Author: admin

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने रेल टिकटों की कालाबाजारी कर रहे मोहम्मद जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। वह हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार टिकटों की हो रही कालाबाजारी के संबंध में गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक सुमन कुमार झा के नेतृत्व में रांची के हिंदपीढ़ी स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई। दुकान से रेलवे का उन्नीस ई टिकट बरामद किया गया है। बरामद टिकट का मूल्य 26 हजार 600 रुपये है। गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उन टिकटों को अधिक मूल्य प्राप्त करने के लिए दूसरे के नाम…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। कारोबार शुरू होने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि बीच में खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इन दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए हरे निशान में भी अपनी जगह बनाई। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान में लुढ़क गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स…

Read More

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को विस्तारा एयरलाइंस को फ्लाइट रद्द होने के साथ-साथ उड़ानों में विलंब होने की रोजाना जानकारी देने का निर्देश दिया है। विमान नियामक ने क्रू मेंबर्स के उपलब्ध न होने के अलावा कई अन्य वजहों से विस्तारा की उड़ानों में हो रही देरी को देखते हुए कंपनी को यह आदेश दिया है। विमान नियामक डीजीसीए ने जारी एक बयान में कहा कि विस्तारा एयरलाइन की विभिन्न उड़ान बाधाओं के मद्देनजर उसने एयरलाइन को रद्द की जा रही और विलंबित उड़ानों की दैनिक जानकारी तथा विवरण देने को कहा है। डीजीसीए के अधिकारी…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। क्रूड ऑयल की कीमत में आई तेजी ने अमेरिका में एक बार फिर महंगाई बढ़ने की आशंका बना दी है, जिसकी वजह…

Read More

धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के अजेय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस बड़ी साजिश रच रही है और इसका चेहरा कई लोग बन रहे है। यह कहना है झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी का। 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर क्लीन स्वीप करने में लगे झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सोमवार को धनबाद पहुंचे थे। पिछले डेढ़ दसक से धनबाद लोकसभा सीट पर अजेय रहे भाजपा ने इस बार यहां बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन जैसे ही उनके नाम की घोषणा होती है, उनके…

Read More

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य 84 मिलियन टन को प्राप्त करते हुए 86.1 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया है। इसी तरह, कंपनी ने डिस्पैच और ओवर बर्डन रिमूवल (ओबीआर) में भी क्रमश: 82.8 एमटी और 121.4 एमक्यूएम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी। सीसीएल ने 2023-24 वित्तीय वर्ष में सभी मापदंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है। बिजली संयंत्रों को सीसीएल का प्रेषण में 67 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य को पार करते हुए 69.1 मिलियन टन तक पहुंच गया। प्रेषण में 7 प्रतिशत की बढ़त…

Read More

रांची। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खड़े होने पर प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रिया भट्टाचार्य ने जमकर निशाना साधा है। भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब और दलित गरीब पसंद नहीं है। लाल कृष्ण आडवाणी को सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा था तो हमारी राष्ट्रपति खड़ी थी और मोदी बैठकर बड़ा ही आह्लादित हो कर देख रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खड़ी थीं। लेकिन लालकृष्ण आडवाणी के बगल में हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी बैठे…

Read More

खूंटी। खूंटी संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने सोमवार को प्राचीन दिउड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माथा टेकर माता रानी से जीत का आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना के पश्चात कालीचरण मुंडा ने रायडीह स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से कहा कि विधानसभा के सभी बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए आम नागरिक को जागरूक करें तथा अधिक से अधिक कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो…

Read More

रांची। बुंडू थाना पुलिस ने अफीम के साथ बसंत कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। तस्कर सोनाहातु थाना क्षेत्र के बेहरजारा का रहने वाला है। इसके पास से एक किलो अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बुण्डू थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के जरिये अफीम की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकीरी बुण्डू और थाना प्रभारी बुण्डू के नेतृव्त में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बुण्डू थाना के मां रसोई होटल…

Read More

रांची। इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मनरेगा घोटाले की राशि का मनी लाउंड्रिंग के आरोपित निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल सहित अन्य से जुड़े मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने पूजा सिंघल एवं इंजीनियर शशि प्रकाश की न्यायिक हिरासत अवधि 12 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ईडी की ओर से अगली गवाही 12 अप्रैल को होगी। मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल जेल में है। जेल में बंद आरोपितों को कोर्ट में वीसी के माध्यम से पेश किया गया था। पूजा सिंघल 25 मई 2022 से जेल में है।

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। मरांडी ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है, जो देश को केवल लूटना चाहते हैं। ये चाहते हैं घोटाला करते रहें और कानूनी कार्रवाई भी न हो। मरांडी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन लोकतंत्र में तो कानून सबके लिए बराबर होता है। जबकि घमंडिया गठबंधन अपने लिए स्पेशल कानून चाहता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में तो जल, जंगल जमीन की लूट मची है। प्रधानमंत्री आवास के लिए भी लोगों…

Read More