Author: admin

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक दरिंदे ने एक अत्याचारपूर्ण हमला किया, जिसमें पत्नी और दो मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से लोगों में बहुत उथल-पुथल है। मर्डर की गहरी दिलचस्पी महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। यह हमलावर नशे के हालात में था, जिससे उसने इस अत्याचारपूर्ण कार्य को किया। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मर्डर की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को सुरक्षित स्थान पर रखा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए…

Read More

नजरुल इस्लाम ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 फीट नीचे गाड़ देंगे रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर जानलेवा हमला करने की साजिश करने आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि साहिबगंज में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य नजरुल इस्लाम ने विकृत मानसिकता और जिहादी सोच का परिचय देते हुए मोदी जी को जमीन के 400 फीट नीचे गाड़ने की धमकी दी है। प्रतुल ने कहा इस बयान के सार्वजनिक होने के…

Read More

राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति हर हाल में लागू करने की बात दोहरायी सरायकेला। अपने चार दिवसीय प्रवास दौरे पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को सरायकेला नगर एवं प्रखंड के झामुमो बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के लिए जीत के मंत्र दिये। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। संवाद कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष छायाकांत गोराई, झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनद कुमार आचार्य, मुख्यमंत्री के बड़े पुत्र सिमल सोरेन, छोटे पुत्र वकील…

Read More

रांची। पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां के मोहनपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कैंडिडेट और सांसद गीता कोड़ा पर हमला हुआ था। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (निर्वाचन सदन, नयी दिल्ली) को पत्र लिख कर चिंता जतायी है। साथ ही इस घटना में शामिल लोगों पर एक्शन लेने की अपील की है। सिंहभूम लोकसभा भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा द्वारा निर्वाचन आयुक्त को लिखे आवेदन की प्रति को संलग्न करते हुए बताया है कि प्रत्याशी द्वारा कहा गया है कि 14 अप्रैल को सक्षम पदाधिकारी से अनुमति लेकर सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया एवं कांड्रा क्षेत्र…

Read More

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने इडी को नोटिस जारी किया है। राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वकील ने कहा कि उनका शुगर लेवल लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। इडी की हिरासत के दौरान केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल गिरकर 46 तक आ गया था। इसको देखते हुए उन्हें हफ्ते में तीन दिन उस…

Read More

पलामू। रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पलामू जिला प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है। जुलूस के रूट पर नजर रखने के साथ-साथ उपद्रवियों से भी निपटने की तैयारी की गई है। इस कड़ी में अपनी तैयारी को परखने के लिए पलामू पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन स्टेडियम में मॉक ड्रिल किया। पुलिस के ही जवान उपद्रवी बनकर सामने आए और उनसे निपटने के लिए पुलिस जवान और पदाधिकारियों ने हर तैयारी को जांची। पुलिसकर्मियों ने टियर गैस छोड़ने, लाठी चार्ज की, आपाता स्थिति में भीड़ को रोकने के लिए फायरिंग की, फायर ब्रिगेड ने…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक से रामनवमी को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च किया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड तक गया। इस दौरान कई थानों के प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे। रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। त्योहार में कोई गड़बड़ी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा को लेकर चार आईपीएस, 10 डीएसपी, 300 दरोगा, 30 इंस्पेक्टर सहित…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रांची शहर में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना को पूरा करने का आग्रह करने वाली अरविंदर सिंह देओल की जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में रांची नगर निगम की ओर से कहा गया कि रांची शहर में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना के फेज वन के लिए एनएचएआई नो ऑब्जेक्शन नहीं दे रहा है। इस पर कोर्ट ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और एडमिनिस्ट्रेटर रांची नगर निगम को अगली सुनवाई 24 अप्रैल को हाजिर होने का दिया निर्देश। नगर निगम की ओर से बताया गया कि फेज वन का 15 प्रतिशत काम शेष बचा है। पिछली सुनवाई में…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के गया में राजग उम्मीदवार जीतनराम मांझी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी भाजपा आगे बढ़ती है, झूठ फैलाया जाता है कि संविधान बदल देंगे। मोदी और भाजपा तो क्या, स्वयं बाबा भीमराव अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प है। पूरी दुनिया में इस वक्त अस्थिरता है, देश को जरूरत है, इस वक्त मजबूत फैसले लेने वाली सरकार की। मोदी ने 19 अप्रैल को पूरी ताकत से भाजपा…

Read More

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने हवाई फायरिंग करने वाले दोनों आरोपितों को मंगलवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 10 दिनों तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने गुजरात के भुज इलाके में सोमवार को देर रात दोनों आरोपितों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। आज इन दोनों को पुलिस मुंबई लाई और जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच करवाकर दोनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने इन दोनों की 14 दिनों के लिए पुलिस हिरासत की मांग की लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 10 दिन तक पुलिस हिरासत…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 7 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी 12वीं लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में महाराष्ट्र की एक, पश्चिम बंगाल की एक, उत्तर प्रदेश से दो और पंजाब से तीन उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा ने इसके अलावा उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने इसके साथ ही ओडिशा में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। मंगलवार को जारी सूची के अनुसार भाजपा ने महाराष्ट्र के सतारा लोकसभा…

Read More