आजाद सिपाही संवाददाता रांची। एक महीने तक माह-ए-रमजान के बाद गुरुवार को राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में ईद मनी। इस दौरान दुआओं के लिए हाथ उठे। वहीं गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गयी। अमन-चैन और भाइचारे के साथ ईद हर्षोल्लास के साथ मनी। ईद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व है। इस्लाम धर्म को मानने वाले माह ए रमजान में रोजा रखते हैं। पूरे एक महीने रोजा रखने के बाद उन्हें ईद का चांद का दीदार होता है। चांद देखने के बाद ही ईद मनायी जाती है। गुरुवार सुबह मसजिदों में नमाज अता करने को लेकर भीड़…
Author: admin
-आस्था और विश्वास के साथ मना सरहुल पर्व आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सरहुल पर्व पर प्रकृति के रंग में झारखंड गुरुवार को रंग गया। लाल पाड़ की साड़ी में महिलाएं मांदर की थाप पर नृत्य करती नजर दिखीं। आस्था और विश्वास के साथ सरहुल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में प्रकृति के स्वागत का पर्व सरहुल धूमधाम से मना। शोभायात्रा निकाली गयी। सखुआ के वृक्ष की पूजा की गयी। इस त्योहार में आदिवासियों का प्रकृति प्रेम देखते ही बन रहा था। धरती और सूरज के विवाह का उत्सव सरहुल पूरे झारखंड में उल्लास से…
-भीड़ को कंट्रोल करने में मदद करेंगे आजाद सिपाही संवाददाता वाराणसी। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पहली बार पुलिसकर्मी पुजारी जैसी ड्रेस में नजर आये। उनके गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर त्रिपुंड लगा है। महिला पुलिस कर्मी सलवार-कमीज और पुरुष कर्मी कुर्ता-धोती पहने हुए थे। दरअसल, वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने दो दिन पहले यानी 9 अप्रैल को आदेश दिया था। इसमें कहा गया है कि गर्भगृह में एक पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी पुजारी की ड्रेस में लगायी जाये, जो आने वाले भक्तों को दर्शन कराने में मदद करेंगे। यही पुलिस कर्मी पुजारी…
-कांग्रेस सांसद ने अनूपगढ़ और फलोदी में सभा को संबोधित किया आजाद सिपाही संवाददाता अनूपगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान के अनूपगढ़ और फलोदी में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की 200 सबसे बड़ी कंपनियों के मालिक और सीनियर मैनेजमेंट में पिछड़े वर्ग के लोग नहीं हैं। मोदी ने इन कंपनियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किये हैं। हिंदुस्तान के 25-30 अमीर लोगों का इतना पैसा माफ कर दिया, जितना 24 साल तक मनरेगा के जरिए मजदूरों को मिलता। राहुल गांधी ने कहा कि जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को…
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुएण् श्री मुंडा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों का अन्योन्याश्रय संबंध है। अब समय आ गया है कि हमें यह समझना होगा कि प्रकृति को बचाना कितना महत्वपूर्ण है। पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के समाधान का एक उदाहरण आदिवासी समाज की जीवनशैली भी है, क्योंकि आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा करते हैं।
-समिति में हीरालाल, यदुनाथ, जेपी, वीरेंद्र, रामधन में शामिल रांची। महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट सभागार में महावीर मंडल के पदाधिकारी और मंडल सलाहकार समिति की बैठक सह सम्मान समारोह गुरुवार को हुआ। अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने की। बताया कि चुनाव के बाद कार्यसमिति के गठन के साथ ही मंडल के संविधान संवत सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसमिति से हीरालाल साहू, यदुनाथ पांडेय, जयप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र साहू, रामधन बर्मन को रखा गया। सलाहकार समिति के सदस्यों को पदाधिकारी के द्वारा अभिनंदन किया गया। मौके पर रामधन बर्मन, यदुनाथ पांडेय, डॉ…
पलामू। भाजपा के पलामू जिला कार्यालय में पलामू लोकसभा के सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। संचालन पलामू लोकसभा के सोशल मीडिया संयोजक सोमेश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सोशल मीडिया के क्लस्टर प्रभारी पंकज पांडे उपस्थित थे। पंकज ने कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का है। राजनीति के क्षेत्र में अणुशक्ति का काम यदि कोई कर रहा है तो वह सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया में वह शक्ति है, जिससे भाजपा का 400 पार का संकल्प पूरा होगा। हमारी पार्टी के 400 पार के…
नयी दिल्ली। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के..चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं। सीबीआई ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली के राऊज एवेंयू कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले सीबीआई के अधिकारियों ने एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद जेल के अंदर…
नयी दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (पीए) बिभव कुमार को दिल्ली विजिलेंस डायरेक्टरेट ने बर्खास्त कर दिया है। विशेष सचिव, सतर्कता वाईवीवीजे राजशेखर ने पारित आदेश में बिभव कुमार के खिलाफ लंबित 2007 के मामले का हवाला दिया, जिसमें उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप था। आदेश में तत्काल प्रभाव से बिभव कुमार की नियुक्ति समाप्त कर दी गयी है। हालांकि, आम आदमी पार्टी की लीगल टीम बिभव की बर्खास्तगी के खिलाफ केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में जाने की योजना बना रहे हैं।
मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीज़न का फाइनल मुकाबला 04 मई को खेला जाएगा, जबकि प्लेऑफ मुकाबले 19 अप्रैल से शुरु होंगे। इसके बाद 23 से 29 अप्रैल तक होम और अवे प्रारूप में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल के स्थान की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आयोजकों ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। गुरुवार को आईएसएल के एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमें अन्य दो सेमीफाइनलिस्टों का निर्धारण करने के लिए नॉकआउट प्रारूप में…
नई दिल्ली। विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने गुरुवार को एयरलाइन के कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि अब ‘सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है’ और परिचालन स्थिर हो चुका है। कन्नन ने हाल ही में विस्तारा एयरलाइन के उड़ान व्यवधानों का सामना करने के बाद यह बात कही। कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि हमारे ग्राहकों द्वारा महसूस चिंता तथा हताशा उस दर्द के बराबर है, जिसे हमने अपने बहुचर्चित ब्रांड के बारे में नकारात्मक टिप्पणी सुन कर महसूस किया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सबसे खराब स्थिति अब पीछे छूट गई…