गुमला। सिविल कोर्ट एडीजे वन दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने माता पिता के हत्यारे पुत्र विनोद बृजिया को गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया । जुर्माना राशि अदा नही करने पर दो साल का अतिरिक्त कारावास का सजा भुगतना पड़ सकता है। यह मामला 2021 में गुमला जिला के बिशुनपुर थाना अंतर्गत हिजंग बृजिया टोली में घटी थी। जानकारी के अनुसार घटना के बाद विनोद के पड़ोसी बाबूलाल बृजिया ने बिशुनपुर थाना में बयान दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि 10 अक्टूबर 2021 को वह दोपहर में…
Author: admin
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका में 23 अगस्त 2022 को पेट्रोल से नाबालिग अंकिता की जलाकर हत्या करने से संबंधित मामले में स्वतः संज्ञान पर गुरुवार को सुनाई की। इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपित युवक को बीते 28 मार्च को दुमका की निचली अदालत ने सजा सुना दी है। इस केस में सुनवाई के दौरान देवघर, एम्स में बर्न वार्ड की स्थापना से संबंधित मामले में देवघर एम्स की ओर से बताया गया कि जनवरी 2023 से वहां फैकल्टी एवं डॉक्टर की नियुक्ति कर दी गई है और बर्न ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है लेकिन…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को मौखिक कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम हो और ड्रग्स के कारोबार से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने राज्य में जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ एक्शन टेकन रिपोर्ट अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई नौ अप्रैल निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से मौखिक कहा कि झारखंड में ब्राउन शुगर, अफीम जैसे ड्रग्स की बिक्री…
खूंटी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को चुनाव प्रचार की सामग्री के प्रकाशन के संबंध में प्रिंटर, मुद्रक, प्रकाशकों के साथ बैठक आयोजित की गई। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रिंटिंग प्रेस के संचालक और ं मोबाइल कंपनी के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपायुक्त ने बताया कि धारा 127 (ए) आरपी एक्ट 1951 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मुद्रित-प्रकाशित की जाने वाली चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, पंपलेट, हैंडबिल आदि पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम एवं पता आवश्यक रूप से लिखा होना चाहिए। इस प्रकार के विभिन्न…
पलामू। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने गुरूवार को कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने तीन दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंच रहे हैं। पांच से सात अप्रैल तक उनका यहां ठहराव होगा। पलामू लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक को मरांडी जी संबोधित करेंगे एवं पलामू-गढ़वा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को बूथ जीतने का मंत्र भी देंगे। 76 डालटनगंज विधानसभा में शुक्रवार को पूर्वाहन 10.30 बजे से मेदिनीनगर स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का आगमन होगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में…
जमशेदपुर के समाजसेवियों और युवा व्यवसायियों ने थामा आजसू पार्टी का दामन रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी सभी वर्ग, समुदाय के विश्वास और साथ को अर्जित कर राज्य में आवश्यक राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखेगी। हमारे संगठन पर राज्यवासियों का विश्वास बढ़ा है। जनता का बढ़ता विश्वास हमारी बढ़ती जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमारी तैयारी राज्य के वर्तमान के साथ भविष्य को भी बेहतर बनाने की है। वह कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान रवि शंकर मौर्या के नेतृत्व में जमशेदपुर से आये कई समाजसेवियों और युवा…
रांची। निर्वाचन आयोग ने जैप-1 के समादेष्टा राकेश रंजन को देवघर का एसपी बनाया है। अनूप विजय लक्ष्मी को दुमका जोन का आईजी और वाईएस रमेश को पलामू रेंज का डीआईजी बनाया गया है। खाली पड़े रांची ग्रामीण एसपी के पद पर सुमित कुमार अग्रवाल को पदस्थापित किया गया है। दूसरी तरफ कैलाश करमाली को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। निर्वाचन आयोग ने शिकायत मिलने पर देवघर एसपी को पद से हटा दिया था। वहीं, खाली पड़े दुमका रेंज के आईजी और पलामू डीआईजी को भरने के लिए पैनल मांगा था। इसके बाद राज्य सरकार ने करीब एक…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में होम गार्ड के जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के संबंध में अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान होमगार्ड डीजी अनिल पालटा अदालत में उपस्थित रहे। उन्होंने अदालत को बताया कि झारखंड सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू याचिका दायर किया जा रहा है, जिसके बाद कोर्ट ने मौखिक रूप से कहा कि अगर 18 जून तक समान कार्य का समान वेतन लागू नहीं करते हैं, तो कोर्ट अवमानना की कार्यवाही शुरू करेगी। हाइकोर्ट ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि या तो आप 18 जून तक सर्वोच्च न्यायालय से स्टे…
रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने की गारंटी दी है। वहीं राहुल गांधी सच्ची गारंटी देने का वादा कर रहे हैं। गारंटी को कांग्रेस पूरा भी करती है। सोनिया गांधी के सुझाव पर एक गारंटी भोजन की गारंटी दी थी, जो आज तक सभी को मिल रही है। वह गुरुवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस गारंटी कार्ड भी जारी किया गया। राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से दस साल पहले जो बातें कही थीं, उस वादे…
चतरा। चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र में संचालित सीसीएल की आम्रपाली परियोजना के सेल्स कार्यालय के एक क्लर्क जीतन गंझू को सीबीआई की टीम ने 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद टीम ने उससे पूछताछ के आधार पर परियोजना के डिस्पैच पदाधिकारी सुधांशु शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने दोनों से परियोजना के न्यू जीएम कार्यालय परिसर में करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। सीबीआई की टीम ने परियोजना के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह से भी दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई की टीम जीतन गंझू और डिस्पैच पदाधिकारी…
रांची। रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को विशेष रूप से कहा है कि ईवीएम मशीन की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसकी हिफाज़त में कोई समझौता नहीं होनी चाहिए। सिन्हा गुरुवार को चान्हो प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी और सभी कर्मियों को यह अवगत कराया कि मतदान के लिए ईवीएम, मतदान सामग्री, वाहन इत्यादि 12 मई को रांची के मोरहाबादी में पूर्वाह्न 07:00 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। सभी मतदान सामग्रियों की प्राप्त…