Author: admin

रांची। कल्पना सोरेन ने ट्वीट कर राज्यवासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दी हैं। ट्वीट कर लिखा है कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। सखुआ का पेड़ केवल एक प्राचीन प्रतीक ही नहीं है। इसके पत्ते, फूल और लकड़ी हमारे खाद्य, औषधीय और जीवन-उपयोगी सामग्री के अमूल्य स्रोत भी हैं। सरहुल का पर्व मनाकर, हम प्रकृति की रक्षा के प्रति एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी को दोहराते हैं। मैं पूरे देश को सरहुल के पावन पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती हूं। आइए, हम कृतज्ञता, एकजुटता और समृद्ध…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गुप्ता ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े मौजूद रहे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर से डॉ. जहानजिद सिरवाल, परमपाल कौर, गुरुप्रीत सिंह मालुका ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रोहन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के रवैए के कारण एक महीना पहले ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब दिशाविहीन हो गई है।…

Read More

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में ज्योतिबा फुले जयंती मनायी रांची। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में महान दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 1873 में ‘सत्यसोधक समाज’ की स्थापना की थी। उनकी समाज सेवा देख कर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल जनसभा में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गयी। आज हम सबको उनके आदर्श पर चलने…

Read More

विशेष कोल्हान की धरती पर दिखेगा दो आदिवासी महिलाओं के मुकाबले का रोमांच झारखंड की सिंहभूम संसदीय सीट पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है। इंडी अलायंस की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहीं जोबा मांझी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह भाजपा की गीता कोड़ा के सामने होंगी। झामुमो द्वारा जोबा मांझी को टिकट दिये जाने की घोषणा के बाद सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो महिलाओं के बीच टक्कर के आसार बन गये हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के खाते में मात्र सिंहभूम सीट आयी थी। तब गीता…

Read More

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 3,000 रन पूरे कर लिए। युवा बल्लेबाज गिल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे। मैच में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने 44 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए, उनके रन 163 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से आए। अब, 97 आईपीएल मैचों और 94 पारियों में, गिल ने 39.04 की औसत और 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट…

Read More

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन ने गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ अंतिम गेंद पर मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम इस हार से सिखेगी और आगे बढ़ेगी। शुभमान गिल के शानदार अर्धशतक और राहुल तेवतिया और राशिद खान की शानदार फिनिशिंग से गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बुधवार को जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) पर तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। राशिद ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर गुजरात को जीत दिलाई। आवेश खान ने आखिरी ओवर फेंका जब गुजरात को 6 गेंदों में 15 रन चाहिए थे। आखिरी…

Read More

जयपुर। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लीग द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, “राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। चूंकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता…

Read More

पटना। ईद के मौके पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को शामिल हुए। मुख्यमंत्री सुबह सुबह गांधी मैदान पहुंचे और ईद के नमाज में शामिल हुए। पटना के गांधी मैदान में ईद को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। गांधी मैदान में ईद के अवसर पर करीब 15 हजार से अधिक नमाजियों ने गांधी मैदान में नमाज पढ़ा। इसके बाद सीएम नीतीश अपने आवास के लिए रवाना हो गए। सीएम नीतीश पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने ट्वीट पर भी ईद की शुभकामना दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा-…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के मधुबन प्रखंड के पकड़िया गांव के समीप एनएच 227 के किनारे भारी मात्रा में फेकी गयी सरकारी जीवन रक्षक दवाइयां देखे जाने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमा में हडकंप मचा हुआ है। फेंका हुआ दवा को देखे जाने के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंचे मधुबन सीएचसी प्रभारी ने उक्त दवा को जब्त कर लिया है।बताया जा रहा है,कि फेंकी गयी इन दवाइयों में बड़ी मात्रा बिना एक्सपायर दवा भी शामिल है। जबकि थोडी मात्रा में एक्सपायर दवा भी है। हालांकि इस वाकया के बाद चर्चाओ का बाजार गर्म है। वही इसका…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 11वीं सूची जारी की। इस सूची में भदोही लोकसभा संसदीय सीट से उम्मीदवार की घोषणा की गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। गौरतलब है कि पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दे रखी हैं।

Read More

बेंगलुरु। बेंगलुरू एफसी की टीम आज शाम श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में मोहन बागान सुपर जायंट की मेजबानी करेगी। लीग चरण में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए मोहन बागान को करो या मरो मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। उनके 20 मैचों में 42 अंक हैं और वे लीग लीडर मुम्बई सिटी एफसी (47) से पांच अंक पीछे हैं। मोहन बागान सुपर जायंट के लिए समीकरण सीधा है। उन्हें 48 अंकों तक पहुंचना होगा, जिसके लिए अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। इस मैच में अंक गंवाने का मतलब होगा…

Read More