देवघर। जिले की देवीपुर थाना पुलिस ने दो किराना दुकानों में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के शराब बरामद किया है। देवीपुर थाना क्षेत्र के मनिवारपुर मोड़ स्थित विनोद यादव के किराना दुकान और कोल्हड़िया मोड़ स्थित सुनील मंडल के दुकान में छापेमारी कर शराब बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचा जाता है। इसी सूचना पर पुलिस की छापेमारी टीम विनोद यादव के मनिवापुर मोड़ स्थित किराना दुकान में छापेमारी करने पहुंची। विनोद यादव की निशानदेही पर किराना दुकान के पीछे स्थित घर के एक कमरे में रखा 70…
Author: admin
नई दिल्ली। देश में लोकतंत्र का उत्सव जारी है और पहले चरण में देशभर में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 35 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में सभी 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्वक चल रहा है। आज सुबह 7 बजे 102 संसदीय क्षेत्रों में एक साथ मतदान शुरू होने पर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े मतदाताओं को वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। यह क्रम दोपहर बाद भी जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार आज मतदान केंद्रों…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में खूंटी जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की हो रही खेती को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में कोर्ट ने मौखिक कहा कि खूंटी ट्राइबल जिला है। यह अफीम का बड़ा उत्पादक क्षेत्र बताया जा रहा है। यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार करने योग्य नहीं है। कोर्ट ने मामले में राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, डीजी सीआईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को प्रतिवादी बनाया है। इसके अलावा कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी एवं राज्य की इंटेलिजेंस एजेंसी को संयुक्त रूप से अभियान चला कर झारखंड में…
रांची। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने शुक्रवार को जमीन कारोबारी कमल भूषण के एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित डब्लू कुजूर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोप है कि डब्लू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या हुई थी। पांच जुलाई, 2023 को एकाउंटेंट संजय कुमार ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शूटरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्याकांड को लेकर एसआईटी गठित की गई थी। मामले में डब्लू कुजूर, उसकी पत्नी सुशीला कुजूर और बेटा राहुल कुजूर सहित 10 आरोपितों के…
रांची। झारखंड में गर्मी के तेवर तीखे हैं। शहरी को झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण झारखंड का आधा हिस्सा लू की चपेट में आ गया है। राज्य के 24 में से 15 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। अभी दो-तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह होते ही गर्म हवा चलने लगती है। दोपहर में सड़कें खाली हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को हल्के बादल छाये रहने और दक्षिणी क्षेत्र…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में रामगढ़ थाने में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाते हुए शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व सिमडेगा मामले में भी उन्हें हाई कोर्ट से राहत मिली थी। आरोप है कि एक निजी यूट्यूब चैनल ने सोशल मीडिया में झारखंड में…
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवार ठा. विश्वदीप सिंह का नामांकन कराने फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान वह उम्मीदवार का सारथी बन कृष्ण की भूमिका में नजर आए और उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा इंडी गठबंधन केवल औपचारिकता है, इनका धरातल पर कुछ भी नहीं है। उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तृतीय चरण में 7 मई को मतदान होगा। जिसके लिए 12 अप्रैल से जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार उम्मीदवार ठा. विश्वदीप सिंह का नामांकन कराने उपमुख्यमंत्री…
भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट-सिवनी सीट पर सुबह सात बजे से निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा। जिले में बैहर, परसवाड़ा और लांजी नक्सल प्रभावित विधानसभा हैं। बैहर विधानसभा के रूपझर थाना क्षेत्र के वनग्राम दुगलई में नौ बजे से पहले ही सौ प्रतिशत मतदान हो गया। सुबह मतदान से पहले ही आदिवासी ग्रामीण केंद्र में जुट गए थे। बताया गया कि यहां कुल 80 मतदाता हैं, जिन्होंने उत्साह के साथ मतदान किया। नक्सल प्रभावित तीनों विधानसभाओं में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मतदाताओं से अपील की है कि, पहले मतदान फिर करें जलपान। बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश में हो रहे 18वें लोकसभा आमचुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गयी है। सभी वोटरों से अपील की है कि ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ पूरे होश व जोश के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले ताकि रोज़गार, सुरक्षा, आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन देने…
– बोले, 2024 का लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव -पुरानी सरकारों ने एससी, एसटी, ओबीसी समाज को धोखा दिया – मोदी गरीब का बेटा, आप सबके लिए खुद को खपा रहा है -कांग्रेस उम्मीदवारों को तो भारत माता की जय बोलना भी मंजूर नहीं अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पार्टी की जनसभा इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प को दुहराते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेता राम और कृष्ण विरोधी हैं। उन्होंने युवाओं…
नई दिल्ली। देश में लोकतंत्र का उत्सव जारी है और पहले चरण में देशभर में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। पूर्वाह्न 11 बजे तक 24 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव के लिए 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय क्षेत्रों तथा अरुणाचल एवं सिक्किम की 92 विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है इसके अलावा दो सीटों पर उपचुनाव भी हो रहा है। ज्यादातर स्थानों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में 11 बजे तक अरुणाचल प्रदेश की…