Author: admin

– यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए भाजपा का सिटिंग प्लान तैयार लखनऊ। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। उम्मीदवारों की घोषणा भी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने धुंआधार प्रचार भी शुरू कर दिया है। जनता के बीच अपनी बातों को पहुंचाने के लिए राजनीतिक दल प्रत्यक्ष जन सम्पर्क, चुनावी सभाओं के साथ मीडिया एवं सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। भाजपा प्रत्येक बूथ पर 370 प्लस वोट बढ़ाकर विजय का कीर्तिमान बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस लक्ष्य की पूर्ति और उत्तर प्रदेश में…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 04 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख बिल गेट्स के लिए खास है। आज माइक्रोसॉफ्ट और उसके फाउंडर बिल गेट्स को कौन नहीं जानता? दुनिया के एक अरब से ज्यादा डिवाइस विंडोज-10 पर चल रहे हैं। यह माइक्रोसॉफ्ट की लेटेस्ट पेशकश में से एक है। माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसी कंपनी है, जिसने पूरी दुनिया में कंप्यूटर की लोकप्रियता बढ़ाने का काम किया। इसकी स्थापना 04 अप्रैल 1975 को हुई थी। तब ज्यादातर अमेरिकी टाइपराइटर्स का इस्तेमाल करते थे। बचपन के दो दोस्तों बिल गेट्स और पॉल एलन ने माइक्रोसॉफ्ट बनाई, जो कंप्यूटर…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे रणनीति बनाने और बूथ जीतने के लिए अनुभवी कार्यकर्ताओं से सलाह लें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और महिलाओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने बुधवार को नमो ऐप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण लोकसभा-विधानसभा के हर चुनाव में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का ये जोश…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी के ‘घर-घर गारंटी’ अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस का यह चुनावी अभियान पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पांच ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ वाला कार्ड घर-घर जाकर वितरित करेंगे। पार्टी का लक्ष्य इस कार्ड को आठ करोड़ परिवारों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र पांच न्याय ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक…

Read More

पलामू। लोकसभा चुनाव-2024 का बहिष्कार करने के लिए सात बैनर बनाकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को पहुंचाने से पहले पिपरा पुलिस ने सक्रिय नक्सली समर्थक 32 वर्षीय पंकज प्रजापति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाल रंग के कपड़े से बने सात बैनर और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बैनर पर उजला रंग से 18वीं लोकसभा चुनाव-2024 को बहिष्कार करने से संबंधित एवं नीचे में निवेदक भाकपा माओवादी लिखा हुआ पाया गया है। पंकज प्रजापति पिपरा के बनाही गांव का निवासी है। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली…

Read More

रांची। राजधानी के सुदूर ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों में मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर हर तरह की व्यवस्था की जा रही है। अधिक से अधिक वोट डलवाने के लिए डीसी और एसएसपी लगातार वहां का दौरा कर रहे हैं। रांची के लाखो इलाके के कई स्कूलों में बुधवार को डीसी और एसएसपी खुद पहुंचे और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कई बच्चे मिले, जिनसे एसएसपी ने पढ़ाई को लेकर कई सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। इसके बाद एसएससी की ओर से बच्चों को पुरस्कार के रूप…

Read More

दुमका। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे दुमका के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में बुधवार को तीन मामलों में पेश हुए। इसमें एक मामला देवघर के बाबा मंदिर थाना का था। इसमें उनकी पत्नी भी आरोपित थी। उनपर बाबा मन्दिर में पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री के साथ विवाद का आरोप था। इस केस में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और वे केस से बरी हो गए। दूसरा मामला मधुपुर थाना क्षेत्र का था, जहां मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में झंडा बांधने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 06 अप्रैल की तारीख…

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की ओर से किए गए दावे के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सभी स्वास्थ्य मानक दुरुस्त हैं। उनका वजन भी 65 किलोग्राम बरकरार है। आतिशी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को जब से गिरफ्तार किया गया है तब से उनका स्वास्थ्य और वजन लगातार गिर रहा है। उनका वजन 4.5 किलोग्राम गिर चुका है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जेल प्रशासन ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है।…

Read More

रांची। झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बुधवार को राहे प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया है। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राहे प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया है। आशा करता हूं की सभी पदाधिकारी पार्टी संविधान के दायरे मे रहकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने मे अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नवगठित झामुमो राहे प्रखंड समिति संदीप अहीर को अध्यक्ष और रामेश्वर मुंडा, मोतीलाल महतो एवं उपेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष बनाया…

Read More

पलामू। जमीन विवाद में डालटनगंज के कांदू मुहल्ला चौक पर श्याम सुंदर साव की गोली मारकर फरार पांच आरोपितों का एक माह बाद भी कोई अता पता नहीं चल पाया है। सारे पुलिस पकड़ से बाहर हैं। इस बीच पांचों आरोपितों के घर शहर थाना पुलिस ने इश्तेहार चिपकाए। इस दौरान पुलिस ने ढोल भी बजवाया, ताकि सारे लोगों को इसकी जानकारी हो सके। पुलिस के अनुसार कांदू मुहल्ला के 21 वर्षीय अमित कुमार सिंह उर्फ टनटन, अंबेडकर नगर कांदू मुहल्ला के 24 वर्षीय विशाल शर्मा उर्फ तेजा, रामनगर कांदू मुहल्ला के 20 वर्षीय सनी कुमार, कुम्हार टोली के 20…

Read More

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए 53 किलो गांजा और 3420 रुपये नकदी बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों में राजीव कुमार यादव, सुनील कुमार बैठा, राजकुमार बिना, सुमित कुमार, गौरव कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं।सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस संबंध में बुधवार को सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गांजा लेकर उड़ीसा से मानगो बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं, जो बस के माध्यम से बिहार जाएंगे। इसकी…

Read More