Author: admin

रायपुर। भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में वातावरण है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्र में अब की बार कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जनता भाजपा सरकार के 10 सालों में भाजपा ने केवल जुमलों की सरकार चलाया है। दीपक बैज ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी के घर का बजट बिगड़ चुका है। भाजपा 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सरकार में आई। भाजपा राज में महंगाई सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गयी है। आटा, दाल, सरसों तेल जैसी आवश्यक सामग्री…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए रामलला नहीं हमेशा से ही बाबर की मजार ही आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एक जारी बयान में कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मंदिर ट्रस्ट के निमंत्रण के बावजूद भी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का शामिल न होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस के शीर्ष…

Read More

जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसदन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर बल देते हुए विशेषकर दिव्यांग जनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी मतदाताओं के लिए गर्मी एवं धूप के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर शेड, पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी आदि की पर्याप्त…

Read More

रांची। आजसू पार्टी का हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन 13 अप्रैल को हजारीबाग के हरनगंज स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में होगा। इस दौरान लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने और भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। हजारीबाग के बाद 19 अप्रैल को सिंहभूम, 21 अप्रैल को जमशेदपुर और…

Read More

दिल्ली/रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बुधवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आशा लकड़ा ने राष्ट्रपति को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं भी दी। यह जानकारी डॉक्टर आशा लकड़ा के निजी सहायक विवेक कुमार ने दी।

Read More

पटना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं। कांग्रेस कह रही है सीएए वापस करेंगे। कांग्रेस उत्तर भारत और दक्षिण भारत में तोड़ना चाहती है। कांग्रेस देश को कितनी बार तोड़ेगी। अमित शाह ने बुधवार को बिहार में गया जिले के गुरुआ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में हर लोग पाकिस्तान से…

Read More

भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार में बुधवार को भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश सचिव विरेंद्र पासवान के नेतृत्व में दलित समाज से सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी एवं प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने सभी को पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता कराकर पार्टी में शामिल कराया। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि बाबा…

Read More

बुलंदशहर। चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी दिग्गज ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं। बुलंदशहर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के समर्थन में जहांगीराबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि 2017 में सपा, कांग्रेस ने एक नरेटिव चलाया था कि भाजपा से उत्तर प्रदेश के पिछड़े नाराज हैं। 2019 में इन लोगों ने फिर एक नया नरेटिव चला दिया कि ब्राह्मण नाराज हैं। 2024 में नरेटिव चला दिया कि राजपूत नाराज है। कांग्रेस हो अथवा सपा…

Read More

– संपत्ति की जांच सीबीआइ से कराने का है आदेश नयी दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को लोकपाल के उस आदेश को दिल्ली हाइकोर्ट में चुनौती दी, जिसमें पार्टी के नाम पर मौजूद दो संपत्तियों की जांच सीबीआइ को करने का निर्देश दिया गया था। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई 23 अप्रैल को करेंगे। याचिकाकर्ता झामुमो ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अरुणाभ चौधरी के माध्यम से प्रतिनिधित्व करते हुए भारत के लोकपाल के 4 मार्च के आदेश को चुनौती दी, जो राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे…

Read More

रांची। झारखंड में चारा घोटाला की तरह करोड़ों रुपए का पाइपलाइन घोटाला हुआ है। यह घोटाला पेयजल स्वच्छता शीर्ष कार्य प्रमंडल (पीएचईडी) विभाग में किया गया है। जहां एक कर्मचारी द्वारा फर्ज़ी कंपनी बनाकर उसके माध्यम से अपने सगे संबंधी के खाते में कुल 20 करोड़ रुपए डाल दिए। इस मामले में रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कैशियर संतोष कुमार को उसके ससुराल सुखदेवनगर रोड नंबर एक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास 51 लाख रुपये भी बरामद किया है। संतोष कुमार मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है। वर्तमान में…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। इधर, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का शिष्टमंडल राज्यपाल से मिला। साथ ही बोकारो के अपना स्कूल की निदेशक रश्मि सिन्हा ने राज्यपाल से मुलाकात की।

Read More