Author: admin

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर झामुमो और कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा झामुमो ने चिंता जतायी- केंद्र सरकार के केंद्रीय सुरक्षा बल आकर पार्टी कार्यालय पर बमबारी न कर दें रांची। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर झामुमो कैंप कार्यालय में शनिवार को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य एवं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जम कर जुबानी हमला किया। केंद्र सरकार पर संविधान के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु…

Read More

विशेष -झारखंड की राजधानी में उम्मीदवार की नहीं, पार्टी की जीत होती है -इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले के हैं आसार -इंडी अलायंस के लिए बहुत मुश्किल है इस दुर्ग को भेद पाना झारखंड की राजधानी, यानी रांची लोकसभा सीट पर वैसे तो चुनावी प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरू होगी और वोट 24 मई को पड़ेंगे, लेकिन यहां राजनीतिक गतिविधियां बहुत तेज हो चुकी हैं। भाजपा ने संजय सेठ को लगातार दूसरी बार मैदान में उतार दिया है, तो इंडी अलायंस में अब तक न सीटों का बंटवारा हुआ है और न उम्मीदवारों के नाम…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने शनिवार को संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया दिखा रही है। देश सरकार, कानून और संविधान से चलता है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी उसका उदाहरण है। ऐसी ही घटना दिल्ली में घटी है। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया…

Read More

रामगढ़। जिले में पुलिस चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ने में एक बार फिर सफल हुई है। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया। साथ ही एक आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस संबंध में शनिवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में 22 मार्च को हॉस्पिटल गेट के पास से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और मुकुंदाबेड़ा स्थित क्वार्टर से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इस मामले में वेस्ट बोकारो ओपी में…

Read More

रांची। डेली मार्केट थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास एक व्यक्ति की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति का नाम का नाम बजरुद्दीन उर्फ छोटू बताया जा रहा है। वह कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार वह पत्नी के साथ चर्च रोड कपड़ा मंडी में खरीदारी कर रहा था। इस दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे राज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मूल…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनसे इस्तीफे की मांग की है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि सुचिता की राजनीति की बात करते-करते शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ईडी की गिरफ्त में हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन अब वे जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे हैं। शनिवार को संवाददाताओं से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां तक कि चारा घोटाले में शामिल लोगों ने भी इस्तीफा दे दिया था…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर की टेल्को थाना पुलिस ने शनिवार को मिलेनियम पार्क के नजदीक ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितों के पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक बाइक सहित अन्य समान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपित में गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू बस्ती घोड़ाबंधा निवासी संजय गोराई और बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानदीप स्कूल के नजदीक रहने वाला राजेश तन्तुबाई शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि टेल्को थाना क्षेत्र के मिलेनियम पार्क के समीप साई मंदिर के पास दो लड़के ब्राउन शुगर की ब्रिकी कर…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए गुहार लगायी है। राजेश कोड़ा ने अधिवक्ता जयशंकर तिवारी के माध्यम से शनिवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट में एक अप्रैल को सुनवाई होगी। राजेश कोड़ा पर इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने का आरोप है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत के अनुसार राजेश कोड़ा ने वर्ष 2004 से 2010 तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है। इससे पहले इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े केस में मधु कोड़ा की पत्नी और…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह के गांव घुम्मनहेड़ा में उनके ठिकानों पर आयकर विभाग और इडी ने छापेमारी की है। परिवार के किसी भी व्यक्ति को घर और आवास पर अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। आज दाेपहर बाद नोटों की गिनती करने की मशीन लेकर एक व्यक्ति विधायक के आवास व कार्यालय परिसर में दाखिल हुआ। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने ही यह मशीन मंगवाई है। विधायक गुलाब सिंह के आवास और कार्यालय पर आयकर विभाग की छापेमारी की भनक…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपी अफसर अली की जमानत याचिका पर शनिवार को आंशिक सुनवाई हुई। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल निर्धारित की है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अफसर अली की गिरफ्तारी में अपनाई की प्रक्रिया संबंध में ईडी से जानकारी मांगी थी। पूर्व की सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि अफसर अली के खिलाफ मामले में आरोप पत्र दाखिल हो गया है और जांच…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में मिनरल्स के ट्रांसपोर्टेशन में लगे वाहनों एवं उनपर लदे सामानों को जब्त कर कार्यवाही चलाने और वाहन को नीलाम करने (राज्य सात्करण करने) का अधिकार उपायुक्तों के पास है या अदालत के पास है, इसपर सभी पक्षों की सुनवाई शनिवार को पूरी हो गई। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले को लेकर जटाशंकर झा सहित 11 याचिकाएं हाई कोर्ट में दाखिल की गई हैं। याचिकाकर्ता ने झारखंड माइनर मिनरल ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज रूल 2017 के रूल 11 (V) को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं…

Read More