अररिया। रंगों के पर्व होली की खुमारी लोगों के सर चढ़कर बोलने लगी है।होली से पूर्व होलियाना मूड में लोग आ गए हैं और रंग अबीर और गुलाल का दौर जारी है। होली की रंगों की रंगीनियत में सराबोर होने का दौर भी शुरू हो चुका है।विभिन्न सामाजिक और जातीय संगठन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन कर होली के गीतों पर थिरकने का दौरा शुरू है।इसी कड़ी में फारबिसगंज में सकल मारवाड़ी समाज की ओर से तेरापंथ भवन में होलीकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मारवाड़ी समाज के जैन समाज,अग्रवाल समाज,माहेश्वरी समाज और ब्राह्मण समाज के…
Author: admin
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम…
मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे…
चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीज़न के शुरुआती मैच में जीत के साथ अपनी कप्तानी की शुरुआत करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के नवनियुक्त कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें टीम का नेतृत्व करते हुए कोई दबाव महसूस नहीं हुआ। रचिन रवींद्र और शिवम दुबे की उम्दा पारियों और मुस्तफिजुर रहमान के चार विकेटों की बदौलत गत चैंपियन सीएसके ने आरसीबी पर छह विकेट से हराकर, गायकवाड़ युग की शानदार शुरुआत की। जीत के साथ, सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ अपने शानदार घरेलू रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया। अपने घरेलू मैदान पर सीएसके ने आरसीबी से 9 मैच खेले…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने आज शनिवार) सुबह आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर छापा मारा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी की यह बड़ी कार्रवाई है। इडी के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर मौजूद हैं। कहा जा रहा है यह कार्रवाई भी कथित दिल्ली आबकारी (शराब) नीति घोटाला मामले से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को इस केस में इडी 21 मार्च की रात गिरफ्तार कर चुकी है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
मॉस्को। कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआई) ने रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने समाचार एजेंसी अमाक में बयान जारी कर कहा कि उसने मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया। इसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास समाचार एजेंसी ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले…
रांची। भगत सिंह के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय युवा शक्ति आंदोलन के अध्यक्ष उत्तम यादव के शनिवार को शहादत देने के पूर्व ही रांची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तम को सुखदेवनगर थाना में रखा गया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा सुखदेवनगर में लगने लगा है। मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू ने बताया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति के जरिये शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा मोरहाबादी में लगाया जा रहा था, जिसे जिला प्रशासन ने लगनेनहीं दिया था। इसके बाद…
रांची। रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र के सिल्ली रंगामाटी सड़क के गोड़याटांड आनन्द नगर के समीप शनिवार सुबह पोल्ट्री मुर्गा लोड किए बोलेरो मैक्स पिकअप गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। वहीं ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मौके पर सोनाहातू पुलिस पहुंच कर शव को लेकर थाना ले गयी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने मैक्स पिकअप गाड़ी में लोड मुर्गियों को अपने साथ ले गया। थाना…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (शनिवार) अमर शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ”मां भारती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन।” उल्लेखनीय है कि 23 मार्च,1931 को तीन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।
रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय में शनिवार को शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। यह सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है। इसलिए भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए लिए हम सब युवाओं को मिल कर संघर्ष को तेज करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि देश के राजनीतिक हालात में शहीद ए आजम भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचाने के लिए देश के…
रामगढ़। रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। सुबह जब आम नागरिक मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो शहर से महज 1 किलोमीटर आगे आर्मी कैंप गेट के समीप डिवाइडर पर ही एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल…