Author: admin

नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने विश्वास जताया कि इस लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारतीय राज्यों में पार्टी को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि 2024 के चुनावों में अधिकांश दक्षिण भारतीय राज्यों में भाजपा को सफलता मिलेगी। इन राज्यों के लोगों के दिमाग में वंशवादी दलों ने लोगों के मन में नकली आख्यानों के साथ जहर भर दिया गया था। इन राज्यों में भाजपा के विकास को रोका गया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में विपक्ष…

Read More

पूर्वी चंपारण। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले एक युवक को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उक्त कारवाई एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर महुआवा थाना पुलिस ने कुरमिनिया गांव में छापेमारी कर किया है। पुलिस ने वायरल फोटो की पहचान करते हुए आरोपी महुआवा थाना क्षेत्र निवासी धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया है। इस संदर्भ में छौड़ादानों (महुआवा) थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More

बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन का काफिला सुभाष चौक स्थित एनडीए कार्यालय से निकला तथा पावर हाउस चौक, बस स्टैंड, ट्रैफिक चौक, कचहरी रोड, आंबेडकर चौक, कचहरी चौक, केंटीन चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा। जहां से वह प्रस्तावकों के साथ नामांकन कक्ष में पहुंचे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गिरिराज सिंह का काफिला मेन रोड होते हुए जीडी कॉलेज पहुंचा। जहां सभा का आयोजन…

Read More

नवादा। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पहले चरण का मतदान कराने गए नवादा जिला के कौआकोल प्रखण्ड के कटनी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान नीलेश कुमार कह शुक्रवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक सीआरपीएफ जवान नीलेश कुमार नीलू 214 वीं बटालियन में लातेहार (झारखंड) में पदस्थापित थे। जहां से उन्हें चुनावी कार्य हेतु पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में ड्यूटी में लगाया गया था। जहां बाथरूम में पैर फिसलकर अचानक गिर जाने से उनके सिर में गहरी चोंट आई एवं ईलाज के दरम्यान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मृतक के गांव में…

Read More

विक्टोरिया। शीर्ष पैरा शटलर सुकांत कदम स्पेनिश पैरा-बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका सामना हमवतन अभिजीत सखुजा से होगा। सुकांत ने जर्मनी के निल्स बोइनिंग पर आसान जीत के साथ टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत की। सुकांत ने 26 मिनट तक चले इस मुकाबले में बोइनिंग को 21-11 और 21-15 से शिकस्त दी। ग्रुप सी के दूसरे मैच में सुकांत ने फ्रांस के पियरे डेलसोल को 23 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-10 और 21-9 से हराकर राउंड 16 में अपनी जगह पक्की की। प्री-क्वार्टर फाइनल में सुकांत का डेनमार्क के मैड्स वोइगट…

Read More

मैड्रिड। स्पेनिश जिमनास्ट मारिया हेरानज़ की 17 साल की उम्र में मैनिंजाइटिस से पीड़ित होने के बाद अचानक मृत्यु हो गई, स्पेनिश जिमनास्टिक्स फेडरेशन (आरएफईजी) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। हेरानज़ के गृहनगर कैबनिलास डेल कैंपो में स्थानीय प्राधिकारी ने भी एक विज्ञप्ति के साथ खबर की पुष्टि की, जिसमें बताया गया, ” मारिया ने भयानक मैनिंजाइटिस के कारण हमें अचानक छोड़ दिया है, जिसने उसे केवल 24 घंटों में हमसे दूर कर दिया, जिससे इलाके में गमगीन उदासी छा गई।” हेरानज़ एक उभरते हुए जिमनास्ट थीं, जिन्होंने हाल ही में नवंबर 2023 में बर्मिंघम (यूके) में आयोजित ट्रैम्पोलिन…

Read More

-सेकेंड टॉपर सना, थर्ड में करिश्मा का दबदबा -टॉपरों में हजारीबाग के इंदिरा गांधी विद्यालय का बजा डंका -रिजल्ट 5.08 प्रतिशत गिरा, फर्स्ट डिवीजन से 2,05,110 विद्यार्थी पास रांची। झारखंड गठन के बाद पहली बार जैक ने समय से 20 दिन पहले मैट्रिक का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया। इसमें 90.39 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे। मैट्रिक में झारखंड की बेटियों ने कमाल कर दिया। हजारीबाग के इंदिरा गांधी विद्यालय की छात्रा ज्योत्सना ज्योति स्टेट टॉपर बनी। ज्योत्सना हजारीबाग की रहने वाली है। उसने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। दूसरे नंबर पर सना संजूरी हैं, जिन्हें 493 अंक मिले हैं।…

Read More

विशेष -अनुपमा सिंह की इंट्री के बाद ढुल्लू महतो को नये समीकरण बैठाने होंगे -सरयू राय के मुकाबले में उतर जाने पर हर प्रत्याशी के लिए होगी मुश्किल देश की कोयला राजधानी के रूप में चर्चित धनबाद संसदीय क्षेत्र का चुनावी मुकाबला हर बीतते हुए दिन के साथ रोमांचक होता जा रहा है। पहले यहां भाजपा द्वारा अपने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाये जाने पर चर्चा हुई और अब कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अनुपमा सिंह के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब इंतजार है चर्चित विधायक और दिग्गज सरयू राय के फैसले का,…

Read More

लोकसभा चुनाव का सारे देश में माहौल बन चुका है और इस दौरान एक बात पर राजनीति की गहरी समझ रखने वाले ज्ञानियों को गौर करना होगा कि कांग्रेस लगभग 330 सीटों पर ही क्यों चुनाव लड़ रही है। 543 सदस्यों वाली लोकसभा में सरकार बनाने का ख्वाब देखनी वाली कांग्रेस के इतने कम सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ी करने की क्या वजह है? क्या उसे कायदे के उम्मीदवार नहीं मिले ? कांग्रेस ने 1999 के लोकसभा चुनाव में 529 उम्मीदवार उतारे थे। उसके बाद 1998 में 477, 1999 में 453, 2004 में 417, 2009 में 440, 2014 में 464…

Read More

– पिछले लोकसभा चुनाव में तीसरे राउंड में 36.00 प्रतिशत पड़े थे मत देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड की पांच सीटों पर आज मतदान शुरू होने के साथ मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। पूरे राज्य में दोपहर एक बजे तक 37.33 प्रतिशत मत पड़े हैं। इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़त दिख रही है। मतदान सूर्योदय के साथ सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ। सुबह कम लोग ही बूथों पर पहुंचे थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान प्रतिशत भी बढ़ता रहा। इस बार पहले राउंड से ही बढ़त दिख रही है। सुबह नौ बजे मतदान…

Read More

पटना। बिहार में बढ़ते तापमान और गर्म हवा को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में 10वीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया है। यह आदेश 20 से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इससे पूर्व बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की तारीख का ऐलान किया गया है। विद्यालयों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी रहेगी लेकिन इस दौरान…

Read More