भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के गोराडीह चौक के समीप रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक एक घर में जा घुसी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि महिला का पति जयराम मंडल और उसका बच्चा घायल हो गया है। मृतका की पहचान साबिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने घायलों को मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना को देखते हुए काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हुए और मृतका के शव…
Author: admin
खूंटी। तोरपा प्रखंड के ममरला स्थित विधायक आवास पर रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने समारोह में एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि होली सामाजिक समरसता तथा भाईचारा को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर होली मनाएं। मौके पर संतोष जायसवाल, विनोद भगत, शशांक शेखर राय, दीपक तिग्गा, केशव कुमार, मुकेश गुप्ता, करण राजक, भगीरथ राय, बिनोद राय, लाल शिवनारायण शाहदेव आदि उपस्थित थे।
खूंटी। अखिल भारतीय सरना समाज की रविवार को तोरपा प्रखंड के ममरला गांव में हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, प्रखंड स्तर पर सरहुल मनाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता रेड़ा मुंडा ने की। मौके पर लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गयी और संपूर्ण सरना समाज से अपील की गई की कि सभी सरना धर्मावलंबियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करें। बैठक में विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के विकास के लिए कटिबद्ध हैँ. उन्होंने झारखंड के आदिवासी समाज के अर्जुन मुंडा को…
खूंटी। भाजपा के खूंटी लोकसभा संयोजक और तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घोटालों की जननी है। कांग्रेस ने एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये का कोयला, लाख 76 हजार करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घेटाला, 3600 करोड़ रु का हेलीकाप्टर, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ गेम्स और पांच हजार करोड़ का नेशनल हेराल्ड घोटाला किया। कोचे मुंडा रविवार को तोरपा के ममरला स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। विधायक नें कहा कि कांग्रेस ऐसी भ्रष्ट पार्टी है, जो घोटाला पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा और आयकर विभाग को कटघरे…
रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव कराने के लिए आयोग दिन रात तैयारियों में जुटा है। चुनाव कार्य में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अलग भत्ता देने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इसके मद्देनजर चुनाव कार्य में नाइट ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को दिए जाने वाले अतिरिक्त पारिश्रमिक भत्ता को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसके अनुसार कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में हुई वृद्धि एवं सप्तम वेतन आयोग द्वारा संशोधित वेतनमान आदि को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारी-कर्मचारी को निर्धारित अवकाश के…
पटना बिहार। लोकसभा चुनाव के लिए जदयू ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से वरिष्ठ नेता वशिष्ट नारायण सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसमें पांच अति पिछड़े, छह पिछड़े, तीन सवर्ण, एक दलित और एक मुस्लिम प्रत्याशी हैं। इसके साथ पार्टी ने अपने दो वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया है। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू और सिवान से कविता सिंह बेटिकट कर दी गयी हैं। किसे कहां से मिला टिकट वाल्मिकीनगर- सुनील कुमार शिवहर-लवली आनंद सीतामढ़ी-देवेश चंद्र ठाकुर झंझारपुर-रामप्रीत…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें सात नाम मुस्लिमों का है। बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर से माजिद अली, कैराना से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, बिजनौर से विजेन्द्र सिंह, नगीना से सुरेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को पार्टी ने टिकट दिया है। इनके अलावा मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल, गौतमबुद्धनगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर, गिरीश चन्द्र जाटव, आंवला से आबिद अली,पीलीभीत से…
लातेहार। पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव में छापेमारी कर लगभग 44 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद सामग्रियों में 4.2 किलोग्राम अफीम, 32 किलोग्राम गांजा और 46 किलोग्राम डोडा हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें इंद्र देव गंझु और आदित्य गंझु शामिल हैं। दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेमरसोत गांव के रहने वाले हैं। इस संबंध में एसपी अंजनी अंजन ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना पर बालूमाथ डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सेमरसोत गांव में छापेमारी की। इस…
कोलकाता। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ लगभग सभी पार्टियों की तकरार नई बात नहीं है। बंगाल में तमाम तल्खियों के बावजूद वाम दलों के साथ कांग्रेस का तालमेल बेहतर रहा था लेकिन अब वह भी टूटने के आसार हैं। इसकी वजह है कि कूचबिहार लोकसभा सीट पर जहां पहले से ही वाम मोर्चा ने उम्मीदवार उतारे थे, वहां भी कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। शनिवार रात कांग्रेस की ओर से जिन 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पूरे देश के लिए किया गया है, उनमें कूचबिहार लोकसभा सीट से प्रिया राय चौधरी को…
– सोमवार तड़के चार बजे भस्म आरती में मनाया जाएगा धुलेंड़ी पर्व उज्जैन। देशभर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। परम्परा के अनुसार, आज (रविवार) फाल्गुन पूर्णिमा पर देश में सबसे पहले उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में होलिका दहन होगा। वहीं, सोमवार को धुलेंड़ी का पर्व भी देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में ही मनाया जाएगा। दरअसल, देश में सभी पर्वों की शुरुआत भगवान महाकालेश्वर के मंदिर से ही होती है। यहां सभी पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं और यह परम्परा वर्षों…
रांच। मेन रोड इलाके में अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद एसएसपी ने डेली मार्केट थानेदार उत्तम उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया है। बता दें कि अपराधियों ने शनिवार को दोपहर 3.20 बजे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।