रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज में साइबर क्राइम की घटना की रोकथाम को लेकर मनोज कुमार राय की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार और आरबीआई की ओर से मामले में जो जरूरी कदम उठाया जाना था, वह उठाया जा चुका है। कोर्ट के आदेश का अनुपालन हो गया, ऐसे में अब इस याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट ने जनहित याचिका निष्पादित कर दी। प्रतिवादी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से अधिवक्ता रोहित रंजन सिन्हा ने…
Author: admin
सुप्रियो ने कहा, पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर इन्हें जेल भेजे रांची। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव ने बयान जारी कर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध किया है। पिछले शनिवार को जमशेदपुर दौरे के क्रम में यहां बातचीत के दौरान उनकी जुबान फिसल गयी थी। इस पर जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी की नजर में मां बहन बेटी की क्या सोच है, यह किसी से छुपा नहीं है। सरायकेला में बीजेपी प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जो कहा, वह महिलाओं को अपमानित करने जैसा है। लक्ष्मीकांत…
कांग्रेस के अन्याय से झारखंड भी अछूता नहीं रांची। कांग्रेस ने देश के साथ अन्याय किया है। उसने झारखंड वासियों के साथ-साथ पूरे देश के साथ अन्याय किया है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय गांव तक सुविधाएं नहीं पहुंची थीं। गांव में सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं थी और चिकित्सा व्यवस्था का हाल बुरा था। कांग्रेस ने कभी गांव की चिंता नहीं की। कांग्रेसी गांव…
विशेष -कभी नक्सलियों का गढ़ रहे झारखंड के चतरा को अब भी है विकास की आस -भाजपा ने स्थानीय को उम्मीदवार बनाया, इंडी गठबंधन के सामने है बड़ा चैलेंज झारखंड के 14 संसदीय क्षेत्रों में जो आठ अनारक्षित हैं, उनमें से एक है चतरा, जो पूरी दुनिया में केवल इसलिए चर्चित है, क्योंकि यहां से आज तक जितने भी सांसद चुने गये हैं, उनमें से कोई भी यहां के वोटर नहीं रहे, यानी चतरा ने अब तक ‘बाहरी’ सांसद को ही चुना है। लेकिन इस बार यह संसदीय क्षेत्र इस कलंक को मिटाने के लिए छटपटा रहा है। इसलिए चुनाव…
रांची। गोड्डा लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। सांसद निशिकांत दुबे की मानें, तो इस सीट के लिए पार्टी के पास कोई प्रत्याशी ही नहीं है, जिनका नाम इसके लिए सामने आ रहा है। वे सभी किसी न किसी कारण से हाथ खड़ा कर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी ली। कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार गोड्डा लोकसभा से कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। मंत्री आलमगीर आलम और विधायक इरफान अंसारी ने डर से इस सीट से इनकार कर दिया…
अंबा प्रसाद से अधिकारियों ने पूछे दर्जनों सवाल रांची। मनी लांड्रिंग मामले का सामना कर रहीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के नोटिस पर अंबा प्रसाद सोमवार को एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय पहुंचीं। वह दोपहर में करीब ढाई बजे इडी कार्यालय पहुंची थीं। यहां उन्होंने कथित जबरन वसूली और जमीन हड़पने के मामलों से जुड़ी जांच के संबंध में पूछे गये सवालों का जवाब दिया। सूत्रों के मुताबिक इडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ के लिए दर्जन भर से अधिक सवाल पहले ही तैयार कर रखे थे।…
रांची। अपर न्यायायुक्त एस बिरुआ की अदालत ने सोमवार को प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने के दोषी संजीव कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 20 हजार जुर्माना भी लगाया है। हत्या का यह मामला वर्ष 2019 का है। बताया जाता है कि आरोपित संजीव और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन आरोपित संजीव किसी दूसरे महिला से विवाह रचाने जा रहा था। जबकि उसकी प्रेमिका उसपर शादी के लिए दबाव पर बना रही थी। रास्ते से हटाने के लिए संजीव ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसका शव मधुपुर रेलवे ट्रैक पर…
देवघर। एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने सोमवार को रंगदारी वसूली करने पहुंचे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली ओर दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा परिहस्त (मृत) के गिरोह के सदस्य शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबु मिश्रा, निर्मल राय, विशाल परिहस्त ओर राहुल मिश्रा रांगा मोड़ के पास सड़क किनारे पिस्टल दिखाकर कारोबारियों, ठेकेदारों एवं दुकानदारों से रंगदारी मांग रहे हैं। सूचना पर एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
चतरा। चतरा में मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ईटखोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। सोमवार को चतरा एसपी ने बताया कि ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव में ब्राउन शुगर मिनी फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया। यहां से 204.4 किलो गीला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग…
रांची। सिविल कोर्ट में 27 अप्रैल को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस लोक अदालत में बिजली से जुड़े वाद और चेक बाउंस से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जायेगा। झालसा के निर्देश पर होने वाले इस लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन पर जोर दिया जायेगा। इसके लिए बेंच का गठन और मुकदमों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने पत्रकारों से बातचीत में सोमवार को बताया कि ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस कर सुलहनीय प्रवृत्ति के केस खत्म किये…
रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया गया। रविवार देर रात अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग 16 टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और अस्पताल आदि की जांच की गयी। निरीक्षण के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारा के जेलर और जेल अधीक्षक उपस्थित रहे, जिनसे उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर और कैदियों से मुलाकाती की व्यवस्था आदि की जानकारी ली।…