नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया है और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की दोबारा सत्ता में वापसी पर बधाई देते हुए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही है। प्रधानमंत्री ने रविवार को दोनों राज्यों में हुई मतगणना के नतीजे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश। इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को…
Author: admin
रांची। ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला ने कहा कि पर्यावरण और अध्यात्म का गहरा संबंध है। आध्यात्मिकता हमें प्रकृति और आत्मा के संबंध का अनुभव कराती है लेकिन वर्तमान समय में प्रकृति और अध्यात्म का समन्वय बिगड़ गया है। निर्मला रविवार को हरमू रोड स्थित संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर शांति और सदभाव का वातावरण बनायें। मौके पर बाल कलाकारों ने पर्यावरण थीम पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में पीसीसीएफ एनके सिंह, एमपीसीसीएफ अशोक कुमार, डॉ अविनाश, इनर व्हील क्लब की…
रांची। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कंशबहाल और राजगांगपुर स्टेशनों के बीच स्थित फाटक नंबर 221 में 5 जून को रेलवे आठ घंटे का ब्लॉक लेकर नार्मल हाइट सबवे का निर्माण कार्य करेगा। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है, जबकि सात ट्रेनों को रिशिडयूल कर चलाने और तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जायेगा। 5 जून को सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक काम चलेगा। इस दौरान अप-डाउन और थर्ड रेल लाइन में ट्रेनों का परिचालन…
रांची। रांची जिला वुडबॉल संघ और डांस वांस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्व राजेंद्र प्रसाद मिश्र मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को जयपाल सिंह स्टेडियम में किया गया। इसमें 70 वुडबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जीसी बासुकी, जीतेंद्र भदानी और मानवेंद्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह के दौरान अधिवक्ता पीके लाला, समाजसेवी जयशंकर मिश्र, लक्ष्मी मिश्रा, गरिमा फाउंडेशन की अध्यक्षा सोहनी राय, भाजपा खेल प्रकोष्ठ महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी उपस्थित थे। झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा, युवा नाट्य संगीत एकाडमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, सूरज पांडेय,…
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में शिरकत करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड की पूरी चुनावी स्थिति की जानकारी दी। कहा कि एग्जिट पोल के माध्यम से साइकोलॉजिकल हमला करने का प्रयास किया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है। झारखंड में हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़े हैं। हम पिछली बार के मुकाबले बहुत ही अच्छी स्थिति में हैं। इस बार हम 2019 के मुकाबले अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर रहे हैं। एग्जिट पोल और एक्जैक्ट पोल में अंतर है। श्री ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवारों के अलावा इंडी गठबंधन की…
रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी तट पर 31 लावारिस शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने दाह संस्कार से पूर्व मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद सभी शवों को मुखाग्नि दी गयी। नौ सालों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रही संस्था कई दिनों से इन शवों के दाह संस्कार की तैयारी कर रही थी। रिम्स में कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद मोर्चरी में पड़े सभी शवों को ट्रैक्टर से जुमार नदी तट पर लाया गया। इनमें से कई शव गल गये थे। इसलिए…
– पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों से चुनाव हार – भाजपा और सीएपी का खाता भी नहीं खुला – मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में दोबारा एसकेएम सत्ता पर काबिज गंगटोक। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) प्रचंड बहुमत के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सरकार में वापसी कर रहा है। एसकेएम ने विधानसभा चुनाव 2024 में 32 में से 31 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) पार्टी को केवल एक सीट मिली है। राज्य में 11वें विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। आज (रविवार) सुबह 6 बजे…
-राजधानी में फिर झुलसायेगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार होगा रांची। झारखंड में आनेवाले दिनों में कहीं हीट वेव तो कहीं बारिश और ठनका गिरेगा। राज्य के 18 जिलों में वर्षा और वज्रपात के साथ नौ जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार को मौसम विभाग ने अगले चार दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया, जिसमें एक दिन तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात होने की चेतावनी दी गयी है। इसके बाद तीन दिन तक उष्ण लहर चलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया…
-लालपुर के इंटरनेशनल स्पा सेंटर में छापेमारी -कई हिरासत में, आपत्तिजनक सामान बरामद रांची। राजधानी में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। गलत काम होने की सूचना पर रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी की। इसके बाद सच्चाई सामने आयी। पुलिस की टीम स्पा पहुंची। बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर सर्कुलर रोड के हरिओम टावर के सामने ली डिजायर कांप्लेक्स के चौथे तल्ले पर है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से कई युवक और युवतियों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि कई लोगों…
रांची। लोकतंत्र बचाओ अभियान ने लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के रवैये, आयोग की भूमिका और जमीनी जनमत को साझा किया। अभियान लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में राज्य के कोने-कोने में लोगों के बीच तक गया, जन मुद्दों को बारीकी से समझा और चुनावी प्रक्रिया को नजदीकी से देखा। इस अनुभव को अभियान के अंबिका यादव, आलोका कुजूर, भरत भूषण चौधरी, एलिना होरो ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान राज्य के दौरे से यह साफ है कि मतदाताओं के एक बड़े हिस्से का जनमत मोदी सरकार के विरुद्ध है। खासकर पांचों आदिवासी सीटों पर…
-राजधानी में दिखा हाथी, दहशत में लोग -विधानसभा के पास घूमता नजर आया रांची। राजधानी रांची में हाथी का आतंक देखने को मिला। जी हां, झुंड से बिछड़ कर एक जंगली हाथी शनिवार देर रात विधानसभा परिसर के पास स्थित खेतों में भटकता नजर आया। जंगली हाथी को खुलेआम घूमता देख कर स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल था। हर कोई अलग-अलग तरीके से हाथी को भगाने का प्रयास करता नजर आया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इसके बाद विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के…