रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 73 शराब की बोतल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी आशुतोष कुमार और जयप्रकाश कुमार शामिल है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर बनाई गयी फ़्लाइंग टीम ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन पर दो व्यक्तियों को संदेहास्पद अवस्था में भारी बैग के साथ बैठा देखा । जांच करने पर 73 शराब की बोतल बरामद की गई। जब्त शराब का बाजार मूल्य 14…
Author: admin
हजारीबाग। जिले के सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड स्थित गीतांजलि ज्वेलर्स में तीन अपराधियों ने आभूषण लूट लिए। सभी अपराधियों ने अपने चेहरे छुपा रखे थे। दुकान में मौजूद दुकानदार और स्टॉफ को डराने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की गई। वहीं बताया जा रहा है कि अपराधी जो आभूषण लूटकर ले गए हैं, वह सभी नकली हैं। आभूषणों की दुकानें आमतौर पर आर्टिफिशियल आभूषणों से सजी होती हैं। अपराधी यही आभूषण साथ ले गए हैं। बताया जाता है कि शनिवार रात दुकान बंद करने से ठीक पहले तीनों अपराधी हथियार से लैस होकर वारदात को अंजाम दिया…
नई दिल्ली। समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता, अरब सागर में एक अपहृत जहाज में सवार सभी 35 समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। भारतीय नौसेना का यह अभियान तकरीबन 40 घंटे चला। भारतीय नौसेना की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इससे ऑपरेशन से संबंधित जानकारी साझा की गई है। जिसमें बताया गया है कि आईएनएस कोलकाता ने भारतीय तट से करीब 2600 किमी दूर समुद्री लुटेरों के जहाज रुएन को घेरा था। अभियान में आईएनएस सुभद्रा और समुद्री गश्ती विमान के साथ…
मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को मुंबई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आवास मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी भी पदयात्रा में शामिल हुए। आज शाम को राहुल गांधी दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर आम सभा को संबोधित करेंगे। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी हिस्सा लेने के आसार हैं। राहुल गांधी ने मुंबई के डॉ. बीआर अंबेडकर स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें…
चित्रकूट। देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर से भाजपा उम्मीदवार साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को चित्रकूट पहुंची। यहां पर उन्होंने मनोकामनाओं के पूरक भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन-पूजन कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ केंद में अपनी सरकार बनायेगी। कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपाल दास महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
– पुलिस आयुक्त ने मारपीट मामले की जांच के लिए बनाई टीम अहमदाबाद। गुजरात यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात विद्यार्थियों के साथ मारपीट मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने 5 पुलिस उपाधीक्षक और 4 क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई है। मामले में अब तक एक आरोपित की पहचान कर ली गई है। घटना गुजरात यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात हुई थी। मारपीट में एक अफगानी छात्र घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे अफगानिस्तान विद्यार्थी समेत अन्य विद्यार्थियों पर बाहर से आए 20 से…
-एक-दो दिन में घोषित हो जायेंगे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के नाम रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पूरी तरह से तैयार है। सभी सीटों पर गठबंधन जीतेगा। हेमंत सोरेन के दुमका से चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उन्हीं के नेतृत्व में हम लोगों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के हर कैडर, हर नेता को तैयार किया है और वह चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। एक-दो दिन में इंडिया गठबंधन के…
रांची। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पूरे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे, जिसमें झारखंड में कुल चार चरणों में चुनाव कार्यक्रम संपन्न होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की घोषणा के मुताबिक, झारखंड में पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू, दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग, तीसरे चरण में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर, चौथे चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा के चुनाव होगा। चार जून को चुनावी परिणाम आयेगा। झारखंड में 14 सीटों पर होगा चुनाव…
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम ) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर पिछले दो दिनों में पांच अलग-अलग घटनाओं में 1.72 करोड़ रुपये मूल्य का 2.99 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। यह सोना आरोपितों ने खजूर और शरीर के विभिन्न अंगों में छिपाकर लाए थे। इन सभी मामलों की गहन छानबीन कस्टम की टीम कर रही है। कस्टम सूत्रों ने शनिवार को मीडिया को बताया कि कस्टम की टीम हर दिन मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही है। इसी कड़ी में कस्टम की टीम ने 14 और 15 मार्च को निगरानी करते हुए पांच अलग -अलग मामलों में…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में होंगे और 4 जून को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में 96.8 करोड़ मतदाता होंगे जबकि 2019 में 90 करोड़ मतदाता थे। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष…
हजारों-लाखों लोगों का वह अह्लादित कर देनेवाला रुदन, जो वर्षों से अनवरत न्याय के लिए चीत्कार रहा था। पूछ रहा था कि हमें किस लिए सजा दी गई है? देश का विभाजन तुमने किया, इसमें हमारा क्या दोष था? कहना होगा कि उन सभी की ह्रदय वेदना को कई दशक बीत जाने के बाद अब जाकर न्याय मिला है। भारत में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू किया जाना जैसे उनकी वर्षों की तपस्या का परिणाम है। हालांकि इस कानून के लागू होने से यह तो पहले से तय था कि देश में कुछ विरोध के स्वर जरूर उठेंगे, किंतु…