रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रांची के जलस्रोतों के अतिक्रमण एवं रांची शहर के बड़ा तालाब की साफ-सफाई पर स्वतः संज्ञान की सोमवार को सुनवाई हुई हुई। मामले में जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से पूछा कि गर्मी में पेयजल की समस्या से कैसे लड़ेंगे? भविष्य में रांची में पेयजल का संकट ना आए, इसके लिए निगम और सरकार क्या योजनाएं बना रही है। शहर के जल स्रोतों में पानी संरक्षित रखने के लिए सरकार और निगम का क्या प्लान है? कोर्ट ने मामले के अगली सुनवाई तीन अप्रैल निर्धारित की…
Author: admin
-कर्रा में एकलव्य आदर्श विद्यालय का उद्घाटन और नियुक्ति प्रमाण वितरण समारोह खूंटी। जनजातीय मामलों और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है। इससे ही सशक्त समाज और विकसित भारत का निर्माण हो सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले छोत्रों को शिक्षित कर उन्हें तकनीकी ज्ञान से जोड़ा जाए, ताकि आनेवाल समय में वे विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकें। केंद्रीय मंत्री सोमवार को कर्रा में एकलव्य आदर्श विद्यालय के उद्घाटन और नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को बतौर…
रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा ने सोमवार को विधानसभा सचिवालय में नामांकन किया। नामांकन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदीप वर्मा का निर्विरोध चुना जाना तय है। देश में झारखंड के राज्यसभा चुनाव को लेकर एक सुखद संदेश जाएगा। मरांडी ने कहा कि डॉ वर्मा झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज उच्च सदन में बनेंगे। इनके पास सामाजिक, राजनीतिक जीवन का एक लंबा अनुभव है, जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। मरांडी ने आजसू पार्टी सहित अन्य सहयोगी विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। नेता प्रतिपक्ष…
मुख्यमंत्री से महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की महिला कर्मियों ने की मुलाकात रांची। महिला कर्मियों को नाबालिग बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिनों का मातृत्व अवकाश देने के राज्य मंत्रिपरिषद के निर्णय को लेकर महिला कर्मियों के बीच हर्ष का वातावरण है। इसी सिलसिले में सोमवार को महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग की सैकड़ों महिला कर्मियों ने ढोल-नगाड़े और अबीर-गुलाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आभार जताया। राज्य के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनकी सरकार…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से सोमवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 मार्च को रांची- बनारस वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर रांची में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की दी जानकारी मुख्यमंत्री से नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया, पूर्वी क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर जनरल हितेश गोदारा ने मुलाकात की। उन्होंने मादक पदार्थ के अवैध कारोबार तथा अफीम…
रांची। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने सोमवार को रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी की हत्या मामले में दोषी करार अमन चंद्र को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने मरांडी पर जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। कार बैक करने की मामूली विवाद में रांची एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी की हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना 28 मई, 2022 की है। सोनू मरांडी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन सवार हजारीबाग निवासी अमन चंद्र की…
नई दिल्ली। मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक से लैस स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इसे चिह्नित करते हुए मिशन दिव्यास्त्र के सफल क्रियान्वयन के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की स्वदेशी मिसाइल क्षमताओं को आगे बढ़ाने में मिशन दिव्यास्त्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डीआरडीओ वैज्ञानिकों द्वारा प्रदर्शित तकनीकी कौशल पर गर्व व्यक्त किया। एमआईआरवी तकनीक के साथ अग्नि-5 मिसाइल की सफल परीक्षण उड़ान देश की रक्षा तैयारियों और रणनीतिक क्षमताओं…
हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग में डीएमएफटी मद से तैयार मॉड्यूलर ओटी का आज विधिवत उद्घाटन बरही विधायक उमाशंकर अकेला, उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मौजूद बरही विधायक ने जिला प्रशासन को ऐसे ही नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को भी मरीजों के बेहतर देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि 62.13 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक मॉड्यूलर ओटी के अधिष्ठापन से अब हड्डी रोग संबंधी समस्याओं…
हजारीबाग। जिले के बड़कागांव के गुडकुवा पहाड़ी जंगल में रविवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने टीपीसी उग्रवादियों को करारा जवाब दिया। टीपीसी का एरिया कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप जी पुलिस को भारी पड़ता देख सहयोगियों के साथ भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उग्रवादियों को खदेड़ते हुए उनके पांच मोटरसाइकिल और राइफल सहित कई दस्तावेजों को बरामद कर लिया। इस संबंध में डीआईजी सुनील कुमार प्रभाकर ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रताप जी उर्फ दिवाकर गंझू का दस्ता बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडकुआं पहाड़ जंगल में छिपा हुआ है। इसके…
11,374 स्कूल नहीं बता रहे मध्याह्न भोजन का आंकड़ा, नहीं भेज रहे रिपोर्ट रांची। झारखंड के 11,374 विद्यालय रोजाना मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण) योजना की रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने सभी जिलों को पत्र भेजा है। जिलों के शिक्षा अधीक्षक को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य के 35,315 विद्यालय में से औसतन प्रतिदिन 23,941 विद्यालय ही रिपोर्ट भेज रहे हैं। ऐसे में राज्य के 68% स्कूल ही रिपोर्ट भेज रहे हैं। स्कूलों को प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से भोजन खाने वाले बच्चों की जानकारी देनी होती है। इसके…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में दाखिल शिकायतवाद पर सीजेएम केके मिश्रा ने सोमवार को समन जारी किया है। जारी समन के तहत हेमंत सोरेन को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। इससे पूर्व मामले में बीते चार मार्च को अदालत ने संज्ञान लिया था। अदालत ने उपस्थिति की तारीख तीन अप्रैल निर्धारित की है। बता दें कि ईडी की ओर से 19 फरवरी को शिकायतवाद दाखिल किया गया है। यह शिकायतवाद भादवि की धारा 174 एवं पीएमएलए एक्ट 63 में दाखिल की गई…