Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वॉल स्ट्रीट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    देश

    वॉल स्ट्रीट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से अमेरिकी बाजार लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    क्रूड ऑयल की कीमत में आई तेजी ने अमेरिका में एक बार फिर महंगाई बढ़ने की आशंका बना दी है, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स पिछले सत्र के दौरान 240.52 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,243.77 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, नैस्डेक पूरे दिन दबाव में कारोबार करने के बाद अंतिम समय में हुई खरीदारी के सपोर्ट से 0.07 प्रतिशत मजबूत होकर 16,390.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 140.03 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,426.82 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,952.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 8,205.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,492.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,568 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.14 प्रतिशत टूट कर 39,745.95 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,378.68 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत फिसल कर 7,169.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,246.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,753.94 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 390.11 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,931.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 205.96 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,428.29 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 3,078.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के अजेय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस रच रही बड़ी साजिश : अमर बाउरी
    Next Article डीजीसीए ने विस्तारा की उड़ान रद्द होने और देरी पर दैनिक रिपोर्ट मांगी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

      May 9, 2025

      सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

      May 9, 2025

      अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      • सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
      • अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version