Author: admin

कोलकाता। रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद मंगलवार रात 95 वर्ष की आयु में बृह्मलीन हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। वो 2017 में रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बने थे। शोकाकुल रामकृष्ण मिशन ने रात को बयान जारी कहा, ”रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली।” उन्हें संक्रमण के कारण 29 जनवरी को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सांस की दिक्कत बढ़…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के…

Read More

नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है, ”कोई भी काम हाथ में लो तो उसे पूरा जरूर करो। इसके बाद भूल जाओ। आप के काम का मूल्यांकन करना जनता और मीडिया का काम है।” लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद गडकरी की अपने गृह जनपद नागपुर में सक्रियता दोगुनी हो गई है। अपने व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकाल कर उन्होंने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से विशेष बातचीत में कार्यशैली पर पूछे गए सवाल पर यह टिप्पणी की। केंद्रीय राजनीति में आने से पहले गडकरी 2009 से 2013 तक भाजपा के अध्यक्ष थे। इससे पूर्व 1995…

Read More

पूर्णिया। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आज शाम पूर्णिया शहर की पैदल यात्रा की और लोगों से गले मिले। उन्होंने दुकानदारों से मुलाकात की और होली की बधाई दी। पप्पू यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक चल रहे थे। पप्पू आज शाम सीधे दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे। बागडोगरा से पूर्णिया आने के दौरान कई जगहों पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। पूर्णिया के भट्ठा बाजार के खीरू चौक पर उनके समर्थक इंतजार कर रहे थे। उनकी यह पैदल यात्रा खीरू चौक से होते हुए लखन चौक झंडा चौक आर एन साव चौक तक पहुंची। उन्होंने…

Read More

रांची। रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकसभा आम निर्वाचन में आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलट के जरिये मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डाक मतपत्र संबंधित सभी बारिकियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होेंने बताया कि आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए चुनावी कर्तव्य प्रमाण पत्र (ईडीसी) एवं डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। संबंधित विभागों की ओर से…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला इलाके के बेशम शहर में मंगलवार को बड़े आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मलकंद के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने इसकी पुष्टि की है। डीआईजी ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे अपने वाहन को उस कार से टकरा दिया, जिसमें चीनी नागरिक सवार थे। हमले में गंभीर रूप से घायल पाकिस्तानी कार चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया…

Read More

न्ई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने हाल ही में ब्रुसेल्स में पहले परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए प्रधानमंत्री डी क्रू को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के बीच उत्कृष्ट संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने व्यापार, निवेश, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, हरित हाइड्रोजन, आईटी, रक्षा, बंदरगाह सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूरोपीय संघ परिषद की मौजूदा बेल्जियम अध्यक्षता के तहत भारत-यूरोपीय संघ…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयान को विभाजनकारी मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि ये नारे किसी हिंदू या मुसलमान ने नहीं बल्कि एक भारतीय ने लगाए थे। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कल केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर बोलते-बोलते एक बहुत ही विचित्र बयान दिया। उन्होंने कहा है कि ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे सबसे पहले दो मुसलमानों ने लगाए…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों से जुड़ी अपनी छठी सूची जारी की है। इसमें राजस्थान से दो और मणिपुर से एक नाम है। पार्टी ने राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल मीना और करौली-डोलपुर सीट से इंदु देवी को मैदान में उतारा है। इनर मणिपुर सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर मणिपुर सरकार में मंत्री को टिकट दिया गया है। पार्टी ने राजस्थान से भी दोनों मौजूदा सांसद मनोज राजोरिया और जसकौर मीना का भी टिकट…

Read More

पटना। बिहार में समस्तीपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद प्रिंस राज ने मंगलवार को बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावडे से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर दी। बिहार एनडीए में अब तक सीट नहीं मिलने से परेशान समस्तीपुर सांसद ने बड़ा दाव चला है। समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने अब बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की है। समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने इस मुलाकात की जानकारी खुद एक्स पर दी है। इसके बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा प्रिंस राज को चिराग की पार्टी से टिकट दिलाने की कोशिश कर सकती…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव को देखते हुए रांची डीआईजी अनूप बिरथरे ने मंगलवार को अंतरराज्यीय बॉर्डर मुरी, पुरुलिया, श्याम नगर और सोनाहातु बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान डीआईजी ने बॉर्डर पर मौजूद पदाधिकारी और पुलिस बल को 24 घंटे सीमा से आने जाने वाले हर वाहन को जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही मादक पदार्थ, शराब, नगद रुपये सहित अन्य चुनाव को प्रभावित करने वाले वस्तु पर विशेष नजर रखते हुए चुनाव से संबंधित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये । मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली रणवीर सिंह एवं थाना प्रभारी मुरी ओपी, सिल्ली थाना, सोनाहातू थाना…

Read More