सारे चोर परेशान, मोदी को कैसे रोकें: बाबूलाल -बेड़ो में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयजित -प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम में हुए शामिल आजाद सिपाही संवाददाता बेड़ो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी दे रहे हैं कि देश का कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा। नरेंद्र मोदी ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया है, इसमें कहा है कि 70 साल से ऊपर सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड देंगे। आज सारे चोर परेशान हैं, मोदी जी को कैसे रोका जाये। विपक्ष कह रही है हमलोगों की दुकानदारी बंद कर देंगे। बाबूलाल सोमवार को लोहरदगा लोकसभा…
Author: admin
हेडर-कल्पना सोरेन पहुंची गांडेय, कार्यक्रमों में हुईं शामिल -धनेश्वर मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी आजाद सिपाही संवाददाता गांडेय। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड में जल, जंगल, जमीन हमारा है। फिर भी हम आदिवासियों को उनके हक और अधिकारी से वंचित रखा जाता है। अपने हक और अधिकार को प्राप्त करने के लिए आपको खुद आगे आना होगा। जो आपके अधिकार की बात करे, उसे संसद में पहुंचाना होगा। कल्पना सोमवार को गांडेय प्रखंड के मैदानीसारे पंचायत के खंभरबाद में आदिवासी समाज के लोगों के साथ हुई बैठक में बोल रहीं…
लोहरदगा। लोहरदगा के व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार साहू उर्फ़ सिब्बू के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पावर गंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। मौके पर लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी घटना घट गई है लेकिन हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। ऐसे में आम लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने कहा कि पुलिस यदि मुस्तैद होती तो अब तक हत्या का सुराग और हत्यारे पकड़ में आ गए होते। लेकिन हत्या के इतने दिनों बाद भी…
लातेहार। लातेहार पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों के द्वारा बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव के निकट जंगल में छुपा कर रखे गए आठ बम को बरामद किया। बरामद बम को जंगल में ही बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट का निष्क्रिय कर दिया। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवाई गांव के पास स्थित जंगल में कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखी गई हैं। इस सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से जंगल में छापामारी अभियान चलाई। छापामारी के क्रम में एक…
विशेष -अन्नपूर्णा देवी की राह को लगातार कंटीला बना रहे हैं विनोद सिंह -दोनों के पास अपनी-अपनी विरासत और अनुभवों का बड़ा खजाना -जातीय गोलबंदी और मुद्दों के ढेर में फंसे वोटरों को साधने की चुनौती कोडरमा झारखंड का सबसे नया संसदीय क्षेत्र है। यह 1977 में अस्तित्व में आया। राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों में से एक इस क्षेत्र में कोडरमा जिले के साथ-साथ हजारीबाग और गिरिडीह जिले के कुछ इलाके शामिल हैं। इसमें छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। झारखंड का प्रवेश द्वार कहा जानेवाला कोडरमा हमेशा से रोमांचक चुनावी मुकाबले का गवाह रहा है, क्योंकि यहां जातीय गोलबंदी…
रांची। विधायक सरयू राय ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी। उन्होंने भाजपा के उन नेताओं पर निशाना साधा है, जिन्होंने सरयू राय को अपना ज्ञान अपने पास ही रखने की सलाह दी है। सरयू राय ने कहा कि उन्हें इन विवरणों की वस्तुस्थिति और सत्यता की जांच अपने सूत्रों से करा लेनी चाहिए। उसके बाद उन्हें इस बारे में प्रतिक्रिया देनी चाहिए कि प्रधानमंत्री की घोषणा की कसौटी पर भाजपा के ऐसे उम्मीदवार खरा उतरते हैं या नहीं? भाजपा उम्मीदवार के पास बेनामी अचल संपत्ति सरयू राय ने कहा है कि मेरे पास भाजपा के इस घोषित उम्मीदवार और उनके…
रांची। रांची की आकांक्षा कुमारी ने जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया ब्यूटी पेजेंट कांटेस्ट में मिसेस इंडिया स्माइली फेस, मिसेज इंडिया (झारखंड) और मिसेस इंडिया (रांची) का खिताब जीता है। आकांक्षा ने यह खिताब जीतकर न सिर्फ झारखंडवासियों का मान बढ़ाया है, बल्कि आकांक्षा की चिर प्रतीक्षित आकांक्षा भी पूरी हुई है। इस उपलब्धि पर आकांक्षा बेहद खुश है। वहीं उनके चाहने वालों ने बधाई दी है। यह प्रतियोगिता जयपुर में 11 से 15 अप्रैल तक आयोजित हुई, जिसमें करीब 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें आकांक्षा अंडर-फाइव में स्थान हासिल करने में सफल रही। रांची में पली-बढ़ी और पेशे…
देश में कोई भी भूखा नहीं सोयेगा: बाबूलाल रांची। झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हरमू रोड में स्थित मारू टावर में भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही सभी ने भरोसा जताया कि भाजपा के संकल्प, मोदी की गारंटी पर झारखंड के लोग भी चुनाव में भरोसा जतायेंगे। मौके पर मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रविवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी हो गया है। पीएम ने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। देश में कोई भी भूखे नहीं सोयेगा। यह…
रांची। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत झारखंड को 9वां रैंक हासिल हुआ है। झारखंड के लिए यह गौरव का विषय है। सीएम चंपाई सोरेन ने इस उपलब्धि के लिए झारखंडवासियों को बधाई दी है। सीएम ने ट्वीट कर बधाई दी है। कहा है कि बधाई झारखंड। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों, मूलवासियों और आम लोगों के जीवन स्तर में बदलाव ला रही हमारी सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा हो रहे बदलावों को केंद्र सरकार द्वारा सराहा गया है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत चलने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन ने…
रांची। जैन धर्मावलंबी 21 अप्रैल को महावीर जयंती धूमधाम से मनायेंगे। दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज के लोग इसको लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने बताया कि दिगंबर जैन समाज के जेजे रोड स्थित मंदिर और वासुपूज्य जिनालय में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर विविध कार्यक्रम होंगे। सुबह साढ़े पांच बजे श्रीजी का अभिषेक किया जायेगा। इसके बाद सात बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग हिस्सा लेंगे। यात्रा दिगंबर जैन मंदिर, जेजे रोड से निकल कर कार्टसराय रोड, गाड़ीखाना, हरमू रोड होते हुए वासुपूज्य जिनालय पहुंचेगी।…
-हम जो कहते हैं, वह करते हैं : पुष्पराज सिंह जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों…