Author: admin

टोक्यो। जापान के इशिकावा प्रांत के नोटो प्रायद्वीप क्षेत्र में सोमवार सुबह 6:31 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। भूकंप आने से लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। नोटो शहर, नानाओ और अनामिजू शहर के अलावा निगाटा प्रांत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक अधिकारियों ने सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की है। इस बारे में जापान के प्रमुख समाचार पत्र द जापान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में…

Read More

न्यूयॉर्क। मीडिया मुगल के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल में पांचवी बार शादी की। उनकी कंपनी ‘न्यूज कॉर्प’ ने इस जानकारी की पुष्टि की। मर्डोक और 67 वर्षीय रूसी मूल की सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी एलेना जुकोवा ने शनिवार को कैलिफोर्निया के बेल एयर स्थित अपने फार्म हाउस में शादी की। न्यूज कॉर्प ने जोड़े की तस्वीरें साझा की। इससे पहले, मार्च में दोनों ने सगाई की थी। मर्डोक ने इससे पहले साल 2016 में मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की थी। हालांकि, 2022 में उनका तलाक हो गया था। जुकोवा ने इससे…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के पहले घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस गिरावट के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,190 रुपये से लेकर 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 67,090 रुपये से लेक्र 66,490 रुपये के स्तर पर बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 93,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।…

Read More

– एग्जिट पोल के नतीजों के कारण शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल नई दिल्ली। एग्जिट पोल में एनडीए सरकार के दोबारा बनने की संभावना के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली के झटके भी लगते रहे। इसके बावजूद शेयर बाजार जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 2.87 प्रतिशत और निफ्टी 2.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बढ़त बनी रही। लेकिन आखिरी वक्त में मुनाफावसूली शुरू हो जाने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख नजर आ रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण डाउ जॉन्स…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 82 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इस सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.06 डॉलर यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.02 डॉलर यानी 0.03 फीसदी लुढ़कर 76.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के मलाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए गंडक नदी से सटे चटिया दियर में ग्रामीणों द्वारा छुपाकर कर रखे एक हिरण को बरामद किया है। मलाही थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में उक्त कारवाई की गई।बरामद हिरण को वन विभाग को सौंप दिया गया।छापेमारी टीम में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार,मलाही थानाध्यक्ष विनीत कुमार,पीएसआई,प्रीति कुमारी, अखिलेश पासवान व चौकीदार दिनेश कुमार शामिल थे।

Read More

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी ने कोकण विभाग स्नातक सीट से निरंजन डावखरे को उम्मीदवार बनाया है। मुंबई स्नातक सीट से किरण शेलार मुंबई शिक्षक सीट से शिवनाथ दराडे की उम्मीदवारी तय की गई है। भाजपा ने पहली सूची में चौथे उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। उधर, महाविकास आघाड़ी की तरफ से पहले ही सभी चारों सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। महाविकास अघाड़ी के…

Read More

पूर्वी चंपारण। बाढ,पशु सुरक्षा व अन्य पर्यावरणीय समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे असम का युवक पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा कोठी पहुंचा। कुदरत अली नामक यह युवक काजीरंगा नेशनल पार्क नवरंगा से साइकिल पर होकर पीएम से मिलने निकला है। युवक ने बताया कि वह 17 मई को अपने गांव से चला था। अब तक 15 दिन की साइकिल यात्रा पूरी करने के बाद वह पीपराकोठी पहुंचा है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करता है। यात्रा के दौरान शाम होने पर संबंधित क्षेत्र की सरकारी संस्थान या थाना परिसर में विश्राम करता…

Read More

नवादा। नवादा नगर के जेल रोड मोहल्ले में रविवार की देर रात बेटे ने अपनी मां की गोली मार कर हत्या कर दी । हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। गोली की आवाज सुनते ही अगल-बगल में लोगों में दहशत छा गया। रविवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल रोड स्थित एक मकान में गोली मारकर महिला की हत्या की गई है। हत्या की घटना के बाद पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जहां मृतक महिला की पहचान पुरानी जेल रोड निवासी राजकुमार डोम की…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह के तृतीय एडीजे सोमेंद्र नाथ सिक्कदर की अदालत ने सोमवार को पत्नी की हत्या के दोषी जयशंकर बाला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उसपर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह के कालिका गुंज कॉलोनी निवासी जयशंकर बाला ने वर्ष 2020 में घरेलू विवाद में पत्नी सुविधी की बेल्ट से गला कस कर हत्या कर दी थी। जयशंकर बाला बिहार के भोजपुर का मूल निवासी है लेकिन गिरिडीह के सिहोडीह के कालिका गुंज कॉलोनी में रहता था। मृतका के परिजनों ने केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया था लेकिन तत्कालीन…

Read More