Author: admin

पटना। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद शनिवार को बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं उसके मंत्री होंगे। जारी अधिसूचना के मुताबिक, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग, दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। जदयू के मंत्री बने बिजेन्द्र प्रसाद यादव…

Read More

53 प्रस्तावों पर लगी मुहर झारखंड शिक्षा पात्रता नियमावली को मंजूरी मिल गई है। सर्ड का नाम बदला- राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज का विभाग हुआ नाम राजनगर अंचल के 5 एकड़ जमीन रूंगडा माइंस को लीज दी जाएगी गौड्डा के पोरैयाहाट पथ को मंजूरी आम चुनाव में लगे पदाधिकारी की देय पारिश्रमिक की मंजूरी महिलाओं की सैनिटरी नैपकिन योजना को मंजूरी उत्तम आनंद की पत्नी को मिली अनुकंपा पर नौकरी जल जीवन मिशन के तहत 5 गांव में जमीन को मंजूरी  सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलेंगे बैग     रांची। झारखंड मंत्रालय में आज…

Read More

मुख्यमंत्री ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में डिग्री कॉलेज की रखी आधारशिला पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य बनता है। शिक्षा एक ऐसा जरिया है, जो आपके भविष्य की दिशा तय करता है। व्यक्ति के समग्र विकास के लिए अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है। यही वजह है कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज एवं विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह…

Read More

जमशेदपुर। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया। यह जमशेदपुर की जनता की जीत है और उन सभी विरोधियों के गाल पर थप्पड़ है, जिन्होंने हर संभव प्रयास किया कि इस निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मैंने जमशेदपुर खास कर मानगो की जनता को यह समर्पित करता हूं और यकीन दिलाता हूं कि हर वह वादा जो मैंने आपसे किया हैं वो पूरा करूंगा, बस अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद मुझपर बनाये रखें। उल्लेखनीय है कि यह फ्लाई ओवर मंत्री बन्ना गुप्ता…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित उषा मार्टिन के एमडी राजीव झवर की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई शनिवार को हुई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने राजीव झांवर के खिलाफ पीड़क करवाई पर रोक 22 मार्च तक जारी रखी है। अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पैरवी की। ईडी की ओर से अधिवक्ता एके दास ने पैरवी की। मामले को लेकर ईसीआईआर 2/ 2021 दर्ज किया है। उषा मार्टिन को घाटकुड़ी, पश्चिम सिंहभूम स्थित विजय टू में आयरन ओर के लिए कैपटिव माइनिंग का काम मिला…

Read More

रांची। लोकतंत्र के इतिहास में अब तक हजारीबाग लोकसभा सीट पर कुल 17 बार चुनाव हुए। इस सीट पर किसी भी पार्टी का कभी दबदबा नहीं रहा। हमेशा बदलाव का दौरा चला लेकिन सबसे ज्यादा यहां से भाजपा ने जीत दर्ज की। वर्ष 1952 से 2019 तक सात बार भाजपा, दो बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, तीन बार भारतीय कांग्रेस पार्टी, दो बार छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी, एक बार जनता पार्टी, एक बार भारतीय लोकदल और एक बार निर्दलीय ने जीत हासिल की है। हजारीबाग लोकसभा सीट ने देश को वित्त और विदेश मंत्री भी दिया है। 1952 में…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने शनिवार को चर्चित अलकतरा घोटाला में 1.08 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक महेश मेहरा के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक 22 मार्च तक जारी रखी है। महेश मेहरा की ओर से हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में मामले के अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी। कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर को परवा-गढ़वा रोड की 30 किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का काम रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट, डालटनगंज की ओर से दिया गया था। आरोप लगाया गया…

Read More

रांची। रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के गठित कोषांग के सभी वरीय पदाधिकारी और प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की । इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में कोषांगों की ओर से किए जा रहें कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। विभागीय दिशा निर्देश के तहत सभी कार्यों को ससमय सम्पादित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी सम्बंधित कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को कहा गया की भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्गत निर्देशों के तहत दिये गये प्रावधानों के…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में आरोपित सुनील यादव की ओर से दाखिल जमानत याचिका की सुनवाई शनिवार को हुई। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता की ओर से सुनवाई के दौरान कहा गया कि उनके खिलाफ जो आरोप लगे हैं वह निराधार हैं। अवैध खनन मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। सुनील यादव की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पक्ष रखा। सात अक्टूबर,…

Read More

धनबाद। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेपीएससी) रविवार को जिले के 65 परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएगी। अनुमंडल दंडाधिकारी उदय रजक ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि में धारा 144 दं.प्र.सं. के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को जिले के 65 परीक्षा केंद्रों में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 दो शिफ्ट में संपन्न होगी। प्रथम शिफ्ट सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय शिफ्ट दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में कदाचार मुक्त,…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 17 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दक्षिण अफ्रीका के लोगों के लिए यादगार है। 17 मार्च, 1992 को दक्षिण अफ्रीका के 33 लाख श्वेत मतदाताओं से पूछा गया कि क्या वो रंगभेद नियम को खत्म करना चाहते हैं। 1948 से चले आ रहे इस कानून पर हुए जनमत संग्रह में 28 लाख से ज्यादा श्वेत लोगों ने वोट किया। 68.73 फीसदी लोगों ने इसके पक्ष में वोट किया। इसके साथ ही नेल्सन मंडेला के 27 साल तक जेल में रहने की तपस्या सफल हुई। इस जनमत संग्रह कराने वाले दक्षिण…

Read More