रांची। राज्य में आदिवासियों के धर्मांतरण को रोकने को लेकर दाखिल सोमा उरांव की जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जवाब दाखिल नहीं करने पर कोर्ट ने फिर से उन्हें जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 जून निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रोहित रंजन सिन्हा ने कोर्ट को बताया कि झारखंड में धड़ल्ले से ट्राईबल्स लोगों का दूसरे धर्म में धर्मांतरण हो रहा है। ट्राइबल्स का धर्मांतरण क्यों हो रहा है उसके लिए एक जांच कमेटी का गठन…
Author: admin
2021 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ ने दर्शकों को सचमुच पागल कर दिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल वाली इस फिल्म का क्रेज आज भी बरकरार है। इस फिल्म के गाने और डायलॉग भी खूब वायरल हुए। अब फैंस ”पुष्पा” के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। ‘पुष्पा-2 की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और जल्द ही यह फिल्म पर्दे पर आएगी। कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर ‘पुष्पा-2 का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया। अब इस फिल्म से श्रीवल्ली का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म ‘पुष्पा’ में श्रीवल्ली का किरदार…
फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा-2 के नए पोस्टर्स ने लोगों में एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म की पहली झलक बोल्ड कहानी की ओर इशारा करती है। मेकर्स एकता आर कपूर और डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने इसके बारे में डिस्क्लेमर भी दिया है। ऐसे में फिल्म की म्यूजिकल जर्नी को ‘कमसिन कली’ के साथ शुरू कर दिया गया है, जिसमें टोनी कक्कड़ और धनश्री भी शामिल हैं। ‘लव सेक्स और धोखा-2 के मेकर्स ने कमसिन कली का टीजर हाल ही में रिलीज किया था। अब फिल्म का पहला गाना ‘कमसिन कली’ रिलीज हो गया है, जिसमें फिल्म की लाइवली और…
एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी है। 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। थिएटर रिलीज के बाद अब यह ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को घर पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आज 5 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो गयी है। फिल्म के ओटीटी अधिकार अमेजन प्राइम वीडियो…
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने बॉलीवुड में लोकप्रिय जोड़ी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। डॉ. नेने ने अब एड शीरन का लोकप्रिय गाना गाते हुए उन दोनों का एक वीडियो शेयर किया है। डॉ. नेने ने इंस्टाग्राम पर अपना और माधुरी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें माधुरी एड शीरन का गाना ‘परफेक्ट’ गाती नजर आ रही हैं। बाद में डाॅ. नेने भी उनके साथ ये गाना गाते हैं। डॉ. ने कैप्शन दिया, ‘हमारे पसंदीदा गानों में से एक परफेक्ट गाने में हमेशा…
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक अप्रैल से शुरू चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए महंगाई दर यानी मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.50 फीसदी पर बरकरार रखा। यह पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के 5.40 फीसदी के अनुमान से कम है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए यह बात कही। दास ने कहा कि मानसून की स्थिति को सामान्य मानते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.50 फीसदी…
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक अप्रैल से शुरू हुए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि, यह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 7.6 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान से कम है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के फैसले की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। दास ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद की वास्तविक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 में सात…
-वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने लगातार सातवीं बार नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। रेपो रेट में बदलाव न होने से होम लोन नहीं होगा महंगा और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां तीन अप्रैल से चल रही एमपीसी की समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी।…
-तीन महिला भी स्टार प्रचारकों की सूची में पटना। लोकसभा चुनाव -2024 के पहले चरण के चुनाव की तारिख नजदीक आते ही भाजपा ने रैली का शुभारंभ कर दिया है। वहीं जदयू ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले नंबर पर हैं। जदयू के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं को भी इसमें जगह मिली है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई अन्य नेताओं और नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्यों को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। स्टार प्रचारकों में तीन महिलाएं भी अपनी भूमिका निभायेंगी। स्टार…
रांची। इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वावधान में सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बहू बाजार बसर टोली स्थित इमा कराटे स्टूडियो में शुक्रवार किया गया। इसमें खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक एवं राष्ट्रीय कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते एवं काता का प्रशिक्षण दिया। खिलाड़ियों को रिंग में फाइट के दौरान स्कोर करने के तरीके और गलत तरीके से फाइट करने पर दिए जाने वाले वार्निंग की जानकारी दी गई। साथ ही किस रणनीति से फाइट को जीता जा सकता है। इससे अवगत कराया गया। राष्ट्रीय कोच शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बताया…
एक्टर, राइटर आकाश प्रताप सिंह इस महीने बड़े पर्दे पर एक बेहद दिलचस्प पारिवारिक एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘मैं लड़ेगा’ नामक फिल्म एक छोटे शहर की कहानी है लेकिन इसका दिल निश्चित रूप से बड़ा है। पारिवारिक ड्रामा के स्पेस में उतरते हुए ‘मैं लड़ेगा’ एक बेटे की कठिन कहानी को दर्शाती है जो अपने पिता के खिलाफ अपनी मां के सपोर्ट में खड़ा होता है। ‘मैं लड़ेगा’ एक छोटे शहर के परिवार की कहानी है, जहां मां को लगभग हर दिन अपने पति से घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। और यह अप्रिय माहौल आकाश…