप से पीएम के नेतृत्व में देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है, यह अद्भुत और अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा…

Read More

धर्मशाला। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल क्रिकेट मैच के प्रबंधों को लेकर जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच शनिवार को क्रिकेट स्टेडियम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पांच मई को पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स तथा नौ मई को पंजाब किंग्स बनाम राॅयल चैलेंजर बेंगलुरू के बीच आईपीएल टी-ट्वंटी मैच प्रस्तावित है। उन्होंने मैच के दौरान खिलाड़ियों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोजन के संदर्भ में कानून,…

Read More

पलामू। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हूटार पंचायत अंतर्गत चिल्बिलिया जंगल में महुवा चुनने गई अधेड़ विधवा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के रोक टोक से आरोपित दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो पाया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पहले भी हत्या और दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है। महिला के बयान पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की अहले सुबह हूटार पंचायत क्षेत्र की 50 वर्षीय विधवा महिला महुआ चुनने के लिए घर से एक किलोमीटर दूर चिल्बिलिया जंगल गई…

Read More

हरदोई। जिला कारागार में शनिवार को एक बंदी ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया है। बंदी रक्षकों ने अन्य बंदियों की मदद से उसे फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जेल अधीक्षक सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर हथोड़ा निवासी गुड्डू (42) हत्या के आरोप में 31 दिसम्बर 2023 से जिला कारागार में बंद था। शनिवार को उसने जेल की गैलरी के लोहे के गेट में अंगौछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे फौरन ही उतारकर अस्पताल…

Read More

कटिहार (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 अप्रैल (रविवार) को कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री के कटिहार आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे रैली की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को कटिहार पहुंचे। मंगल पांडेय पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के कटिहार के मिचाईबाड़ी आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार प्रदेश के साथ पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर…

Read More

रांची। धन-शोधन (मनी लॉन्डरिंग)) मामले के आरोपित जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम, उनके भाई आलोक रंजन सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिरसा मुंडा जेल से इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में शनिवार को हुई। कोर्ट ने इनकी न्यायिक हिरासत अवधि चार मई तक के लिए बढ़ा दी है। इडी ने टेंडर कमीशन घोटाले में 22 फरवरी, 2023 को वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। इनके तीन सहयोगियों नीरज मित्तल, ताराचंद गुप्ता और राम प्रकाश भाटिया को भी इडी ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है…

Read More