रांची। बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड के आरजे अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही घर में बुधवार को खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ज्योति प्रकाश के रूप में हुई है। ज्योति प्रकाश (46) नेपाल हाउस स्थित झारखंड खनिज निगम में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार ज्योति प्रकाश बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित आरजे अपार्टमेंट में सपरिवार रहते थे। मंगलवार की रात ज्योति प्रकाश खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। बुधवार को लेट तक नहीं उठने पर मृतक की पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन…
Author: admin
पटना। बिहार की जमुई लोकसभा सीट से एनडीए ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बिहार में एनडीए का हिस्सा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने बुधवार को अरुण भारती को यहां से टिकट दिया है। अरुण रिश्ते में चिराग के जीजा हैं। चिराग ने मां और बहन की मौजूदगी में अरुण भारती को पार्टी का सिंबल दिया। लोक जनशक्ति पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पार्टी ने लिखा है कि जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-40 से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी घोषित होने पर अरुण भारती को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जमुई में पहले…
रांची। रांची सिविल कोर्ट सहित झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में एक अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट ने पत्र जारी कर मॉर्निंग कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना जारी कर दी है। मॉर्निंग कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 29 जून तक चलेगी। फिलहाल झारखंड की निचली अदालतों में डे कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
रांची। राज्यसभा चुनाव-2016 में हुए हॉर्स ट्रेडिंग मामले में एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत ने बुधवार को गृह विभाग के अपर सचिव अविनाश चंद्र ठाकुर को छह अप्रैल को उपस्थित होकर पक्ष रखने की तिथि निर्धारित की है। मामले के अनुसंधानकर्ता ने जनवरी 2024 में क्लोजर रिपोर्ट तैयार करते हुए इस केस को बंद करने का आग्रह कोर्ट से किया था। इसके बाद अदालत ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया था और अपना पक्ष रखने को कहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 मार्च, 2018 को जगन्नाथपुर थाने में विशेष शाखा के तत्कालीन एडीजी सह वर्तमान…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रथम चरण के नामांकन के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) की गुटबाजी खुलकर सामने आयी। लखनऊ से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश देते रहे, तो उधर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार बनने जा रहे चेहरों का पुतला फूंक दिया। रामपुर में लोकसभा सीट के लिए तमाम अटकलें लगती रहीं और समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान अपनी बात मनवाने पर अड़े रहें। आजम खान ने पहले से अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए आग्रह किया। जब…
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार रोचक होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रचार शुरू हो गया है तो 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। अभी मेरठ लोकसभा सीट से एक सांसद चुना जाता है, लेकिन एक समय मेरठ सीट से तीन सांसद चुने गए थे। मेरठ लोकसभा सीट का इतिहास बड़ा ही रोचक है। 1952 में देश में हुए पहले आम चुनावों में मेरठ को तीन लोकसभा क्षेत्रों में बांटा गया था। इसमें मेरठ जिला (पश्चिम), मेरठ जिला (दक्षिण) और मेरठ जिला (उत्तर…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को फिलीपींस, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, केन्या और जॉर्जिया के राजदूतों व उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में फिलीपींस के राजदूत जोसेल फ्रांसिस्को इग्नासियो, उज्बेकिस्तान के राजदूत सरदार रुस्तम्बेव, बेलारूस के राजदूत मिखाइल कास्को, केन्या के उच्चायुक्त पीटर मैना मुनीरी और जॉर्जिया के राजदूत वख्तंग जोशविली शामिल थे।
– बेंच ने शाम चार बजे फैसला अपलोड करने का आदेश दिया नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपनी हिरासत और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने आज शाम चार बजे फैसला अपलोड करने का आदेश दिया। आज सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी की वजह राजनीतिक है। उनको और उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय करने के लिए उनको…
पटना। नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के पटना-डीडीयू रेलखंड पर मंगलवार रात लगभग एक बजे 01410 अप दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। यह घटना बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया और कारीसाथ स्टेशनों के बीच हुई। घटना के बाद अप और डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया। घटना के बाद अप लाइन में करीब तीन घंटे और डाउन लाइन में करीब छह घंटे के बाद परिचालन बहाल किया जा सका। ट्रेन के तीन डिब्बे को इंजन के साथ बक्सर स्टेशन पर बुधवार सुबह से खड़ी स्पेशल ट्रेन और…
रांची। राजधानी रांची के रिम्स में होली के दौरान 25 और 26 मार्च को 533 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। रिम्स से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 203, न्यूरो में 24, ऑर्थो में 10, सर्जरी में 23 और 26 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 205, न्यूरो में 23,ऑर्थो में 13 एवं सर्जरी में 32 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। रिम्स के पीआरओ डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि होली के दौरान दो दिनों में रिम्स में 533 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। इसमें कुछ मरीज दुर्घटना…
हजारीबाग। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत जेसीबी को जलाने के प्रयास और फायरिंग के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में पुअनि मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव थाना, थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापेमारी दल ने सुलेन्द्र गंझू, एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता, राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर सुनील यादव, प्रिंस कुमार सिंह को कोडरमा जयनगर स्थित घर से गिरफ्तार…