मधुबनी। जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में रविवार को सन्निकट लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास है। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश पर जिला में मतदान के प्रति जागरूक करने का निरंतर उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार किया जा रहा है।मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम मैथिली भाषा में स्लोगन बनवाकर प्रचार- प्रसार करवा रहे हैं। डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि मतदान फीसदी बढ़ाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रम एवं नुक्कड़ सभा जारी है। जिला में रविवार को जीविका ग्राम संगठन द्वारा कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली,शपथ, मेहंदी प्रतियोगिता,घर-घर दस्तक आदि कार्यक्रम आयोजित…
Author: admin
पलामू। होली से एक दिन पहले दो युवकों की हत्या कर दी गई। एक युवक की हत्या चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरताड़ स्थित कोयल नदी किनारे हुई, जबकि दूसरे की मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली इलाके में मार डाला गया। दोनों की हत्या तेज धारदार हथियार से की गई है। डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना को दो गुटों की आपसी रंजीश से जोड़ कर देखा जा रहा है। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (20) एवं सुजीत भुइयां उर्फ़ बौधा के रूप में…
लातेहार। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांची नम्बर के वाहन से लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एसपी अंजनी अंजन ने चेकिंग के दौरान 2.99 लाख रुपया बरामद किया। एसपी अंजनी अंजन विधि व्यवस्था को देखने खुद सड़क पर उतरे थे। बताया जाता है कि जिला में बनाए गए अंतर जिला स्तरीय चेकिंग प्वाइंट पर यह रुपये बरामद किए गए। शनिवार की देर रात मनिका थाना के पास एसपी अंजनी अंजन की मौजूदगी में जांच के क्रम में वाहन (जेएच01इएन4483) से अवैध रूप से लेकर जा रहे हैं 2,99, 500 लाख रुपए की बरामदगी की गई।
– राजगढ़ से 33 साल बाद लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह – रतलाम से कांतिलाल भूरिया और भोपाल से अरुण श्रीवास्तव को बनाया उम्मीदवार भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भोपाल से अरुण श्रीवास्तव और राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, रतलाम लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया को टिकट दिया गया है। कांग्रेस अब तक मप्र की 29 सीटों में 22 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि सात सीटों को अभी होल्ड पर रखा है।…
संवेदनशील इलाके में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना और पोलिंग पार्टी को सुरक्षित पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौती है। राज्य में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। चार चरणों में होनेवाले चुनाव के लिए आयोग ने 29521 मतदान केंद्र बनाए हैं, जो पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव के तुलना में 57 मतदान केंद्र अधिक हैं। इन मतदान केंद्रों में कई ऐसे मतदान…
रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाया जाता है। इस अभियान में अधिक बिजली बिल बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन सरकारी कार्यालयों के बिजली बिल बकाया होने पर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इन कार्यालयों से नोटिस के जरिये ही बिजली बिल भुगतान करने की गुजारिश की जाती है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो सिर्फ राजधानी में कई ऐसे सरकारी कार्यालय है जहां बिजली बिल 52 लाख से भी अधिक है। इसमें कुछ धार्मिक स्थल भी शामिल है। लेकिन इनसे…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से एक तस्कर को 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम गुलशन कुमार बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है। इसके पास से चार पैकेट में कुल 24 किलो गांजा बरामद किया गया।बरामद गांजा का बाजार मूल्य दो लाख 40 हजार बताया जा रहा है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर हटिया स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक को व्यक्ति काले रंग का…
सहरसा। जन अधिकार पार्टी(लो) का कांग्रेस में विलय होने पर रंजन यादव के आवास पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुले दिल से स्वागत किया।वही एकमत हो कर कहा हमारे नेता पप्पू यादव देश बचाने के लिए हर एक कुर्बानी देने के लिए तैयार है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे रंजन यादव ने कहा हमारे नेता पप्पू यादव का निर्णय सही है और मैं कांग्रेस नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी आभार प्रकट करते हैं। जो कांग्रेस जैसे समुन्द्र में हमारे को विलय किए।वहीं जाप के प्रदेश महासचिव रहे शशिभूषण यादव ने कहा पप्पू यादव के कांग्रेस…
पटना। जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी पत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा शनिवार को जदयू में शामिल हो गये। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ एवं विधानपार्षद ललन सर्राफ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, संतोष कुशवाहा, अनिल कुमार, रंजीत कुमार झा, वासुदेव कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, राहुल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा पार्टी के पुराने साथी रहे…
कोडरमा। पुलिस महानिरीक्षक बोकारो माइकल राज एस शनिवार को कोडरमा पहुंचे। आईजी और एसपी अनुदीप सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाले विभिन्न प्रकार के सुरक्षा समस्या एवं विधि व्यवस्था के संबंध में बैठक की। इसमें शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान अंतर राज्यीय चेक पोस्ट, अवैध शराब, मादक द्रव्य आदि के परिवहन, नक्सली गतिविधि के रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विभिन्न अंतर राज्यीय चेक पोस्ट को प्रभावी बनाए रखने हेतु प्रतिनिधि, पदाधिकारी, कर्मी एवं संबंधित थाना अधिकारी निर्देश देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन कार्यक्रम आयोजित रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टोल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस-झामुमो-राजद के महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री…