रांची। रामनवमी को लेकर राजधानी रांची बुधवार को पूरी तरह राममय हो गयी। शहर भगवा झंडे से सजा हुआ है। रांची के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। हाथों में बजरंगी झंडा और सिर पर रामनामी लिये भक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए घंटों लाइन में खड़ी दिखी। इन सबके बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। तपोवन मंदिर के बारे में मान्यता है कि रामनवमी के अवसर पर यहां ध्वज पूजन के बाद घर पर ध्वज फहराने से परिवार में सुख-समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आती…
Author: admin
रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने श्रीरामनवमी पर्व पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल पर मैसेज पोस्ट किया। कल्पना ने दिनकर के एक वाक्य को कोट करते हुए लिखा। कहा कि राम, तुम्हारा नाम कंठ में रहे, हृदय, जो कुछ भेजो, वह सहे, दुख से त्राण नहीं मांगू। मांगू केवल शक्ति दुख सहने की, दुर्दिन को भी मान तुम्हारी दया अकातर ध्यानमग्न रहने की। सहनशीलता, दया, कृपा, करुणा, त्याग, साहस और धैर्य के स्वामी प्रभु श्रीराम सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन प्रदान करें। रामनवमी के पावन पर्व की…
अयोध्या। 500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला जन्मोत्सव अद्भुत, अकल्पनीय और अविस्मरणीय रहा। रत्न जड़ित पीतांबरी यानी पीला वस्त्र एवं सोने का मुकुट धारण कर रामलला ने भक्तों को दर्शन दिये। अध्यात्म व विज्ञान का अद्भुत संगम भी उस समय नजर आया, जब सूर्य की किरणों ने पांच मिनट तक सूर्यवंश के सूर्य का ”सूर्य तिलक” किया। इस अद्भुत क्षण को हर कोई अपनी आंखों में बसाने को लालायित नजर आया। वहीं, कार्यक्रम का प्रसारण न्यूज चैनलों के माध्यम से किया गया, जिससे घर बैठे करोड़ों लोग इस अद्भुत क्षण के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भगवान श्रीराम के उनके भव्य मंदिर में हुए सूर्य तिलक का प्रसारण अपने टैब पर देखा। उन्होंने इसे बेहद ही भावुक क्षण बताया। यह दृश्य देखने से पूर्व ही उन्होंने विमान में भी अपनी चप्पलें उतारी हुई थी। प्रधानमंत्री ने असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद अयोध्या में हुए सूर्य तिलक का प्रसारण देखा। इस संबंध में उन्होंने फोटो साझा करते हुए एक्स पर कहा, “नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला।…
-भाजपा फूलपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन -भाजपा एवं अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार कहा, इस बार 400 पार प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी फूलपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जॉर्ज टाउन क्लब में किया गया। फूलपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। जिनके नेतृत्व में भारत का विश्व में डंका बज रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विजन है प्रयागराज को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाने का और इसके लिए हम दिन रात एक कर प्रयागराज…
रांची। श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति की शोभायात्रा धूमधाम से मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी। शोभायात्रा दिन के तीन बजे तीन जगह से प्रारंभ हुई। पहली घाघरा से प्रारंभ हुई, जो गोसाई टोली, देवी मंडप होते हुए शांति रानी स्कूल, विद्युत बोर्ड कॉलोनी, कुम्हार टोली के रास्ते तुलसी चौक पहुंची। दूसरी शोभायात्रा मनीटोला, पत्थर रोड, होते हुए भवानीपुर का मिलन हुआ। वहां से इदे क्लब कन्या पाठशाला होते हुए रविदास मोहल्ला होते हुए यूनिसेफ पहुंचा, जहां पर बेलदार मोहल्ला का मिलन हुआ। तीसरी शोभायात्रा एजी कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गयी। तपोवन…
रांची। श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में बुधवार को भक्तों का सैलाब दिखा। रामनवमी पर श्याम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। कोलकाता से मंगाये गये पीला गुलाब, लाल गुलाब, गुल बहार, रजनीगंधा, तुलसी, लाल-पीला गेंदा, बेली आदि विभिन्न प्रकार की मोटी-मोटी मालाओं से बाबा श्याम का शृंगार किया गया था। हनुमान जी का दरबार आकर्षक रूप से सजाया गया था। रामनवमी पर भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई में वृहद भंडारा बनाया गया। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की देखरेख में आयोजन किया गया था। 11000 से ज्यादा रामभक्तों के लिए आलू चना की सब्जी, आलू चॉप,…
-चट्टी बाजार में लगा अखाड़ों का जमावड़ा, कई झांकियों का हुआ उद्घाटन रामगढ़। राम के रंग में रामगढ़ जिला रंग चुका है। हर गली और मोहल्ले भगवा रंग से पट गए हैं। कई स्थानों पर स्थाई झांकी स्थापित की गई है, तो कई अखाड़ों ने अष्टमी की रात शस्त्र पूजा के बाद जुलूस निकाला। जय श्री राम के नारे से रामगढ़ की पूरी धरती गूंज उठी। राम के शहर में लगभग 10 अखाड़े ने पारंपरिक शास्त्रों के साथ जुलूस निकाला और जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान शहर में स्थाई झांकियां का उद्घाटन भी हुआ। बाजारटांड़ में रामगढ़…
गुरुग्राम। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आगामी होने वाली हीरो सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम महानगर प्राधिकरण के ताऊ देवी लाल स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में बुधवार को फुटबॉल खेल के ट्रायल का आयोजन किया गया। इसकी हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने की। ट्रायल में पूरे हरियाणा से लगभग 150 महिला फुटबॉल खिलाडिय़ों ने भाग लिया। अपना दम-खम दिखाया। आगामी होने वाली हीरो राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता कोलकाता पश्चिम बंगाल में 1 मई से 15 मई तक हरियाणा की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी। चयन समिति के सभी पदाधिकारियों ने बहुत महतावपूर्ण भूमिका निभाई। इस ट्रायल में…
पलामू। रामनवमी के समाप्त होते ही पलामू लोकसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी काफी तेज हो जाएगी। 18 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 25 तक नामांकन होगा। 13 मई को वोटिंग होगी। प्रशासनिक स्तर पर नामांकन से संबंधित तैयारी पूरी कर ली गयी है और अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। समाहरणालय में पलामू लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन के समक्ष प्रत्याशियों द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों की तीन गाड़ियों के प्रवेश के…
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि इंडी गठबंधन पूरी तरह हताश निराश होकर अंतर्कलह से झूझ रहा है। देश के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार वाले नारे से घबराकर इंडी गठबंधन ने एक झूठ फैलाना शुरू कर दिया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद संविधान को बदलकर आरक्षण खत्म करेगी। एएसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ रही है। संविधान निर्माण के समय जब बाबा साहब ने आरक्षण का प्रावधान…