Author: admin

नई दिल्ली। फाल्गुन खत्म होते ही मौसम के साथ लोकसभा चुनाव का पारा भी चढ़ने लगा है। सभी दलों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार 400 पार के लक्ष्य के साथ देशव्यापी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। वो आज (गुरुवार) बिहार और पश्चिम बंगाल में दो जगह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा बिहार में जमुई के बल्लोपुर में होनी है। प्रधानमंत्री मोदी के आज के चुनाव प्रचार कार्यक्रम की सूचना भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है। भाजपा के एक्स हैंडल…

Read More

रांची। इडी ने 30 मार्च को कोर्ट में सौंपी गयी चार्जशीट में दावा किया है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने स्वीकार किया है कि हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्होंने उदय शंकर को 8.86 एकड़ जमीन का सत्यापन करने को कहा था। इडी ने पिंटू से बीते 18 मार्च को पूछताछ की थी। इस दौरान पिंटू का बयान पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज किया गया था। इडी की ओर से दाखिल की गयी चार्जशीट में उन्होंने स्वीकार किया था कि वह उदय शंकर को जानते हैं। वह सीएमओ में…

Read More

गिरिडीह। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव के कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो ऐसे में कई तरह के कार्यों पर भी प्रतिबंध है। प्रतिबंध 50 हजार रुपये से अधिक नगद राशि लेकर चलने पर भी है। प्रशासन नगद राशि लेकर चलने पर जांच कर रही है और तय मानक से अधिक मिलने पर कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस ने गुरुवार की सुबह बिहार के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस से एक करोड़ नौ लाख 50 हजार करोड़ बरामद किये हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव गुरुवार को रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित इडी कार्यालय पहुंचे। इडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रही है। बालू के अवैध कारोबार सहित कई मामलों में इडी ने योगेंद्र साव से कई अहम दस्तावेज मांगे थे। इसे लेकर पूर्व मंत्री कार्यालय पहुंचे थे। इससे पूर्व बुधवार को भी योगेंद्र साव से इडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा को लेकर इडी ने 12 मार्च को विधायक अंबा प्रसाद सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण,…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (गुरुवार) को उत्तराखंड में दो स्थानों पर पार्टी की चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को हरिद्वार में रोड शो में हिस्सा लेंगे। वह साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा मुख्यालय और पार्टी के एक्स हैंडल के अनुसार जेपी नड्डा दोपहर साढ़े 12 बजे अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में पिथौरागढ़ के देवसिंह ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 3ः45 बजे टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में विकास नगर के मेन बाजार चौक में पार्टी की जनसभा में हिस्सा लेंगे।

Read More

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव को लेकर मुगालता न पालें, उसे गंभीरता से लें और जमीनी स्तर पर काम करें। रैली-जुलूसों से कुछ नहीं होगा। लोगों से सीधा संपर्क करें, उनकी समस्याएं जाने और हल करने की कोशिश करें। सरकारी योजनाओं का कितना लाभ मिला है, संपर्क अभियान के दौरान लोगों से इसका फीडबैंक लें। उन्हें यह भी बताएं कि राष्ट्रवाद को लेकर कौन सा दल समर्पित है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा बुधवार को इंदौर में मालवा निमाड़ की पांच लोकसभा सीटों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे…

Read More

चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू है और 50 हजार सें अधिक रकम नगद ले जाने पर प्रतिबंध : एवी होमकर रांची। झारखंड में चुनाव आयोग की ओर से आधार आदर्श आचार संहिता लागू करने के बाद से उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। झारखंड पुलिस ने आचार संहिता लागू होने से अब तक राज्य के अलग-अलग जिलों में चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 2.20 करोड़ रुपये बरामद किये हैं। आचार संहिता के दौरान किसी के पास 50 हजार से ज्यादा कैश मिलने पर इसके स्रोत की जानकारी पूछी जायेगी। अगर 10 लाख से अधिक…

Read More

खूंटी। जिला खनन पदाधिकारी राम नरेश सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग और कर्रा थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को तड़के चार से सात बजे तक कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा और बमरजा गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदे दो हाइवा ट्रकों को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि कर्रा थाना क्षेत्र में बालू की लगातार हो रही तस्करी की सूचना मिलने पर सुबह चार बजे ही छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें दो हाईवा ट्रकों को पकड़ कर कर्रा थाना को सुपुर्द कर दिया गया। दोंनों हाईवा बिना वैध चालान…

Read More

पलामू। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी कला में स्थित एक किराना स्टोर में आग लगा दी गई। आग से करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो जाने की जानकारी दी गई है। इस संबंध में अंचल कार्यालय के साथ-साथ थाना में भी आवेदन देकर मुआवजा और घटना की जांच करने की मांग की गई है। दुकान में आग लगा देने की आशंका जताई है। किराना दुकान मालिक संदीप कुमार प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की देर शाम आठ बजे दुकान बंद करके घर गए थे। रात 11 से 12 बजे के बीच आग लगा दी गई।…

Read More

धनबाद। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने धनबाद जिले के बंगाल-झारखंड के बॉर्डर पर स्थित मैथन, चिरकुंडा और पंचेत इंटर स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर भी दक्ष रहने और किसी तरह से भयादोहन न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। चेक पोस्ट का निरीक्षण करने के दौरान डीआईजी सुरेंद्र झा ने अंतरराज्यीय सीमा…

Read More

रांची। इडी 4 अप्रैल को विधायक अंबा प्रसाद और 5 अप्रैल को उनके भाई अंकित साव से पूछताछ करेगी। वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा को लेकर इडी ने 12 मार्च को विधायक अंबा प्रसाद सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंक आदि के नकली टिकट और हाथ से लिखी रसीदें, डायरियां आदि के रूप में विभिन्न दस्तावेज बरामद और जब्त किये गये थे। साथ ही राज्य में अवैध बालू खनन से जुड़े साक्ष्य भी मिले थे।

Read More