Author: admin

आधे घंटे की पड़ताल, कहा-खुलासा जल्द रांची। रांची के रिकॉर्ड रूम से दस्तावेजों की चोरी मामले की जांच करने सोमवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता रिकॉर्ड रूम पहुंचे। इस दौरान सिटी एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और कार्यालय में मौजूद कर्मियों से पूछताछ की। लगभग आधे घंटे तक जांच करने के बाद सिटी एसपी वहां से निकले। उन्होंने बताया कि चोरी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जायेगा। मौके पर डीएसपी प्रकाश सोए और कोतवाली थाना प्रभारी भी मौजूद थे। बता दें कि चार अप्रैल को जिला अभिलेखागार से…

Read More

निकाय चुनाव मामले में रोक लगाने से किया इनकार रांची। हाइकोर्ट में तीन सप्ताह में राज्य में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने के चार जनवरी 2024 के एकल पीठ के आदेश को रद्द करने को लेकर राज्य सरकार की अपील की जल्द सुनवाई का आग्रह सोमवार को किया गया। न्यायाधीश एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एकल पीठ के द्वारा पारित आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की है। मामले में पूर्व पार्षद रोशनी खलखो सहित अन्य की ओर से हाइकोर्ट में कैविएट दायर कर राज्य सरकार…

Read More

रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हो गया है। इसी के साथ लोगों को गर्मी और हीट वेव से बड़ी राहत मिली है। बीते रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले 12 अप्रैल तक राज्य में बारिश की संभावना है। इस दौरान मुख्य रूप से उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्से में बारिश की प्रबल संभावना है। इसमें चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिहंभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां शामिल है। इस दौरान इन जिलों में बारिश के…

Read More

एटीआइ का नया भवन नवंबर में तैयार! रांची। अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए बनाये जा रहे नये भवन का निर्माण कार्य नवंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। एचइसी में ज्यूडिशियल एकेडमी के समीप ही बन रहे श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान, एटीआइ बिल्डिंग को हर हाल में समय पर पूरा करने का लक्ष्य भवन निर्माण विभाग ने इंजीनियरों और संवेदकों को दिया है। वर्तमान में एटीआइ मेयर्स रोड स्थित भवन से संचालित हो रहा है। इसे स्थानांतरित कर नये भवन से संचालित किये जाने की योजना है। 155.56 करोड़ की लागत से बन रहे इस भवन का काम…

Read More

रांची। शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको के द्वारा महाविद्यालय परिसर से पिठौरिया चौक तक मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। प्राचार्या डॉ सपना त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

Read More

झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है युवक रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी चंदन कुमार बिहार राज्य के गया जिला अंतर्गत फतेहपुर थाना के मायापुर गांव का रहने वाला है। वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बड़ी सफाई…

Read More

चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान, बैठक कल  रांची। गैर जमानतीय वारंट निष्पादित करने की गति धीमी हो गयी है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। लिखे पत्र में कहा है कि इसीआइ पोर्टल पर प्रस्तुत दैनिक कानून और व्यवस्था रिपोर्टों का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि झारखंड में एक अप्रैल तक सिर्फ 176 गैर जमानतीय वारंट निष्पादित किये गये हैं, जबकि 6021 गैर जमानतीय वारंट निष्पादन के लिए लंबित हैं। इस संबंध में गैर जमानतीय…

Read More

रांची। बरियातू स्थित सेना की 4.55 भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपित अफसर अली की डिस्चार्ज पिटीशन पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट मामले में 20 अप्रैल को अपना फैसला सुनायेगी। अफसर अली के खिलाफ मामले में आरोप पत्र दाखिल हो गया है और जांच पूरी हो गई है। ईडी ने अफसर अली को 14 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में…

Read More

– कहा, इडी को अपनी जांच का दायरा बढ़ाकर संजय राऊत पर मामला दर्ज करना चाहिए मुंबई। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय निरुपम पर खिचड़ी घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इडी को अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए संजय राऊत पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। खिचड़ी घोटाला केस में ही इडी ने मुंबई उत्तर-पश्चिम से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को समन भेजा है। संजय निरुपम ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि संजय राऊत जब गोरेगांव स्थित पत्राचाल घोटाला मामले में फंसे थे,…

Read More

रायपुर/बस्तर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों पर हर हाल में कड़ी कार्रवाई होगी, यह मोदी की गारंटी है। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई जिसकी बदौलत आज पूरा देश मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए आमाबाल गांव पहुंच कर भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित किया। रैली में पांच विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीण पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे। मोदी ने मंच से…

Read More

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा-2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर आज ‘पुष्पा-2’ का टीजर आउट रिलीज कर दिया गया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का स्वैग देखा जा सकता है। टीजर रिलीज होने के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के काम को काफी सराहना मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा-2: द रूल’ को…

Read More