Author: admin

खूंटी। तोरपा के भाजपा विधायक कोचे मुंडा ने गुरुवार को अपने रांची स्थित आवास में परिवार के सदस्यों के साथ प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक ढंग से मनाया और पूजा-अर्चना की। मौके पर विधायक ने कहा कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार भर नहीं है, बल्कि प्राणियों के साथ प्रकृति के अटूट संबंध का दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरहुल सूर्य का पृथ्वी के विवाह के रूप में मनाया जाता है। होली के बाद हर गांव में अलग-अलग दिनों में सरहुल का त्योहार इसका आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि जब तक किसी गांव का सरहुल संपन्न नहीं हो जाता, तब तक…

Read More

बोकारो। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर गुरुवार को सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने पेटरवार थाना अंतर्गत चांदो जंगल में अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी अभियान चलाया। जमीन के नीचे कई ड्रम में जावा महुआ शराब मिला। मौके से उत्पाद टीम ने 1600 केजी जावा महुआ शराब एवं 75 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया। वहीं, अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाले वस्तुओं को नष्ट किया। छापेमारी के क्रम में अभियुक्त जगन्नाथ सिंह पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया…

Read More

रांची। सक्रिय अपराधी गोविंद राय की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई का झारखंड कनेक्शन सामने आया है। झारखंड एटीएस ने गोविंद राय को उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो अपराधियों को बंगाल से ओड़िशा पहुंचाने गया था। दोनों आरोपी हरियाणा के व्यवसायी सचिन मुंजाल हत्याकांड में शामिल थे। इसके बाद झारखंड एटीएस सक्रिय हो गयी। गिरोह के तार झारखंड से भी जुड़े मिले हैं। एटीएस अब गोविंद राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है। एटीएस कोर्ट से उसकी कस्टडी लेने की कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं, हजारीबाग जेल में…

Read More

रांची। गुरुवार को कई धर्मों का सामाजिक समारोह रांची की सड़कों पर हो रहा था। कहीं ईदी मिल रही थी, कहीं सरहुल के गुलाल उड़ रहे थे, तो कहीं नवरात्र का उपवास हो रहा था। इस बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ ऐसा किया, जिससे पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गये। कुछ युवक हरमू बाई-पास रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास फिलीस्तीन का झंडा हाथों में लेकर खड़े दिखे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।…

Read More

रांची। सांसद संजय सेठ रांची के विभिन्न इलाकों में सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। सरना स्थल में पूजा अर्चना कर लोगों को सरहुल की शुभकामना दी। कहा कि सरहुल प्रकृति के प्रति अनोखा प्रेम का पर्व है। जो समाज अपनी रीति-रिवाज, खान-पान को भूल गया, वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता। हमें अपने आने वाली पीढ़ी को भी अपने पर्व और त्योहार में शामिल कर पर्व की महत्ता को बताने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ा सके।

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को प्रदेश के लोगों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। खुशहाल जीवन के लिए स्नेह, प्रेम और दया सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। इसे हम सभी को अपनाने की आवश्यकता है। ईद का यह मौका गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के साथ ही गीले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाने का होता है। सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय सचिव मोशिन खान के घर पहुंचकर परिवारजनों के संग ईद की खुशियां…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में आयोजित ह्यसरहुल महोत्सवह्ण में शामिल हुए। सीपी राधाकृष्णन ने राज्यवासियों को सरहुल की बधाई दी। महोत्सव को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मानव एवं प्रकृति का अन्योन्याश्रय संबंध है। सरहुल का वास्तविक अर्थ वृक्षों एवं प्रकृति की पूजा करना है। इस पर्व में यह संदेश निहित है कि प्रकृति के बिना मानवजाति का अस्तित्व नहीं है। सरहुल हमारे राज्य के अहम त्यौहारों में से एक है, जिसे देश के अन्य हिस्सों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व जनजाति…

Read More

रांची। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली गुप्त सूचना के अनुसार बुण्डू से सोनाहातू की ओर जा रहे बिना नंबर के अपाचे मोटरसाईकिल पर सवार होकर एक पुरूष तथा एक महिला दो किलो अफीम के साथ जा रहे हैं। इसको लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देश में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर सोनाहातु थाना गेट के पास वाहन चेकिंग प्रारम्भ किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार एक पुरूष एवं एक महिला आते हुए दिखाई दिये, जिसे पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा…

Read More

रांची। झारखंड एटीएस ने अमन साहू के राईट हैंड माने जानेवाले राहुल दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर गठित टीम कई दिनों से राहुल दुबे की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी क्रम में राहुल दुबे को एटीएस की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस राहुल दुबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगा। राहुल दुबे अमन साहू का फाइनेंस देखता है। एटीएस अब राहुल दुबे से अमन साहू और उसके परिवार की संपत्ति का पता लगायेगा। पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के पैसे का निवेश बालू,…

Read More

रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अब सीएम चंपाई सोरेन को लेकर चिंता जतायी है। साथ ही राज्य में सियासी तौर पर किसी नये खेल के होने की संभावना जतायी है। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर इसे साझा भी किया है। कहा है कि पिछले दो दिनों से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। सूचना अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है। इसके साथ ही…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर लगाये जा रहे सेवा शिविर के मुख्य अतिथि होंगे। युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मोरहाबादी स्थित उनके आवास में मुलाकात की। उन्हें रामनवमी पर युवा रांची महानगर रामनवमी पूजा समिति द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड के समीप बनाये जा रहे सेवा शिविर के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया। समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री…

Read More