Author: admin

जमशेदपुर। जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर फायरिंग कर दी। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि गुरुवार देर रात उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी संजय पथ में बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर उमेश पांडे के घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना में उमेश पांडे और गुड्डू पांडे नामक शख्स घायल हो गए। दोनों को गोली लगी है। घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया गया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल उमेश पांडे ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार…

Read More

लालचंद महतो ने झारखंड को दिशा देने का किया था काम : विधानसभा अध्यक्ष रांची। झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के निधन पर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट से उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर लाया गया था। इससे पहले मंत्री बेबी देवी ने भी शोकाकुल परिवार से रांची के लालपुर स्थित अपार्टमेंट में मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया और निधन पर शोक जताया। उनका पार्थिव शरीर रामगढ़, गोला, पेटरवार होते हुए बोकारो के बेरमो पहुंचेगा। दामोदर नद के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया…

Read More

– मुंबई हाई कोर्ट ने जेल प्रबंधन को जवाब देने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया नागपुर। मुंबई हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने शुक्रवार को अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली की समय से पूर्व रिहाई का आदेश दिया है। नागपुर खंडपीठ ने जेल प्रबंधन को इस मामले में जवाब देने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है। मुंबई के शिवसेना निगम पार्षद कमलाकर जामसंडेकर की हत्या के मामले में अरुण गवली को 2 आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। फिलहाल गवली नागपुर कारागार में अपनी सजा काट रहा है। अरुण गवली ने 2006 के सरकारी फैसले के…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में बन रहे विराट रामायण मंदिर का अवलोकन करने आचार्य कृणाल किशोर के साथ गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगाड़िया पहुंचे। निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन करने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत है। यह सकारात्मक उर्जा का संचार के साथ मन को असीम शांति प्रदान करती है। विराट रामायण मंदिर भारत ही नही दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्म का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां अध्यात्म के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य की भी व्यवस्था होनी चाहिए। तोगड़िया ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रशंसा…

Read More

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के नवादा जिले में 07 अप्रैल को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 09 अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि औरंगाबाद में जनसभा के बाद शाह फिर पटना लौटेंगे और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि 04 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पूरे देश में सियासी दंगल तेज है। पश्चिम बंगाल में भी लड़ाई कई मामले में दिलचस्प है। खासतौर पर मालदा दक्षिणी सीट पर। आजादी के बाद से ही यह पूरा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ रहा है और इस क्षेत्र में पार्टी नेता दिवंगत गनी खान चौधरी के परिवार का वर्चस्व रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में गनी खान चौधरी के बाद उनके भाई आबू हाशिम खान चौधरी यहां से सांसद चुने जाते रहे हैं। 2019 में भाजपा ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी लेकिन उन्हें हरा नहीं पाई। अल्पसंख्यक बहुल इस सीट…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने गुरुवार देररात कहा कि इजराइल गाजा में सहायता के लिए इरेज क्रॉसिंग खोलने पर सहमत हो गया है। यह कदम एन्क्लेव में गंभीर मानवीय संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बढ़ती निराशा को कम करने के उद्देश्य से प्रतीत होता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सरकार ने बाइडेन प्रशासन के इस बयान पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। यह बयान राष्ट्रपति बाइडेन की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ तनावपूर्ण फोन कॉल के कुछ घंटों बाद आया। कॉल के दौरान बाइडेन ने इजराइल से कहा कि भविष्य में समर्थन…

Read More

बैंकॉक। म्यांमार के लोकतंत्र समर्थक मुख्य प्रतिरोध समूह ने गुरुवार को दावा किया कि उसकी सशस्त्र इकाई ने हवाई अड्डे और राजधानी नेपीटा में एक सैन्य मुख्यालय पर ड्रोन हमले किए। सत्तारूढ़ सेना ने कहा कि उसने ड्रोन को नष्ट कर दिया। विपक्षी राष्ट्रीय एकता सरकार के “रक्षा मंत्रालय” ने बयान में कहा कि ‘पीपुल्स डिफेंस फोर्स’ की विशेष इकाइयों ने एक साथ हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया। एनयूजी के संक्षिप्त नाम से जाने जाने वाला समूह खुद को देश की वैध सरकार कहता है, जबकि पीपुल्स डिफेंस फोर्स काफी हद तक स्वायत्तता वाले कई स्थानीय प्रतिरोध…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी के रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा गंगा तट पर स्थित पावन नगरी में वह दो अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। भाजपा की एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सबसे पहले सुबह 10:50 बजे माया देवी मंदिर जाएंगे। वह वहां पूजा-अर्चना कर साधु-संतों से भेंट भी करेंगे। इसके बाद भाजपा नेता नड्डा दोपहर को होने वाले रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो…

Read More

रांची। राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले पांच दिनों में कुल 995 लोगों का नियम के उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है। इनमें 178, 150, 260, 219 और 188 चालान शामिल है। ट्रैफिक एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस ,अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत रूप से सूचक पट्ट लगाकर घुमने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। नियम…

Read More

रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। मतदाताओं को सुविधा देने को लेकर काफी कुछ तैयारी की जा रही है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता के लिए होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य की सभी 29 हजार 521 मतदान केंद्र मॉडल बूथ होंगे, जहां मतदाताओं के लिए कई तरह की सुविधा प्रदान की जाएंगी। चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदान केंद्र पर एक…

Read More