Author: admin

रांची। आरजेडी ने बड़ा ऐलान किया है। सीपीआई के बाद आरजेडी ने भी रास्ता बदल लिया है। आरजेडी दो सीटों अड़ा है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी ने साफ तौर से चतरा और पलामू सीटों की मांग की है। पीसी के दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है हमारा जनाधार चतरा, पलामू में काफी अच्छा है। हम दो सीट मिलना चाहिए। यह हमारा हक है। हम अगर लड़ें तो जीतेंगे भी। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भी कहा है कि चतरा और पलामू में हम काफी मजबूत हैं। हमें हमारा हक मिलना चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव को…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने 100 से अधिक अवैध बोतल शराब व केन बियर जब्त किया है। हालांकि शराब का कारोबार करने वाला व्यक्ति पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि चुटिया इलाके में अवैध शराब की खरीद बिक्री होती है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शराब की बोतलें को जब्त किया है। इस मामले में चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।

Read More

रांची। झारखंड में आईएनडीआईए गठबंधन में दरार आ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। सीपीआई ने गठबंधन से अलग होकर चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चतरा, लोहरदगा, पलामू और दुमका सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर यह फैसला किया है। पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी पत्र के अनुसार, पलामू से अभय भुइयां, लोहरदगा से महेंद्र उरांव, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार किस्कू उम्मीदवार…

Read More

पहली बार रामलीला मैदान में बोलने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है उम्मीद है कि इस बार इंडी गठबंधन जीत कर आयेगा और सरकार बनायेगा आजाद सिपाही संवाददाता रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा है कि हेमंत सोरेन के साथ भेदभाव हुआ है। अब तो चार जून का इंतजार है, जब देशवासी अपना जनादेश देंगे। सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की कसमसाहट साफ देखी जा सकती है। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई महारैली के…

Read More

कोई चाहे तो बांग्लादेश के विपक्ष से एहसान फरामोशी सीख सकता है। जिस भारत ने बांग्लादेश को, या यूँ कहें कि 1970 तक पूर्वी पाकिस्तान की प्रताड़ित और पीड़ित आम जनता के हितों की रक्षा के लिए पाकिस्तान से युद्ध मोल लिया, उस बांग्लादेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलती रहती है। उसके जहरीले अभियान से पड़ोसी मुल्क के कठमुल्लों को भी भारत और अपने ही बांग्लादेश के हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा करने का मौका मिल जाता है। बांग्लादेश में बीएनपी ने हाल ही में भारतीय उत्पादों के बॉयकाट का आह्वान किया…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन के वकील ने याचिका वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने अदालत से कहा कि वह इस याचिका को वापस लेना चाहते हैं क्योंकि विधानसभा सत्र अब समाप्त हो चुका है. इसलिए यह सुनवाई अब निरर्थक है। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। दरअसल हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली थी। बजट सत्र में शामिल…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल दिलचस्प हो गया है। यहां की बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होनी है। इस बार यहां से जिन दो उम्मीदवारों में टक्कर है उनमें से एक है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चर्चित नेता दिलीप घोष। उन्हें इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जबकि यहां से मौजूदा सांसद एसएस अहलूवालिया का टिकट काटा गया है। उधर दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व खिलाड़ी कीर्ति आजाद को मैदान में उतारा है। वह भी पहले भाजपा नेता ही थे, इसलिए एक तरह से कह सकते हैं कि…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की है और चेतावनी भी दी है कि आगे से वे सतर्क रहें। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जारी किए गए नोटिस का जवाब मिलने के बाद यह प्रतिक्रिया आई है। आयोग ने यह अपनी प्रतिक्रिया सोमवार को मीडिया से साझा की है। सोमवार को आयोग ने कहा कि भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने व्यक्तिगत हमला कर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया। आयोग ने यह…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने का स्वागत करते हुए कोर्ट के फैसले को तथ्यों पर आधारित बताया। पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी सहित पूरे विपक्षी आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप सबने देखा कि कल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे हुए स्वघोषित कट्टर ईमानदार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के पुराने आरोपितों और पुराने गुनाहों में आबद्ध रहे राजनीतिक दलों ने…

Read More

– पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में कराया गया भर्ती प्रयागराज। जनपद के फाफामऊ क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते रविवार की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में पुलिस ने नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई। इस बीच चेकिंग के दौरान आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ में पकड़े गए हत्यारोपी के सम्बंध में पुलिस अधिकारी अभिषेक ने…

Read More

अररिया। अररिया सदर प्रखंड के बेलवा पंचायत के टापू टोला वार्ड संख्या सात में बीती रात अचानक आग लगने से 76 घर जलकर राख हो गए।आगजनी में छह दर्जन परिवार घर से बेघर हो गए,जिसके बाद सोमवार को प्रशासन की ओर से पहल करते हुए पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक के साथ अन्य राहत सामग्री प्रदान की गई।आगजनी की घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मसूद आलम ने डायल 112 पर कॉल कर दी।जिसके बाद मौके पर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया।फायर बिग्रेड को दो…

Read More