अररिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ऑनलाईन देश मे 1 लाख करोड़ से अधिक की 114 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इसी के तहत अररिया से रानीगंज जाने वाली एनएच 327ई पर अररिया नगर के वार्ड संख्या 6 में रेलवे फाटक के ऊपर बने 1.80 किमी ब्रिज का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने किया। अररिया जिला को सौगात मिलने पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने पूरे अररिया जिला वासियों की तरफ से केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बीते 15 जनवरी को ही पूरा हो गया था। सोमवार को अररिया से रानीगंज जाने…
Author: admin
– न्याय यात्रा 12 मार्च को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी और 16 मार्च को मुंबई पहुंचेगी मुंबई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया है कि सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को दोपहर 2 बजे नंदुरबार जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी मार्च में सभा के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। साथ ही न्याय यात्रा के समापन सभा में…
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज लोकसभा निर्वाचन-2024 में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम से संबंधित बैठक सभी संबंधित विभागों के साथ समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित विभागों यथा डाक विभाग, रेलवे, पुलिस, कस्टम, आयकर विभाग, उत्पाद विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को दायित्वों से संबंधित निर्देश दिये गये। निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी द्वार विभिन्न बिंदुओं व रिपोर्टिंग की जानकारी दी गई। बैठक में सीडीपीओ, पुलिस उपाधीक्षक, उप…
15 तक जमा होंगे आवेदन फॉर्म, 22 को होगी प्रवेश परीक्षा रांची। राज्य में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अब आवेदन फॉर्म 15 मार्च तक प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म प्राप्त करने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्य शिक्षा परियोजना ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र 18 से 21 मार्च तक प्राप्त किए जा सकेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को होगी। प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन 30 मार्च को होगा। एक से सात अप्रैल…
रांची। राज्य की हजारों स्वास्थ्य सहिया पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही हैं। रैली में शामिल सभी सहिया मोदी सरकार हाय हाय, होश में आओ, झारखंड सरकार होश में आओ का नारा लगा रही थीं। साथ ही प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने कहा कि राजनीति दल के लोग सहिया की भीड़ जुटाकर वोट मांगते हैं, लेकिन अब ऐसा होने नहीं होने देंगे। जो सरकार हमारी मांग पूरी करेगी उसे ही वोट देंगे। बोकारो जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य सहिया ललिता देवी ने कहा कि राज्य में 42 हजार स्वास्थ्य सहिया है। जो लोगों की जान बचाने का…
नौनिहालों की बेहतर देखभाल की पहल अब इंटरनेट-वाइ-फाइ, सोलर लाइट की सुविधा रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की भी है तैयारी रांची। झारखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की तस्वीर बदलने की कवायद तेज हो गयी है। केंद्रों को हाइटेक किया जायेगा। यहां पर वाइ-फाइ और इंटरनेट की सुविधा होगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की भी तैयारी की जा रही है। समाज कल्याण विभाग ने राज्य के 38,432 आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने, बहाल करने, इसे मॉडल सेंटर या सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाया है। साथ ही एलइडी टीवी, पेन ड्राइव की भी व्यवस्था की जायेगी। इसके…
विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाया सवाल रांची। विधायक सरयू राय एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा है। स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर उन्होंने सवाल भी दागा है। उनकी मानें तो इस मामले में सीएम चंपाई सोरेन के अधिकारों पर मंत्री हावी हैं। सोशल मीडिया पर सीएम चंपाई सोरेन को पोस्ट करते सरयू राय ने कहा है कि उन्होंने प्रभारी स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति अपने आदेश से कर दी है, जो गलत है। सरकार के विभागीय सचिव या निदेशक की नियुक्ति का अधिकार केवल सीएम को है, मंत्री…
लातेहार। जिला मुख्यालय में सोमवार को ट्रक के रौंदने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान युगल प्रसाद (42) और संतोष प्रसाद (40) के रूप में हुई है। दोनों सदर थाना क्षेत्र के हेसला गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई जिला मुख्यालय के ही वार्ड नंबर-वन में मटन की दुकान चलाते थे। सोमवार को दुकान बंद करने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से…
रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार गुमला जिले के बिशनपुर की अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिले के चिनिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है। गढ़वा के चिनिया के अंचल अधिकारी शेखर वर्मा को गुमला के बिशुनपुर का अंचल अधिकारी, रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी किरण बोदरा को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्रीति केरकेट्टा को धनबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया…
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के खिरिया खड़ा गांव से सोमवार को शादी के लिए निकली बारातियों से भरी बस महाहर धाम के पास हाईटेंशन की तार के चपेट में आ गई। इससे बस में आग लग गई और कई बारातियों की जलकर मौत की खबर है। मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खिरिया खड़ा गांव से नंदू पासवान के बेटी की शादी के लिए सुबह जब बारातियों से भरी बस नाचते गाते हुए घर से निकली। बारातियों से भरी बस जैसे ही मंदिर के दरवाजे…
पूर्वी चंपारण। जिले के छतौनी थाना में तैनात तीन पीएसआई पर एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कांतेश मिश्रा को शिकायत मिली कि छतौनी थाना के तीन पीएसआई ने पैसा लेकर किसी अपराधी को छोड़ दिया है। जिसके बाद एसपी ने सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर जांच के निर्देश दिये। जांच में तीनो पीएसआई पर लगे आरोप सत्य पाया गया। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने तीनों पीएसआई को निलंबित कर दिया है। उक्त कारवाई 2021-2022 बैच के तीन पीएसआई शिवजी पासवान,…