Author: admin

रांची। रांची गोशाला न्यास में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशनंद ने गो पूजन और सेवा कर गो माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद रांची गोशाला के मुख्य द्वार पर राधाकृष्ण की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने पुष्पगुच्छ और रतन जालान ने अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया। पुनीत कुमार पोद्दार ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी जी ने कहा कि उन्हें रांची गोशाला आने का और गो सेवा करने का स्वभाग्य मिला। वह यहां आकर अत्यंत आनंदित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदीप राजगढ़िया, किशोरी लाल चौधरी, प्रदीप राजगढ़िया, एसएन राजगढ़िया, राजेंद्र…

Read More

रांची। मानव तस्करी, दुष्कर्म और अपहरण सहित अन्य मामलों में सजा काट रहे सुशील खाखा की मौत 23 जुलाई 2019 को रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी थी। मानवाधिकार आयोग की अनुशंसा के बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सिमडेगा डीसी को सुशील खाखा के परजिनों को पांच लाख का मुआवजा देने का निर्देश दिया। मुआवजा राशि सुशील खाखा की पत्नी प्रभा खाखा को दी जायेगी। सुशील खाखा सिमडेगा जिला के कुरडेग थाना क्षेत्र के नवापाड़ा गांव का रहनेवाला था। उसे साल 2016 में मानव तस्करी, दुष्कर्म और अपहरण सहित अन्य मामलों में कोर्ट ने दोषी पाकर…

Read More

रांची। मध्याह्न भोजन का चावल चुराने के आरोप में चार आरोपितों को भेलवाघाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में प्राथमिक विद्यालय कोवाटांड़ का सहायक अध्यापक सुनील कुमार मंडल भी शामिल है। बताया गया कि बीते 30 मई को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाहीबारी से दस बोरी चावल की चोरी हो गयी थी। स्कूल के प्रधानाध्यापक जेम्स हेंब्रम ने 31 मई को भेलवाघाटी थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। थाने में कांड संख्या 19-24 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गयी। भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को…

Read More

रांची। हाइवे पर वाहन चलाना महंगा हो गया है। रविवार की रात 12 बजे टोल टैक्स में वृद्धि कर दी गयी है। वाहन चालकों को नेशनल हाइवे की सड़कों पर चलने के लिए और जेबें ढीली करनी होंगी। फास्टैग में अधिक पैसा जमा करके रखना होगा। नेशनल हाइवे ऑथॉरिटी इंडिया ने लोकसभा आम चुनाव समाप्त होते ही टोल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसकी आम सूचना भी जारी कर दी गयी है। देशभर के टोल प्लाजा और झारखंड के भी 16 टोल प्लाजा में टोल की दरों में संशोधन कर दिया गया है, जिसमें 10 से 25 रुपये…

Read More

मुंबई। कस्टम विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 10 किग्रा सोना और इलेक्ट्रानिक वस्तु जब्त कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों की गहन छानबीन कस्टम की टीम कर रही है। कस्टम सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश से यात्रा कर रहे यात्रियों पर लगातार निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कस्टम विभाग ने 20 मामलों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत 9.76 किलो सोना जब्त किया है। जब्त किए गए सोने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत 6.75 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में कस्टम विभाग ने 88…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ओडिशा के रायगढ़ा से अपहृत लड़की को रांची स्टेशन से बरामद किया है। साथ ही अपहरण के आरोपित अमित दास को गिरफ्तार किया है। ओडिशा पुलिस की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा पुलिस ने आरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार को जानकारी दी थी कि रायगढ़ा निवासी एक नाबालिग लड़की को नवरंगपुर जिला के उमरकोट निवासी अमित दास ने अपहरण कर लिया है। मामले को लेकर लांजीगढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत 19 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सूचना…

Read More

रामगढ़। जिले के पतरातु रामगढ़ मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात एक हाईवा ने एक ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। वे दोनों भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरकाकाना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।…

Read More

रांची। चाइबासा पुलिस ने टेबो थाना क्षेत्र के परैया गांव के पास नदी किनारे से 2100 किलो डोडा बरामद किया है। बरामद डोडा की बाजार कीमत 3.15 करोड़ बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि परैया गांव के पास नदी किनारे डोडा जमा कर रखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने चाकी नदी के किनारे चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान चाकी नदी के किनारे जंगल झाड़ियों के बीच 83 प्लास्टिक के बोरे में डोडा बरामद हुआ। रविवार को मामले…

Read More

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 31 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को लेकर जुमार नदी के तट पर गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी शवों को मुखाग्नि दी। संस्था ने अबतक कुल 1754 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया, आरके गांधी, हरीश नागपाल, सौरभ बथवाल, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, आदित्य राजगढ़िया, राजा गोयनका, नीरज खेतान, केसी चौधरी, गौरी…

Read More

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना हुई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज मुंडा है और वह अनगड़ा इलाके का रहनेवाला है।

Read More

रांची।तुपुदाना ओपी इलाके में पांच दिनों के बाद ब्लू पौंड में डूबे नाबालिग का शव बरामद कर लिया गया है। रिम्स में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान अंश अनुग्रह किंडो के रूप में की गयी थी। जानकारी के अनुसार अंश अपने दो दोस्तों अमन कुमार महतो और आशीष हेंब्रम के साथ मंगलवार को ब्लू पौंड में नहाने गया था। इसी क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गयी। मृत छात्र ग्रीन गार्डेन हेसाग का रहने वाला था। मृतक हेसाग हटिया स्थित संत चार्ल्स स्कूल में 11वीं का छात्र था।

Read More