Author: admin

काबुल। अफगानिस्तान में आज (गुरुवार) सुबह स्थानीय समयानुसार 5:44 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। फिलहाल जनहानि के नुकसान की सूचना नहीं है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स हैंडल पर अफगानिस्तान में आए ताजा भूकंप का ब्यौरा साझा किया है। उल्लेखनीय है कि भूकंप के लिहाज अफगानिस्तान बेहद संवेदनशील है। अफगानिस्तान में पिछले साल अक्टूबर में आए तूफान से भारी तबाही हो चुकी है। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी। इस भूकंप ने 2053 से ज्यादा लोगों को…

Read More

वाशिंगटन। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है और उनका कहना है कि उनके खेल करियर को समाप्त करने के फैसले में उम्र निर्णायक कारक नहीं होगी। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह अपने करियर को तभी अलविदा कहेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह योगदान देने में असमर्थ हैं। मेसी ने बुधवार को बिग टाइम पॉडकास्ट के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे पता है कि जिस क्षण मुझे लगेगा कि मैं अब प्रदर्शन नहीं कर रहा हूं, मैं इसका आनंद नहीं ले रहा हूं या अपने साथियों की मदद…

Read More

पटना। बिहार में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव का मतदान कराए जाएंगे। ऐसे में भाजपा ने चुनावी रण में उतरने के लिए ठोस रणनीति बनाई है, जिससे विरोधियों को मात दिया जा सके। भाजपा हाईटेक रथों से चुनावी प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्र में हाईटेक रथों से चुनावी प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यों को इसके माध्यम से बताया जाएगा। बिहार भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में प्रचार रथ बनकर तैयार हैं। इन रथों को बिहार के हर जगह पर ले जा कर एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री…

Read More

पटना। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 31 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है। केन्द्र के मुताबिक उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में 31 मार्च यानी रविवार तक गर्मी का प्रकोप रहेगा और अधिकतम तापमान 38 सेंटीग्रेड तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जतायी है। मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण और गोपालगंज में आगामी 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 से 36 सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 20 से 24 सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। दूसरी ओर उत्तर – मध्य बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर…

Read More

– कांग्रेस के एकतरफा सीट और प्रत्याशी घोषणा से झामुमो खफा – लोहरदगा सीट पर चमरा का उतरना तय – झामुमो ने लोहरदगा सीट से प्रत्याशी का किया ऐलान तो फ्रेंडली फाइट संभव रांची। कांग्रेस द्वारा तीन सीटों पर प्रत्याशी के ऐलान के बाद आज शाम साढ़े चार बजे झामुमो प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। गांडेय विधानसभा उपचुनाव सीट से भी झामुमो आज अपने प्रत्याशी का ऐलान कर सकता है। पार्टी यहां से कल्पना सोरेन को प्रत्याशी बना सकती है. इधर कांग्रेस द्वारा बिना राय-मशवरा किये लोहरदगा सीट से प्रत्याशी का ऐलान करने को लेकर झामुमो में नाराजगी है। झामुमो लोहरदगा के…

Read More

रांची। राज्य में शुक्रवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश हो सकती है। रांची मौसम विभाग ने राज्य में 30 और 31 मार्च को अलग-अलग स्थान पर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम की आंख मिचौली चल रही है। कई जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होता है। वहीं, सूरज ढलते ही, रात में हल्की ठंडी हवा चलने लगती…

Read More

रांची। सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित नर्सिंग होम के समीप से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की शिनाख्त कान्हा (25) के रूप में की गई है। वह बूटी मोड़ बस्ती का ही रहने वाला था। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि युवक का शव पूरी तरह से क्षत- विक्षिप्त अवस्था में बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। युवक के पहने हुए कपड़े से उसकी पहचान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

Read More

रांची। नामकुम थाना पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग़ुरूरपीढ़ी में दो एकड़ में लगे अफ़ीम की अवैध खेती को नष्ट किया है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम में अभी जरूर से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के बाद नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम ने कार्रवाई करते हुए अफीम के अवैध खेती को नष्ट किया। मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन के संयोजक डॉ. बिपिन कुमार ने कहा है कि आयुष देश की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धित है। इसे सारी दुनिया में पहुंचाना जरूरी है। आयुष संवर्द्धन के लिए डॉ. बिपिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आयुष देश-विदेश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने यह उद्गार राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल आयुष सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए। इस सम्मेलन का आयोजन आयुष्मान और इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में किया…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। चक्रधरपुर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने गुरुवार सुबह चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर के जराईकेला स्थित अंतर राज्य स्टेट स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने पड़ोसी राज्य ओडिशा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का गहन जांच किया। साथ ही उपस्थित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को जांच के दौरान किसी भी तरह के संदिग्ध वस्तु, कैश इत्यादि पाए जाने पर तत्काल जब्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 का स्वच्छ एवं निष्पक्ष संचालन के निमित्त इंटर स्टेट…

Read More

महोबा उत्तर प्रदेश। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग किया गया। जिला अपर पुलिस अधिक सत्यम ने घटना की पुष्टि की है। यह हादसा महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के सीमा पर हुआ। जलते ट्रकों को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद…

Read More