कोडरमा। कोडरमा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर खींचतान शरू हो गयी है। बीजेपी छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा ज्वॉइन करने वाले पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि विनोद सिंह को माले ने प्रत्याशी बनाया है। इंडिया गठबंधन ने नहीं चुना। उन्होंने कहा कि उनको झामुमो ने कोडरमा सीट से चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया था। कहा जाता है कि जेपी वर्मा, इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो के टिकट पर कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। अब, माले ने यहां इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में विनोद सिंह के नाम…
Author: admin
रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बताया है कि किन संवैधानिक कारणों से ढुल्लू महतो लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। बता दें कि ढुल्लू महतो धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। सरयू ने कहा है कि ढुल्लू महतो पर संगीन अपराधों में दायर 49 मुकदमों की सूची उनके पास है। इसमें से 21 मुकदमे भारतीय दंड विधान की धारा-307 और अन्य गंभीर अपराध से संबंधित हैं। 13 मुकदमे रंगदारी और दबंगई से संबंधित हैं। 15 मुकदमे आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट की विभिन्न धाराओं में दायर किये गये हैं। कहा है कि वह चार…
रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार पर सीपीआइ चुनाव लड़ेगी। लोहरदगा से महेंद्र उरांव, पलामू से अभय भुइयां, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय से पहली सूची की घोषणा रविवार को की गयी पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और पार्टी के अन्य नेताओं ने रविवार को एक बैठक कर उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा की है।
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ओर भाजपा और सहयोगी दल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने को कार्य कर रही है। जबकि दूसरी ओर विभाजनकारी ताकतें परिवारवाद, जातिवाद से सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का काम रहे हैं। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है। मोदीजी की गारंटी पर देश को यकीन है। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के मैदान में रविवार को आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में मेरठ-हापुड़ लोकसभा, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए…
रांची। हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरस्कार-2023 का आयोजन रविवार को दिल्ली में किया गया। इसमें झारखंड की सलीमा टेटे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सलीमा को हॉकी इंडिया की ओर से 25 लाख का चेक दिया गया। पुरुषों में हार्दिक सिंह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाडी़ के रूप में सम्मानित किया गया। इस वर्ष हॉकी इंडिया की ओर से आठ श्रेणियों कुल 32 खिलाड़ियों को वार्षिक पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनके बीच कुल 7.56 करोड़ की राशि दी गई। सलीमा टेटे के अलावा…
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ की धरती से रविवार को एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भ्रष्टाचार हटाओ, जबकि विपक्ष का इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाओ के नारे से आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया है। आज बड़े-बड़े नेता जेल में हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी नहीं मिल रही है। उनकी सरकार न केवल भ्रष्टाचार मिटा रही है बल्कि भ्रष्टाचारियों द्वारा लूटे गए…
पलामू। डालटनगंज स्टेशन से नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के बीच विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 163 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया और उनसे 01 लाख 18 हजार 480 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। सीआईटी बीएम पांडेय ने रविवार को बताया कि अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मूतवी, शक्तिपुंज, पलामू एक्सप्रेस गाड़ियों में वित्तीय वर्ष को लेकर आरपीएफ, जीआरपी व टीटी स्टाफ ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में 163 बेटिकट यात्रियों को अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 01…
रांची। जेपीएससी पीटी परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन झारखंड बंद का आयोजन करेगा। इसके लिए तैयारी आरंभ कर दी गयी है। एसोसिएशन ने कहा है कि जल्दी ही झारखंड बंद की तिथि की घोषणा कर दी जायेगी। साथ ही एसोसिएशन ने कहा है कि झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी भ्रष्ट व्यवस्था की महत्वपूर्ण अंग बन चुके हैं। इसमें अचानक बदलाव या सुधार संभव नहीं है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। छात्रों से इलके लिए संपर्क किया जा रहा है। जेपीएससी कार्यालय घेराव कार्यक्रम स्थगित एसोसिएशन…
रांची। नक्सली हिंसा में शहीद हुए एसपी अमरजीत बलिहार के बेटे जैकब बलिहार की पढ़ाई के लिए 1.56 लाख रुपये की राशि आवंटित की गयी है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह राशि अलॉट किया है। बता दें कि 2 जुलाई 2013 को एसपी अमरजीत बलिहार दुमका में डीआइजी की बैठक में शामिल होकर पाकुड़ लौट रहे थे। इसी बीच काठीकुंड थाना के जमनी मोड़ के समीप जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी में एसपी सहित अंगरक्षक चंदन थापा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, मनोज हेंब्रम, राजीव कुमार शर्मा, संतोष मंडल शहीद…
नयी दिल्ली/रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। झारखंड से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शामिल हुए। इस रैली में अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का मसला छाया रहा। अधिकांश नेताओं ने इन दोनों नेताओं का जिक्र किया और अपना-अपना समर्थन इन्हें दिया। इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि इस मंच से 50 फीसदी महिला एवं 9 फीसदी आदिवासी समाज की ओर…
जयपुर। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के दो दिन के दौरे पर जयपुर पहुंच गए हैं। दोपहर करीब दो बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। शाह सीकर में रोड शो के साथ राजस्थान में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। शाह एयरपोर्ट से सीधे जवाहर सर्किल स्थित होटल पहुंचे। यहां वे पांच लोकसभा सीटों चूरू, झुंझुनूं, करौली-धौलपुर, नागौर और दौसा की कोर कमेटियों की संयुक्त बैठक ले रहे हैं। इन पांचों सीटों पर भाजपा ने नए चेहरों पर दांव खेला है। बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति…